देश की खबरें
उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम, देश से जुड़ी हर जरुरी खबर।
गर्मी से झुलस रहे दिल्ली समेत उत्तर भारत को मिलेगी हल्की राहत, हवा-बारिश की संभावना
सूरज की तपिश और लू के थपेड़े झेल रहे दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत के राज्यों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। हालांकि, यह मामूली राहत होगी, लेकिन गर्मी का असर कम करेगी।
वित्त मंत्री ने कहा- कीमतें अकल्पनीय स्तर पर पहुंच गईं; देशवासियों से की ये अपील
ईरान युद्ध के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने चेतावनी भरा बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि उर्वरक की कीमतें अकल्पनीय स्तर तक बढ़ गई हैं, जबकि सोने की बढ़ती कीमतें भारत के लिए विदेश मोर्चे पर 'कुछ चुनौतियां' पैदा कर रही हैं।
जम्मू-कश्मीर में गुलमर्ग गोंडोला सेवा में आई तकनीकी खराबी, कई फिट ऊंचाई पर फंसे रहे पर्यटक
जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में सोमवार को गोंडोला सेवा (केबल कार सेवा) में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद करीब 300 पर्यटक बीच हवा में फंस गए।
FIR में देरी, फंदा कब्जे में नहीं लिया; ट्विशा शर्मा मामले में लापरवाहियों से उठे सवाल
मॉडल और अभिनेत्री ट्विशा शर्मा के मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान आरोपियों के वकील ने FIR में देरी और सबूतों को सुरक्षित रखने में लापरवाही बरतने का मुद्दा उठाया।
सुप्रीम कोर्ट में कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ याचिका, पीठ बोली- इतनी भावुकता से न लें
सुप्रीम कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के खिलाफ याचिका पर सोमवार को सुनवाई की और उस पर तत्काल हस्तक्षेप से इनकार कर दिया।
दिल्ली के जिमखाना क्लब को क्यों खाली कराना चाहती है केंद्र सरकार, जानिए पूरा विवाद
दिल्ली के केंद्र में बने सबसे विशिष्ट और ऐतिहासिक संस्थानों में एक दिल्ली जिमखाना क्लब पर केंद्र सरकार अब अपना नियंत्रण चाहती है।
क्या भारत ने अमेरिकी विदेश मंत्री के सामने उठाया ईरान युद्ध में पाकिस्तानी मध्यस्थता का मुद्दा?
भारत के 4 दिवसीय दौरे पर आए अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो सोमवार को आगरा का ताजमहल देखने पहुंचे हैं। इस दौरान दिल्ली से रवाना होने से पहले उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए।
NEET पेपर लीक पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, कहा- NTA ने पिछली गलतियों से सबक नहीं सीखा
NEET पेपर लीक को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने परीक्षा कराने वाली राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) को सख्त फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि ये बहुत दुख की बात है कि NTA ने अपनी पिछली गलतियों से कुछ नहीं सीखा है।
दिल्ली में रात का तापमान बढ़ा रहा तकलीफ, 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज
दिल्ली में रात का तापमान लगातार बढ़त बनाए हुए है।
ट्विशा शर्मा मामला: सुप्रीम कोर्ट बोला- निष्पक्ष जांच हो; मीडिया से भी किया ये आग्रह
अभिनेत्री और मॉडल ट्विशा शर्मा के मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है। मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की अध्यक्षता में जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल पंचोली की पीठ सुनवाई कर रही है।
फ्रांस से 114 राफेल विमान खरीदेगा भारत, 90 का निर्माण देश में ही होगा- रिपोर्ट
भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ाने के लिए रक्षा मंत्रालय ने एक और बड़ा कदम उठाया है। सरकार फ्रांस से 114 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने जा रही है।
कई शहरों में 47 डिग्री तक पहुंचा पारा, आज से शुरू हुआ नौतपा
नौतपा की शुरुआत के साथ ही सोमवार (25 मई) से देश के ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी का दौर शुरू होगा। रविवार को देश के 37 शहरों में तापमान 47 डिग्री तक पहुंच गया।
ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी को अपना दोस्त बताया, कहा- भारत मुझ पर कर सकता है भरोसा
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास में आयोजित 250वें अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस समारोह में वर्चुअल रूप से उपस्थित होकर अपना संदेश दिया।
ट्विशा शर्मा का मौत के 12 दिन बाद हुआ अंतिम संस्कार, दोबारा पोस्टमॉर्टम किया गया
अभिनेत्री और मॉडल ट्विशा शर्मा का आज भोपाल में अंतिम संस्कार किया गया। भोपाल के भदभदा श्मशान घाट में ट्विशा के भाई मेजर हर्षित ने उन्हें मुखाग्नि दी।
पश्चिम बंगाल सरकार का बड़ा फैसला, अवैध प्रवासियों के लिए बनेंगे हिरासत केंद्र
पश्चिम बंगाल सरकार ने अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों को वापस भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। राज्य सरकार हर जिले में हिरासत केंद्र बनाने जा रही है। इसके लिए सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी किए गए हैं।
अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने एस जयशंकर के साथ की बैठक, बोले- अमेरिका-भारत संबंध सबसे ताकतवर
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत दौरे पर हैं। आज उन्होंने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान रुबियो ने भारत और अमेरिका को 'रणनीतिक सहयोगी' बताया।
WHO ने इबोला को अंतरराष्ट्रीय चिंता का स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया, भारत ने जारी की चेतावनी
इबोला वायरस को लेकर स्थिति खराब होती जा रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने वायरस के लगातार प्रसार के बीच इसे अंतरराष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित कर दिया है।
उत्तर प्रदेश-बिहार समेत कई राज्यों में लू के साथ अंधड़-बारिश का अलर्ट
कई राज्याें में शनिवार को भीषण गर्मी और झुलसा देने वाली हवाओं के कारण पारा 44 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। महाराष्ट्र के ब्रह्मपुर में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री दर्ज हुआ।
पंजाब की कपूरथला जेल में हिंसा, बैरकों में तोड़फोड़ और आगजनी का प्रयास
पंजाब की कपूरथला जेल में शनिवार रात करीब 9 बजे उस समय हड़कंप मच गया जब कैदियों के 2 समूह अचानक से उग्र हो गए।
सुप्रीम कोर्ट ने ट्विशा शर्मा की मौत मामले में लिया संज्ञान, 25 मई को होगी सुनवाई
भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार ने स्वतः संज्ञान लिया है।
सरकार ने दिल्ली जिमखाना क्लब को खाली करने का आदेश दिया, 15 दिन की मोहलत दी
केंद्र सरकार ने लुटियंस दिल्ली में स्थित जिमखाना क्लब को खाली करने का आदेश दिया है। क्लब सचिव को 5 जून तक परिसर खाली करने को कहा गया है। सरकार ने इसकी वजह बताते हुए कहा है कि 27.3 एकड़ जमीन रक्षा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए जरूरी है।
#NewsBytesExplainer: मार्को रुबियो के दौरे से सुधरेंगे भारत-अमेरिका संबंध, क्या कह रहे हैं विशेषज्ञ?
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो आज से भारत के दौरे पर हैं। वे सबसे पहले कोलकाता पहुंचे, जहां उन्होंने मदर टेरेसा को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद दिल्ली में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
जम्मू-कश्मीर: राजौरी में सेना ने 3 आतंकियों को घेरा, गोलीबारी के बाद अभियान शुरू
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। बताया जा रहा है कि जिले के मुगलान इलाके में 3 आतंकवादी देखे गए हैं। इसके बाद सेना ने अभियान शुरू किया।
कोलकाता: साल्ट लेक स्टेडियम के बाहर से हटाई गई 'फुटबॉल मूर्ति', ममता ने की थी डिजाइन
पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकाल में लिए गए पुराने फैसलों को पलटा जा रहा है। अब राज्य सरकार ने कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम के बाहर लगी फुटबॉल मूर्ति को तोड़ दिया है।
लेह में सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 3 जवान बचे; मलबे के साथ मेजर जनरल की सेल्फी वायरल
लद्दाख के लेह के पास एक पहाड़ी इलाके में सेना का चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। घटना में भारतीय सेना के 3 अधिकारी बाल-बाल बच गए। ये घटना 20 मई की है, जिसकी पुष्टि आज की गई है।
उत्तर प्रदेश में 48 डिग्री के करीब पहुंचा पारा, दिल्ली में सुबह-सुबह बरसी राहत
उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप बना हुआ है। गत दिन (22 मई) को उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में तापमान 40-47 डिग्री के बीच रहा।
NEET: एजेंसियों को शक- प्रोफेसर कुलकर्णी ने रट लिए थे सवाल, संदेह में लातूर का अस्पताल
NEET पेपर लीक की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को शक है कि गिरफ्तार किए गए प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी ने रसायन विज्ञान से जुड़े सवाल रट लिए थे।
अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, अमेरिका आने का न्योता दिया
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत दौरे पर हैं। ये उनकी पहली आधिकारिक भारत यात्रा है। आज सुबह उनका विमान कोलकाता में उतरा, जहां भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने उनका स्वागत किया।
NEET पेपर लीक मामले में NTA की विशेषज्ञ ही गिरफ्तार, CBI ने पुणे से दबोचा
NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने पुणे से एक और प्रोफेसर मनीषा संजय हवलदार को गिरफ्तार किया है। मनीषा पर भौतिकी का पेपर लीक करने के आरोप हैं।
साइप्रस के राष्ट्रपति का भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात; हुए ये अहम समझौते
साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स भारत दौरे पर हैं। आज उन्होंने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वार्ता की। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई 14 अहम समझौते हुए।
भीषण गर्मी के बीच रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची बिजली की मांग, कैसे निपट रही सरकार?
