देश की खबरें
उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम, देश से जुड़ी हर जरुरी खबर।
गिर राष्ट्रीय उद्यान में संक्रामक वायरस की दस्तक? अब तक हुई 7 शेरों की मौत
गुजरात का गिर राष्ट्रीय उद्यान और भारत का सबसे बड़ा एशियाई शेर संरक्षण केंद्र एक संक्रामक वायरस की चपेट में आने से 7 शेरों की मौत के बाद हाई अलर्ट पर है।
नेपाल के भूकंप प्रभावित 8 जिलों में 14 स्कूल बनाएगा भारत, 35.03 करोड़ रुपये की मदद
भारत ने अपने पड़ोसी देश नेपाल में भूकंप से क्षतिग्रस्त स्कूलों के निर्माण के लिए आर्थिक सहायता का ऐलान किया है।
केरलम: तिरुवनन्तपुरम में मनोरंजन पार्क का विशालकाय झूला टूटकर गिरा, कई पर्यटक घायल
केरलम की राजधानी तिरुवनन्तपुरम में स्थित एक मनोरंजन पार्क में गुरुवार को एक विशालकाय झूला टूटकर गिर गया, जिससे कई पर्यटक घायल हो गए।
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली गोल्फ क्लब के कुछ हिस्सों को सील करने का क्यों दिया आदेश?
दिल्ली के जिमखाना क्लब विवाद ने भारत के अन्य ऐसे विशिष्ट क्लबों पर ध्यान केंद्रित कर दिया है। ब्रिटिश काल के इस विशेष क्लब का भविष्य अनिश्चित है।
ट्विशा शर्मा की मौत का मामला: सास गिरिबाला सिंह को CBI ने भोपाल में गिरफ्तार किया
मध्य प्रदेश के भोपाल में नवविवाहित ट्विशा शर्मा (33) की रहस्यमयी मौत के मामले में आरोपी उनकी सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार हो गई हैं।
उर्दू के मशहूर शायर बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन
साहित्य जगत में गुरुवार को बकरीद का दिन गमी भरा साबित हुआ। उर्दू के मशहूर शायर बशीर बद्र ने दोपहर 12 बजे लंबी बीमारी के बाद दम तोड़ दिया।
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने CBSE विवाद पर चुप्पी तोड़ी, बोले- मैं जिम्मेदारी लेता हूं
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली को लेकर जारी आक्रोश के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
उत्तर प्रदेश: महाराजगंज में किसानों का आधार कार्ड देखकर दे रहे 5 लीटर डीजल, पुलिस तैनात
केंद्र सरकार लगातार पेट्रोल और डीजल के संकट को नकार रही है, जबकि उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में पुलिस को पेट्रोल पंप पर व्यवस्था संभालने के लिए आना पड़ा।
जापान ने 20 साल बाद भारतीय आम के आयात पर क्यों लगाई है रोक?
एक तरफ पूरी दुनिया भारतीय आमों की दीवानी है, वहीं दूसरी तरफ 20 सालों से भारतीय आम का स्वाद चख रहे जापान ने अब इसके आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है।
प्रधानमंत्री मोदी जून में करेंगे फ्रांस और स्लोवाकिया का दौरा, क्या ट्रंप से होगी मुलाकात?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने फ्रांस और स्लोवाकिया का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री की यह यात्रा यूरोप में भारत के साथ संबंधों में आई तेजी को दिखाता है।
भारत-बांग्लादेश सीमा पर 142.79 एकड़ जमीन BSF को सौंपी गई, पूरे इलाके में लगेगी बाड़
पश्चिम बंगाल की नवनिर्वाचित भाजपा सरकार ने बांग्लादेश से घुसपैठ रोकने के लिए पड़ोसी देश से लगने वाली सीमा पर सख्ती बढ़ाने का काम शुरू कर दिया है।
ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में सास गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द, पूछताछ होगी
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने नवविवाहित ट्विशा शर्मा (33) की रहस्यमयी मौत के मामले में आरोपी उनकी सास गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत बुधवार को रद्द कर दी।
दिल्ली सरकार ने कई मेट्रो स्टेशन, अस्पताल और खेल परिसर के बदले नाम
दिल्ली की भाजपा सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली की पहचान और जनभावनाओं का सम्मान करते हुए कई मेट्रो स्टेशन, अस्पतालों आदि के नाम बदल दिए हैं।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय (सी जोसेफ विजय) ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
