LOADING...
केंद्र ने कहा- घरों को रसोई गैस सिलेंडर देने में प्राथमिकता लागू, घबराने की जरूरत नहीं
देश के कई शहरों में गैस सिलेंडर के लिए लाइन लगनी शुरू हो गई है (फाइल तस्वीर)

केंद्र ने कहा- घरों को रसोई गैस सिलेंडर देने में प्राथमिकता लागू, घबराने की जरूरत नहीं

लेखन गजेंद्र
Mar 11, 2026
05:52 pm

क्या है खबर?

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच केंद्र सरकार के मंत्रालयों ने बुधवार को एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की और लोगों की चिंताओं को दूर किया। इस दौरान पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि प्राथमिक क्षेत्रों को किसी तरह की कटौती के बिना गैस आपूर्ति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि गलत सूचनाओं के कारण रसोई गैस सिलेंडर को लेकर अफरा-तफरी है। लोगों ने जल्दबाजी में बुकिंग और जमाखोरी शुरू कर दी है।

बयान

सिलेंडर के लिए अब देना होगा कोड नंबर

शर्मा ने बताया कि दिल्ली में अभी 60 रुपये की बढ़ोतरी के बाद LPG सिलेंडर की कीमत 913 रुपये है। उन्होंने LPG सिलेंडरों की कमी की आशंकाओं के बीच नागरिकों से बुकिंग में जल्दबाजी न करने का आग्रह किया और बताया कि औसत घरेलू LPG सिलेंडर ढाई में आएगा। लोगों में वितरण समस्या न हो इसलिए डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) सिस्टम लागू किया है। इसके तहत ग्राहक को सिलेंडर पाने के लिए डिलीवरी वाले को एक कोड देना होगा।

आपूर्ति

आपूर्ति बाधित नहीं हुई- मंत्रालय

मंत्रालय की अधिकारी ने बताया कि भारत की कच्चे तेल की आपूर्ति सुरक्षित है। हमारी रोज की खपत लगभग 55 लाख बैरल है। उन्होंने बताया कि आज की खरीद अलग-अलग तरह की खरीद से आया है, जो होर्मुज जलडमरूमध्य से आने वाली मात्रा से ज़्यादा है। भारत 40 से ज़्यादा देशों से कच्चा तेल आयात करता है और अलग-अलग तरह की खरीद से भारत का लगभग 70 प्रतिशत कच्चा तेल होर्मुज के बाहर के रास्तों से आ रहा है।

Advertisement

उत्पादन

जो 25 प्रतिशत LPG उत्पादन बढ़ा, वो घरेलू ग्राहकों को मिलेगा

शर्मा ने बताया कि भारत सरकार ने 8 मार्च को एक आदेश जारी करके रिफाइनरियों और पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स को LPG उत्पादन बढ़ाने का निर्देश दिया, जिससे घरेलू LPG उत्पादन 25 प्रतिशत बढ़ा है। उन्होंने कहा कि यह उत्पादन घरेलू LPG ग्राहकों को दिया जा रहा है। गैर-घरेलू LPG के लिए, हॉस्पिटल और एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन जैसे ज़रूरी सेक्टर को प्रायोरिटी दी जा रही है। तेल मार्केटिंग कंपनियों के 3 कार्यकारी निदेशकों की कमेटी रेस्टोरेंट, होटल, कमर्शियल ग्राहकों के अलॉटमेंट को देखेगी।

Advertisement

आपूर्ति

घरों को PNG और वाहनों को 100 प्रतिशत CNG मिलेगी

शर्मा ने बताया कि प्राथमिकता वाले क्षेत्रों को गैस आपूर्ति में कोई कटौती नहीं की जाएगी। घरेलू उपयोग वाली PNG और वाहनों को CNG की 100 प्रतिशत आपूर्ति बिना किसी कटौती के मिलेगी। चाय उद्योग, विनिर्माण इकाइयां और गैस ग्रिड से जुड़े औद्योगिकी उपभोक्ताओं को 6 महीने की औसत आपूर्ति का 80 प्रतिशत, उर्वरक संयंत्रों को 70 प्रतिशत आपूर्ति मिलेगी। रिफाइनरी और पेट्रो केमिकल यूनिट को 35 प्रतिशत आपूर्ति कम मिलेगी, जिससे प्राथमिकता वाले क्षेत्रों को आपूर्ति मिल सकेगी।

ट्विटर पोस्ट

केंद्र सरकार के मंत्रालयों की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Advertisement