देश के कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। उत्तर और मध्य भारत के राज्य भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। इस बीच बिजली की मांग ने भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
पाकिस्तान-बांग्लादेश सीमा पर लागू होगी 'स्मार्ट' सुरक्षा प्रणाली, अमित शाह बोले- हर घुसपैठिए को निकालेंगे
केंद्र सरकार पाकिस्तान और बांग्लादेश की सीमा पर 'स्मार्ट बॉर्डर' सुरक्षा सिस्टम लागू करने जा रही है। इसके तहत ड्रोन और स्मार्ट कैमरे से सीमा पर हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। गृह मंत्री अमित शाह ने इसका ऐलान किया है।
पंजाब सरकार का ऐलान- खतरनाक कुत्तों को दी जाएगी 'इच्छामृत्यु', आवारा कुत्ते सार्वजनिक स्थानों से हटेंगे
पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार ने आवारा कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करने की बात कही है।
हाई कोर्ट ने ट्विशा शर्मा के दूसरे पोस्टमॉर्टम का आदेश दिया, फरार पति ने किया आत्मसमर्पण
ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने शुक्रवार को बड़ा आदेश देते हुए दूसरा पोस्टमॉर्टम कराने का आदेश दिया है।
प्रधानमंत्री मोदी को झालमुड़ी बेचने वाले व्यक्ति को बांग्लादेश-पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झालमुड़ी बेंचकर चर्चा में आए विक्रेता बिक्रम साओ को जान से मारने की धमकी मिल रही है।
NCERT पाठ्यपुस्तक विवाद में फंसे 3 लेखकों को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने ब्लैकलिस्ट से बाहर किया
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) की कक्षा 8 की किताब में 'न्यायपालिका में भ्रष्टाचार' संबंधी अध्याय लिखने वाले 3 विशेषज्ञों को सुप्रीम कोर्ट ने राहत दी है।
पहलगाम आतंकी हमला: आतंकियों ने हमले के बाद मनाया था जश्न, सामने आई नई जानकारी
पहलगाम आतंकी हमले को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अपनी चार्जशीट में नए खुलासे किए हैं। NIA ने बताया कि पहलगाम हमले में हुए शामिल तीनों आतंकवादियों ने बर्बर घटना को अंजाम देने से पहले एक पेड़ के नीचे दोपहर का खाना खाया था।
ट्विशा शर्मा की मौत का मामला: मध्य प्रदेश सरकार ने CBI जांच की सिफारिश की
मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने नोएडा निवासी ट्विशा शर्मा की मौत के मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से कराने की सिफारिश की है।
माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई पूरी करने के बाद उतरते समय 2 भारतीय पर्वतारोहियों की मौत
दुनिया की सबसे ऊंची चोंटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने वाले 2 भारतीय पर्वतारोहियों की नीचे उतरते समय थकान से मौत हो गई।
महाराष्ट्र के चंद्रपुर में 13 महिलाओं पर बाघ का हमला, 4 की मौत
महाराष्ट्र के चंद्रपुर में शुक्रवार को बड़ी घटना सामने आई है। यहां के सिंदेवाही वन क्षेत्र में तेंदू पत्ता तोड़ने गईं 13 महिलाओं पर एक बाघ ने हमला कर दिया।