देश की खबरें
उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम, देश से जुड़ी हर जरुरी खबर।
हरियाणा सरकार ने अशोका विश्वविद्यालय के प्रोफेसर महमूदाबाद के खिलाफ मुकदमा वापस लिया
हरियाणा सरकार ने सोमवार को अशोका विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ अपना मुकदमा वापस ले लिया है।
ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से क्यों गुजरने दिए 2 भारतीय जहाज? विदेश मंत्री ने बताई वजह
अमेरिका-इजरायल से युद्ध के बीच ईरान ने वैश्विक तेल परिवहन के लिए अहम होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर रखा है। हालांकि, बीते दिनों यहां से 2 भारतीय जहाजों को गुजरने की अनुमति दी गई। ये दोनों जहाज LPG लेकर भारत आ रहे हैं।
ओडिशा: कटक के SCB मेडिकल कॉलेज में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत
ओडिशा के कटक में सोमवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। यहां के SCB मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 10 मरीजों की मौत हुई है।
नेपाल में भारतीय श्रद्धालुओं की बस 200 फीट गहरी खाई में गिरी, 7 की मौत
नेपाल से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां भारतीय श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक बस खाई में पलट गई।
PNG कनेक्शन वालों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर, गैस संकट के बीच सरकार ने नियम बदले
ईरान युद्ध के चलते देश में गहराते हुए रसोई गैस संकट से निपटने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन वालों को LPG गैस सिलेंडर नहीं मिलेगा। साथ ही ऐसे लोगों को अपना LPG सिलेंडर भी सरेंडर करना होगा। पेट्रोलियम मंत्रालय ने संकट को देखते हुए नियमों में बड़ा बदलाव किया है।
जम्मू-कश्मीर के उरी में एक आतंकी ढेर, पुंछ में एक जवान शहीद
कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। यहां एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया है।
अंधड़-बारिश के साथ गिरेंगे ओले, दिल्ली में सुबह-सुबह बदला माैसम का मिजाज
पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत समेत कई हिस्सों में मौसम का मिजाज अचानक से बदल गया है। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के कारण लोगों को तेज होती जा रही गर्मी से राहत मिली है।
LPG संकट: गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनें, लखनऊ में गोदामों पर छापे, 6 गिरफ्तार
ईरान युद्ध के चलते देशभर में रसोई गैस की किल्लत बढ़ती जा रही है। कई राज्यों से गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी लाइनों में खड़े लोगों की तस्वीरें सामने आ रही हैं।
भारत ने कोच्चि में खड़े ईरानी जहाज के कुछ सदस्यों को स्वदेश भेजा- रिपोर्ट
भारत ने कोच्चि में खड़े ईरानी नौसेना के जहाज IRIS लावन के कुछ सदस्यों को ईरान रवाना कर दिया है। इंडिया टुडे ने मामले से परिचित लोगों के हवाले से बताया कि जहाज से जुड़े गैर-जरूरी सदस्यों को ईरान भेज दिया गया है।
LPG किल्लत: सरकार PNG का इस्तेमाल बढ़ाने पर दे रही जोर, कनेक्शन बढ़ाने के निर्देश
सरकार ने अपने क्षेत्र में पाइपलाइन द्वारा प्राकृतिक गैस (PNG) की सुविधा प्राप्त लगभग 60 लाख LPG उपभोक्ताओं से उसका उपयोग शुरू करने का आग्रह किया है।
सोनम वांगचुक जेल से बाहर आए, सरकार ने NSA हटाया
पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक जेल से रिहा हो गए हैं। ेकेंद्र सरकार ने उन पर लगा राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) तत्काल प्रभाव से हटा दिया है।
ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 2 भारतीय जहाजों को निकलने की अनुमति दी
ईरान ने भारतीय ध्वज वाले 2 द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (LPG) वाहक जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दी है। ईरानी अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है।
तेज होती गर्मी पर लगेगा विराम, 18 राज्यों में बारिश-अंधड़ का अलर्ट
देशभर में बढ़ती गर्मी के बीच मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। कई राज्यों में बादलों की आवाजाही से सूरज की तल्खी थोड़ी कम हो गई है।
होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित निकल सकेंगे भारतीय जहाज, ईरानी राजदूत ने पुष्टि की
पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के बीच ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य बंद कर दिया है, जिससे दुनियाभर में वैश्विक तेल-गैस संकट पैदा हुआ है।
अटक गया भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौता? भारत समेत 16 देशों के खिलाफ अमेरिकी जांच शुरू