स्वदेशी स्टील्थ लड़ाकू विमान AMCA के निर्माण के लिए सरकार का बड़ा कदम, जानिए क्या किया
सरकार ने देश के पहले स्वदेशी 5वीं पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर जेट उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान (AMCA) के 5 प्रोटोटाइप के विकास और उत्पादन की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।
मध्य प्रदेश सरकार ने हाई कोर्ट को बताया, मौत से पहले ट्विशा से हुई थी हाथापाई
मध्य प्रदेश के भोपाल में नवविवाहित ट्विशा शर्मा (33) की रहस्यमयी मौत के मामले में राज्य सरकार ने बुधवार को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में अपना रुख रखा है।
NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला: प्रोफेसर कुलकर्णी और कोचिंग संचालक शिवराज 10 जून तक जेल गए
राष्ट्रीय पात्रता सह-प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) 2026 के पेपर लीक मामले में दिल्ली की कोर्ट ने 2 आरोपियों को जेल भेज दिया है।
सैन फ्रांसिस्को जा रही एयर इंडिया की उड़ान हवा में 8 घंटे बिताने के बाद लौटी
दिल्ली से अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को जा रही एयर इंडिया की एक उड़ान हवा में 8 घंटे बिताने के बाद इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे लौट आया।
पुणे पोर्शे हादसा: नाबालिग आरोपी के परिवार ने जमानत का जश्न मनाया, लोगों में दिखा गुस्सा
महाराष्ट्र के पुणे में चर्चित पोर्शे कार हादसा मामला बुधवार को एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गया, जब नाबालिग आरोपी का अग्रवाल परिवार जमानत का जश्न मनाता दिखा।
गुजरात में मुंद्रा बंदरगाह के पास 1,150 करोड़ रुपये की कोकीन जब्त, भेजी जानी थी दिल्ली
गुजरात के कच्छ में मुंद्रा बंदरगाह के पास बुधवार को 118 किलोग्राम कोकीन जब्त की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1,150 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।
SIR के दौरान मतदाता सूची से नाम कटने पर नहीं जाएगी नागरिकता, सुप्रीम कोर्ट ने कहा
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को चुनाव आयोग की ओर से कराए जा रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की वैधता पर फैसला देते हुए नागरिकता की चिंताओं पर भी बड़ा बयान दिया।
हिंद महासागर में मालवाहक जहाज पर समुद्री डकैती की कोशिश, INS कोलकाता ने किया नाकाम
भारतीय नौसेना ने बुधवार को बुधवार को पश्चिमी हिंद महासागर में एक बड़ी समुद्री डकैती को विफल कर दिया है, जिसका श्रेय उसने युद्धपोत INS कोलकाता को दिया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने भीषण गर्मी में सावधानी बरतने की सलाह दी, कहा- प्यासे को पानी दें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे लोगों को सावधानी बरतने को कहा है।
सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को बड़ी राहत दी, SIR को कानूनी रूप से वैध बताया
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को चुनाव आयोग की ओर से किए जा रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को कानूनी रूप से वैध बताते हुए बड़ी राहत दी है।
आसाराम बापू को राजस्थान हाई कोर्ट से झटका; बलात्कार मामले में उम्रकैद बरकरार, आत्मसमर्पण को कहा
राजस्थान हाई कोर्ट ने जोधपुर में नाबालिग बच्ची से बलात्कार के मामले में स्वयंभू धर्मगुरु आसाराम बापू को कोई राहत नहीं दी है। कोर्ट ने निचली अदालत की उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा है।
युगांडा से बेंगलुरु पहुंची महिला में इबोला के लक्षण, अस्पताल में एकांतवास में रखा गया
अफ्रीका में फैले इबोला वायरस का डर भारत पहुंच गया है। यहां कर्नाटक के बेंगलुरु में युगांडा से एक महिला पहुंची है, जिसमें इबोला के लक्षण मिले हैं।
उत्तराखंड में नैनीताल और हिमाचल प्रदेश में सोलन के जंगलों में लगी भीषण आग
भीषण गर्मी के कारण पहाड़ों पर आग लगने का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। मंगलवार रात को उत्तराखंड के नैनीताल और हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के जंगलों में भीषण आग लगी है।
