दिल्ली में उत्तम नगर की मछली मार्केट में भीषण आग, 400 से अधिक झुग्गियां जलकर खाक
क्या है खबर?
दिल्ली में उत्तम नगर के मछली मार्केट में बुधवार और गुरुवार की दरम्यानी रात भीषण आग लग गई, जिससे हाहाकार मच गया। आग देर रात 12 बजे के बाद लगी थी, जिससे 400 से अधिक झुग्गी-झोपड़ी जलकर खाक हो गई। आग की लपटें काफी भयावह होने की वजह से उसे बुझाने में मशक्कत करनी पड़ी। हादसे में किसी के घायल या हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। आग को बुझा लिया गया है।
आग
दमकल की 25 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया
अग्निशमन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें देर रात 12 बजे आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद दमकल के वाहनों को मौके पर भेजा गया। पहले कम वाहन रवाना किए गए थे, लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए 25 वाहनों को मौके पर भेजा गया। आग पर तड़के साढ़े 3 बजे काबू पाया गया है। आग लगने का वीडियो और सुबह घटनास्थल का वीडियो मंजर की गवाही दे रहा है।
जांच
उत्तम नगर में तनाव के बीच आग
अभी आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस पूरे घटनास्थल की जांच कर रही है। लोगों का काफी सामान आग में जल गया है। बता दें कि यह घटना होली पर तरुण नाम के युवक की हत्या के बाद सामने आई है, जिससे इलाके में सांप्रदायिक तनाव फैला हुआ है। वह इलाका आग लगने वाली घटनास्थल से कुछ दूरी पर है। होली के दिन तरुण पर कुछ लोगों ने हमला कर उसकी हत्या कर दी थी।
ट्विटर पोस्ट
रात में लगी आग का दृश्य
VIDEO | Delhi: Massive fire breaks out in Uttam Nagar near Machhli Mandi. Firefighting operations underway. More details are awaited.
— Press Trust of India (@PTI_News) March 11, 2026
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/R2PyMw7iLh
ट्विटर पोस्ट
सुबह का भयावह दृश्य
#WATCH | Visuals of the aftermath of a massive fire at a fish market in Matiala village in the Uttam Nagar Area of West Delhi, that broke out late last night.
— ANI (@ANI) March 12, 2026
As per Delhi Fire Services, "Approximately 300 to 400 slums were destroyed. The cause of the fire is still unclear. The… pic.twitter.com/EFbRiWmdb7