LOADING...
प्रधानमंत्री मोदी की राष्ट्रपति ट्रंप से अगले महीने हो सकती है मुलाकात, जानें कहां मिलेंगे
प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच अगले महीने फ्रांस में मुलाकात हो सकती है

प्रधानमंत्री मोदी की राष्ट्रपति ट्रंप से अगले महीने हो सकती है मुलाकात, जानें कहां मिलेंगे

लेखन आबिद खान
May 20, 2026
11:52 am

क्या है खबर?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच अगले महीने मुलाकात हो सकती है। यह मुलाकात अगले महीने फ्रांस में होने वाले G-7 शिखर सम्मेलन के दौरान हो सकती है, जिसमें शामिल होने के लिए दोनों देशों के नेता पेरिस पहुंचेंगे। यानी 15 से 17 जून के बीच फ्रांस में ट्रंप और मोदी की मुलाकात हो सकती है। अगर ऐसा हुआ तो ईरान युद्ध के और करीब 16 महीने बाद दोनों नेताओं की पहली मुलाकात होगी।

रिपोर्ट

फ्रांस में होना है G7 शिखर सम्मेलन

फ्रांस के एवियन-लेस-बैंस में 15 से 17 जून तक G-7 शिखर सम्मेलन का आयोजन होगा। इसके लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री मोदी को आमंत्रित किया है। भारत इस समूह का सदस्य नहीं है, फिर भी महत्वपूर्ण भागीदार देश के तौर पर भारत को बुलाया गया है। राष्ट्रपति मैक्रों ने फरवरी में अपनी भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को इस सम्मेलन में आने का न्योता दिया था।

रिपोर्ट

किन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा?

अमेरिकी मीडिया आउटलेट एक्सियोस ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप 15 से 17 जून तक फ्रांस में होने वाले G7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। रिपोर्ट ने व्हाइट हाउस के एक अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि बैठक में कोई औपचारिक समझौता नहीं होगा, बल्कि इसका उद्देश्य ऐसे मुद्दों पर आम सहमति बनाना है, जिनके आधार पर भविष्य में समझौते किए जा सकें। रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप AI, व्यापार और अपराध के खिलाफ लड़ाई जैसे विषयों पर चर्चा करेंगे।

Advertisement