LOADING...
नेपाल में भारतीय श्रद्धालुओं की बस 200 फीट गहरी खाई में गिरी, 7 की मौत
नेपाल में भारतीय श्रद्धालुओं को ले जा रही बस खाई में गिर गई

नेपाल में भारतीय श्रद्धालुओं की बस 200 फीट गहरी खाई में गिरी, 7 की मौत

लेखन आबिद खान
Mar 15, 2026
02:17 pm

क्या है खबर?

नेपाल से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां भारतीय श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक बस खाई में पलट गई। जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही बचाव अभियान शुरू किया गया है। पुलिस का कहना है कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

घटना

200 फीट गहरी खाई में गिरी बस

बताया जा रहा है कि ये घटना नेपाल के गोरखा जिले में शनिवार शाम हुई है। पुलिस के अनुसार मनकामना मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ले जा रही एक इलेक्ट्रिक माइक्रोबस साहिद लखन ग्रामीण नगरपालिका के कंतार क्षेत्र में सड़क से फिसलकर 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे के वक्त बस में एक दर्जन से ज्यादा यात्री सवार थे। घायलों को भरतपुर स्थित चितवन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

मृतक

मृतकों में 2 महिलाएं, 5 पुरुष

गोरखा जिला ट्रैफिक पुलिस कार्यालय के प्रमुख ने बताया कि मृतकों में 2 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल हैं। जिला पुलिस प्रमुख भरत बहादुर बीके के अनुसार मृतकों की पहचान मुथु कुमार (58), अनामालिक (58), मीनाक्षी (59), शिवगामी (53), विजयल (57), मीना (58) और तमिलरसी (60) के रूप में हुई है। वहीं, 7 लोग घायल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे में बस का ड्राइवर सुरक्षित है, जबकि कंडक्टर घायल हुआ है।

Advertisement