प्रधानमंत्री मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को गिफ्ट की 'मेलोडी' टॉफी, वीडियो आया सामने
क्या है खबर?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 5 यूरोपीय देशों की यात्रा के दौरान आज इटली पहुंचे। वहां प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने उनका स्वागत किया। उन्होंने लिखा कि रोम में स्वागत है मेरे दोस्त। इसके बाद दोनों नेताओं ने एक ही कार में सवार होकर रोम की सड़कों पर सफर किया और करीब 2000 साल पुराने ऐतिहासिक कोलोजियम का दौरा भी किया। प्रधानमंत्री मोदी ने मेलोनी को मेलोडी चॉकलेट भी उपहार में दी।
ट्विटर पोस्ट
प्रधानमंत्री मोदी ने मेलोनी को गिफ्ट की चॉकलेट
Thank you for the gift pic.twitter.com/7ePxbJwPbA
— Giorgia Meloni (@GiorgiaMeloni) May 20, 2026
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें प्रधानमंत्री की अन्य तस्वीरें
Upon landing in Rome, had the opportunity to meet Prime Minister Meloni over dinner followed by a visit to the iconic Colosseum. We exchanged perspectives on a wide range of subjects. Looking forward to our talks today, where we will continue the conversation on how to boost the… pic.twitter.com/df0bDYKCdU
— Narendra Modi (@narendramodi) May 20, 2026
बयान
क्या है यात्रा का एजेंडा?
प्रधानमंत्री ने लिखा, 'मैं राष्ट्रपति सर्जियो और प्रधानमंत्री मेलोनी के साथ चर्चा करूंगा। इस दौरे का मुख्य जोर भारत-इटली के बीच सहयोग को मजबूत करने पर होगा, जिसमें 'भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा' (IMEC) पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना 2025-29 की भी समीक्षा की जाएगी। मैं संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) के मुख्यालय का भी दौरा करूंगा, जिससे बहुपक्षवाद और वैश्विक खाद्य सुरक्षा के प्रति भारत की प्रतिबद्धता मजबूत होगी।'