भारत और अमेरिका के बीच हुआ व्यापार समझौता अटक सकता है। इसके पीछे अमेरिका में भारत समेत 16 देशों के खिलाफ शुरू हुई जांच बताई जा रही है।
गैस सिलेंडर किल्लत के बीच घरेलू LPG उत्पादन 30 प्रतिशत बढ़ा, बुकिंग 75 लाख तक पहुंची
पश्चिमी एशिया में तनाव के बीच पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि खाना पकाने वाली रसोई गैस की कोई किल्लत नहीं है।
युद्धपोत IRIS लावन के साथ कोच्चि में फंसे 183 ईरानी नाविकों को वापस स्वदेश भेजेगा भारत
अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद से कोच्चि में फंसे ईरानी नौसैनिक युद्धपोत IRIS लावन के 183 नाविकों को भारत वापस उनके स्वदेश भेजने को तैयार है।
ईरानी मंत्री अब्बास अराघची ने जयशंकर से चौथी बार बातचीत की, BRICS देशों का सहयोग मांगा
अमेरिका और इजरायल के हमलों के बीच ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने शुक्रवार को एक बार फिर भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से बात की है।
कोलकाता-मुंबई समेत महानगरों में LPG संकट; होटल-रेस्तरां सबसे ज्यादा प्रभावित, छुट्टी लेकर लाइन में लगे लोग
ईरान युद्ध के चलते देश में रसोई गैस का संकट बढ़ता जा रहा है। खासतौर पर वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कमी सामने आ रही है। होटल और रेस्तरां इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने मासिक धर्म अवकाश याचिका खारिज की, कहा- कोई महिलाओं को नौकरी नहीं देगा
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को महिलाओं के लिए अनिवार्य मासिक धर्म अवकाश से जुड़ी याचिका को खारिज कर दिया।
उत्तर प्रदेश में रोजाना 343, पंजाब में 68 लोगों की हो रही कैंसर से मौत
देश के उत्तर भारतीय राज्यों में कैंसर के मामले और इससे होने वाली मौतों के आंकड़े बढ़ रहे हैं। यह खुलासा संसद में हुआ है।
मध्य पूर्व तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की ईरान के राष्ट्रपति से बातचीत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (12 मार्च) को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ फोन पर बातचीत की और मध्य पूर्व की बिगड़ती स्थिति पर "गहरी चिंता" व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने उनके साथ शांति और संवाद के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को भी दोहराया।
तेल संकट आने पर किन-किन देशों ने मांगी भारत से मदद? जानिए क्या कर रही सरकार
पश्चिम एशिया में तनाव बना हुआ है। अमेरिका और इजरायल की सेना ईरान पर हमले कर रही है।
फारूक अब्दुल्ला पर गोली चलाने वाले आरोपी कमल सिंह को 5 दिन की पुलिस हिरासत
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर बुधवार को एक शादी-समारोह के दौरान गोली मारने की कोशिश करने वाले हमलावर कमल सिंह जमावाल (63) को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
उत्तर प्रदेश के बदायूं में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के प्रबंधक और उपप्रबंधक की गोली मारकर हत्या
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) कंपनी के प्रबंधक और उपप्रबंधक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
पेट्रोलियम मंत्री बोले- गैस सिलेंडर को लेकर घबराने की जरूरत नहीं, हम पूरी तरह से तैयार
ईरान युद्ध के बीच देशभर में LPG संकट पर केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत में कच्चे तेल की आपूर्ति सुरक्षित है और होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 प्रतिशत आवाजाही प्रभावित हुई है।
पाकिस्तान के 'प्रायोजित आतंकवाद' आरोपों पर भारत का जवाब, कहा- मनगढ़ंत कहानियों से सच्चाई नहीं बदलती
भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को उन आरोपों को खारिज कर दिया है, जिसमें उसने अफगानिस्तान के हमलों को भारत समर्थित 'प्रायोजित आतंकवाद' बताया था।
भारत संयुक्त राष्ट्र में 135 देशों के साथ, ईरान के खाड़ी देशों पर हमले की निंदा
पश्चिमी एशिया में तनाव के बीच भारत ने गुरुवार को बड़ा कदम उठाया है। उसने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की बैठक में ईरान के खाड़ी देशों पर किए जा रहे हमलों की निंदा की है।
भारत बोला- युद्ध में फंसे भारतीयों की मदद कर रहे, ऊर्जा सुरक्षा पर ईरान से चर्चा हुई
विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत ने ईरान के साथ ऊर्जा सुरक्षा और जहाजों के सुरक्षित आवागमन पर बातचीत की है। हालांकि, मंत्रालय ने ज्यादा जानकारी देने से मना कर दिया।
#NewsBytesExplainer: भारत के खिलाफ 'अनुचित व्यापार प्रथाओं' की जांच क्यों कर रहा अमेरिका, क्या होगा असर?
