फारूक अब्दुल्ला पर गोली चलाने वाले आरोपी कमल सिंह को 5 दिन की पुलिस हिरासत
क्या है खबर?
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर बुधवार को एक शादी-समारोह के दौरान गोली मारने की कोशिश करने वाले हमलावर कमल सिंह जमावाल (63) को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। बुधवार रात को ही गिरफ्तारी के बाद उसे गुरुवार सुबह अदालत के सामने पेश किया गया था। पुलिस ने आरोपी की लंबी हिरासत मांगी थी, जबकि अदालत ने 5 दिन की हिरासत की मंजूरी दी है। अब जामवाल से पूछताछ की जाएगी।
घटना
क्या है मामला?
नेशनल कॉन्फ्रेंस के 88 वर्षीय प्रमुख अब्दुल्ला बुधवार को पार्टी के एक वकील के बेटे की शादी में जम्मू के ग्रेटर कैलाश स्थित रॉयल पार्क रिजॉर्ट में पहुंचे थे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी औऱ अन्य नेता भी थे। अब्दुल्ला शादी से खाना खाकर लौट रहे थे, तभी वहां मौजूद कमल ने अपने लाइसेंसी बंदूक को उनके कान पर सटाकर गोली चला दी। सुरक्षाकर्मियों द्वारा बचाने से हमलावर का निशाना चूक गया। इसके बाद लोगों ने उसकी पिटाई कर दी।
पहचान
फारूक बोले- देश में नफरत ने जड़े पकड़ ली हैं
पुलिस ने बताया कि आरोपी जामवाल जम्मू में पुरानी मंडी का निवासी है। वह कई दुकानों के मालिक हैं और उनसे किराया लेते हैं। बताया जा रहा है कि वह 'जागरण मंच' नाम की संस्था से जुड़े हैं और उसके अध्यक्ष हैं। उसने पुलिस को बताया कि वह पिछले 20 साल से हत्या की योजना बना रहा था। घटना पर फारूक ने कहा कि यह घटना इस देश में नफरत मजबूत होने का नतीजा है।