POCSO और ऑनलाइन पीछा करने वाले को जमानत, एक साल सोशल मीडिया न चलाने की सजा
राजस्थान हाई कोर्ट ने बाल यौन उत्पीड़न और ऑनलाइन पीछा करने वाले एक 20 वर्षीय व्यक्ति को हाल में शर्तों के साथ जमानत दे दी।
देश की जनसंख्या में बदलाव की जांच करेगी केंद्र की उच्च-स्तरीय समिति, हुआ गठन
केंद्र सरकार ने देश की जनसंख्या में घुसपैठ और अन्य कारणों से हो रहे बदलाव को देखते हुए एक उच्च-स्तरीय समिति का गठन किया है।
मुंबई की पूनम क्लस्टर सोसाइटी में बकरीद को लेकर हिंसक झड़प; पुलिस तैनात, बकरे जब्त
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बकरीद से पहले 2 समुदायों में विवाद शुरू हो गया है।
मध्य प्रदेश के पन्ना में कुएं की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसी, 5 मजदूरों की मौत
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में मंगलवार को कुएं की खुदाई के दौरान मिट्टी धंस गई, जिसमें दबकर 5 मजदूरों की मौत हुई है।
पश्चिम बंगाल में 5 रुपये में मिलेगा मछली-भात, स्कूल-धार्मिक स्थलों के पास नहीं खुलेंगी शराब दुकानें
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कई अहम फैसलों को मंजूरी दी है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार 27 मई से अन्नपूर्णा योजना के लिए फॉर्म जारी करना शुरू कर देगी, जिसके तहत महिलाओं को प्रति माह 3,000 रुपये दिए जाएंगे।
पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशी घुसपैठियों में डर का माहौल, हाकिमपुर चेक पोस्ट पर जमा हुई भीड़
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार जाने के बाद बांग्लादेशी घुसपैठियों में पुलिस कार्रवाई का डर सता रहा है, जिसे देखते हुए वे वापस अपने देश लौट रहे हैं।
दिल्ली जिमखाना क्लब को सरकार का आश्वासन, हाई कोर्ट में कहा- जबरन खाली नहीं कराएंगे
दिल्ली जिमखाना क्लब से जुड़े मामले पर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान केंद्र सरकार ने कहा कि वो जबरन क्लब खाली नहीं कराएगी।
तेल-गैस भंडारों का पता लगाने के लिए पूरे देश में नए सिरे से सर्वे करेगी सरकार
ईरान युद्ध के चलते कच्चे तेल और गैस की कीमतों पर हुए असर ने सरकार को घरेलू स्तर पर विकल्प तलाशने के लिए मजबूर कर दिया है। अब सरकार गैस और तेल के भूमिगत भंडारों का पता लगाने के लिए देशभर में सर्वे कराने की तैयारी कर रही है।
ट्विशा शर्मा के पति ने SIT को दिया बयान, कहा- गर्भपात के बाद परेशान थीं पत्नी
मध्य प्रदेश के भोपाल में अपने ससुराल में मृत पाई गईं नोएडा की ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में उनके पति समर्थ सिंह ने विशेष जांच टीम (SIT) के सामने कुछ खुलासे किए हैं।
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पलटी स्लीपर बस, दरोगा-कैदी समेत 7 की मौत
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में मंगलवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। यहां एक स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें सवार 7 लोगों की मौत हुई है।
दिल्ली में क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक: जयशंकर बोले- स्वतंत्र और खुला हिंद-प्रशांत हमारी साझा जिम्मेदारी
दिल्ली में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की अहम बैठक हो रही है। इसमें शामिल होने के लिए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी और ऑस्ट्र्लियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग दिल्ली में हैं।
गुरमीत राम रहीम 16वीं बार आया जेल से बाहर, 30 दिन की पैरोल मिली
रेप और हत्या के मामले में दोषी डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह पर हरियाणा सरकार मेहरबान है। उसे सोमवार को फिर 30 दिन की पैरोल मिली है।
तमिलनाडु: छात्रा के रेप-हत्या मामले में दोषी को दोहरी मौत की सजा, 3 महीने में फैसला
तमिलनाडु के तूतीकोरिन (थूथुकुडी)जिले में इस साल मार्च में एक 12वीं की छात्रा के साथ हुए रेप और हत्या के मामले में मात्र 3 महीने में फैसला आ गया है।