LOADING...
बेंगलुरु हवाई अड्डे पर उतरते समय एयर इंडिया का विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकराया
बेंगलुरु हवाई अड्डे पर उतरते समय एयर इंडिया का विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकराया (प्रतीकात्मक तस्वीर)

बेंगलुरु हवाई अड्डे पर उतरते समय एयर इंडिया का विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकराया

लेखन गजेंद्र
May 21, 2026
04:10 pm

क्या है खबर?

दिल्ली से बेंगलुरु आ रहा एयर इंडिया का विमान गुरुवार को 'टेल स्ट्राइक' का शिकार हो गया। विमान जैसे ही बेंगलुरु हवाई अड्डे पर उतरा, उसका पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया था। घटना के समय विमान में सवार 179 यात्री और चालक दल के सदस्य सहम गए। हालांकि, उन्हें सुरक्षित उतार लिया गया। एयर इंडिया ने कहा कि उड़ान संख्या AI-2651 को विस्तृत निरीक्षण के लिए रोक दिया गया है।

हादसा

पिछला हिस्सा रनवे से क्षतिग्रस्त

एयर इंडिया ने बताया कि A320 श्रृंखला के नैरो-बॉडी एयरबस विमान AI-2651 को टेलस्ट्राइक की घटना के बाद निरीक्षण के लिए रोक दिया गया है। विमान के उतरने पर उसका पिछला हिस्सा रनवे से छू गया था, जिसके बाद उसमें रगड़ लग गई है। घटना के बाद बेंगलुरु से दिल्ली वापस जाने वाली उड़ान AI-2652 को रद्द कर दिया गया है। एयरलाइंस का कहना है कि वह वैकल्पिक व्यवस्था कर रहा है।

जांच

टेल स्ट्राइक क्या है?

जब विमान की पूंछ उड़ान भरते समय, उतरते समय और टैक्सी के दौरान रनवे के संपर्क में आ जाती है, तो उसे टेल स्ट्राइक कहते हैं। इसके परिणामस्वरूप नियंत्रण खोना (LOC) और रनवे से बाहर निकलना (RE) जैसी स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। आम तौर पर जानमाल के नुकसान का खतरा कम होता है, लेकिन इन घटनाओं से विमान को काफी नुकसान हो सकता है। घटना की जानकारी नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को दे दी गई है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

विमान का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त

Advertisement