अमेरिका ने एक नए विवादित कदम के तहत भारत समेत 16 व्यापारिक साझेदारों के खिलाफ 'अनुचित व्यापार प्रथाओं' के मामले में जांच शुरू की है। इस कदम को टैरिफ लगाने की नई पहल के तौर पर देखा जा रहा है।
OBC नॉन क्रीमी लेयर में बड़ा बदलाव, 8 लाख से ज्यादा आय पर नहीं मिलेगा लाभ
सुप्रीम कोर्ट ने अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के नॉन क्रीमी लेयर मामले में बड़ा बदलाव किया है।
क्या भारत नहीं आएगी नेताजी बोस की अस्थियां? सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज की
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की अस्थियों को वापस भारत लाने की मांग करने वाली याचिका खारिज कर दी। याचिका बोस के पोते आशीष राय ने दायर की थी।
गृह मंत्रालय ने राज्यों से गैस सिलेंडर वितरण केंद्रों पर सुरक्षा बढ़ाने को कहा
पश्चिमी एशिया में तनाव के बीच ईंधन की बढ़ती किल्लत को देखते हुए गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को रसोई गैस सिलेंडर वितरण केंद्रों पर सुरक्षा बढ़ाने को कहा है।
देशभर में LPG संकट: अयोध्या में राम रसोई बंद, पुलिस सुरक्षा में बंट रहे गैस सिलेंडर
ईरान युद्ध के चलते देशभर में रसोई गैस की किल्लत हो रही है। गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लगी हैं।
दिल्ली में उत्तम नगर की मछली मार्केट में भीषण आग, 400 से अधिक झुग्गियां जलकर खाक
दिल्ली में उत्तम नगर के मछली मार्केट में बुधवार और गुरुवार की दरम्यानी रात भीषण आग लग गई, जिससे हाहाकार मच गया।
हार्मुज जलडमरूमध्य से गुजर सकेंगे भारतीय जहाज, जयशंकर-अराघची के बीच चर्चा के बाद बनी सहमति- रिपोर्ट
ईरान ने भारतीय तेल जहाजों को हार्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दे दी है। इंडिया टुडे ने सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है।
पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला को शादी-समारोह में गोली मारने की कोशिश, कौन है हमलावर कमल सिंह?
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला बुधवार रात को बाल-बाल बच गए। उन पर जम्मू के ग्रेटर कैलाश स्थित रॉयल पार्क रिजॉर्ट में एक शादी-समारोह के दौरान गोली चलाने की कोशिश की गई।
केंद्र ने कहा- घरों को रसोई गैस सिलेंडर देने में प्राथमिकता लागू, घबराने की जरूरत नहीं
पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच केंद्र सरकार के मंत्रालयों ने बुधवार को एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की और लोगों की चिंताओं को दूर किया।
भारत कहां-कहां से खरीदता है कच्चा तेल और गैस?
ईरान युद्ध के बीच देश में गैस की किल्लत सामने आने लगी है। कई राज्यों में वाणिज्यिक गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है। वहीं, कुछ शहरों में रसोई गैस को लेकर भी लंबी-लंबी लाइनें नजर आ रही हैं।
छत्तीसगढ़: एक साथ 108 नक्सलियों ने हथियार के साथ आत्मसमर्पण किया, करोड़ों का था इनाम
छत्तीसगढ़ के बस्तर रेंज में सुरक्षा बलों ने बड़ी सफलता पाई है। यहां 108 नक्सलियों ने हथियारों के साथ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।