पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला को शादी-समारोह में गोली मारने की कोशिश, कौन है हमलावर कमल सिंह?
क्या है खबर?
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला बुधवार रात को बाल-बाल बच गए। उन पर जम्मू के ग्रेटर कैलाश स्थित रॉयल पार्क रिजॉर्ट में एक शादी-समारोह के दौरान गोली चलाने की कोशिश की गई। आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया है। हमलावर की पहचान जम्मू निवासी 63 वर्षीय कमल सिंह जमवाल के रूप में हुई है। उसने पुलिस को बताया कि वह लाइसेंसी बंदूक लेकर आया था। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है।
हमला
सुरक्षा कर्मी की वजह से बचे अब्दुल्ला
नेशनल कॉन्फ्रेंस के 88 वर्षीय नेता अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी के साथ पार्टी से जुड़े एक वरिष्ठ वकील के बेटे की शादी में मौजूद थे। वे खाना खाकर शादी से निकल रहे थे, तभी कमल पीछे से बंदूक लेकर आता है और अब्दुल्ला की कनपटी पर सटाकर चला देता है। CCTV फुटेज में दिख रहा कि गोली निशाने से चूक गई। तभी सुरक्षा कर्मियों ने उसे काबू में कर लिया। कुछ लोगों ने उसकी पिटाई भी कर दी।
बयान
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने क्या कहा?
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने घटना को लेकर एक्स पर लिखा, 'अल्लाह दयालु है। मेरे पिता बाल-बाल बच गए। फिलहाल विवरण स्पष्ट नहीं हैं, जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति भरी हुई पिस्तौल लेकर बिल्कुल करीब आ गया और गोली चला दी। सुरक्षा दल ने गोली रोककर हत्या के प्रयास को विफल कर दिया। फिलहाल सवालों से ज्यादा जवाब नहीं हैं, जिनमें से एक यह भी है कि कोई व्यक्ति ज़ेड+ NSG द्वारा संरक्षित पूर्व मुख्यमंत्री के इतने करीब कैसे पहुंच गया।'
ट्विटर पोस्ट
घटना का वीडियो
अगर फारूक अब्दुल्ला का बॉडीगार्ड एक सेकंड का चौथाई हिस्सा भी चूक जाता तो उनकी हत्या हो जाती।
— Samar Raj (@SamarRaj_) March 11, 2026
कमल सिंह जमवाल नाम का व्यक्ति पीछे से आकर कनपटी पर सटाकर गोली लगभग चला ही दिया था कि बॉडीगार्ड ने कोहनी को ऊपर की ओर धक्का दे दिया।pic.twitter.com/9cdT7WorO4
हमलावर
कौन है हमलावर कमल सिंह?
कमल सिंह जामवाल हैं। वह जम्मू में पुरानी मंडी के निवासी हैं और यहीं कई दुकानों के मालिक है। वे दुकानों से मिलने वाले किराए से आय प्राप्त करते हैं। उनके पास अपनी खुद की लाइसेंसी बंदूक है। कुछ जगह सामने आया है कि वह 'जागरण मंच' नाम की संस्था से जुड़े हैं और उसके अध्यक्ष हैं। बुधवार को जिस शादी-समारोह में कमल ने गोली चलाई है, वह उसके चचेरे भाई के बेटे की शादी थी।
बयान
पिछले 20 साल से हत्या की कोशिश कर रहा था- हमलावर
कमल सिंह ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह पिछले 20 सालों से अब्दुल्ला की हत्या की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कभी मौका नहीं मिल पाया। बुधवार को जब पता चला कि उनके परिवार की शादी में अब्दुल्ला आ रहे हैं तो वह लाइसेंसी बंदूक से साथ तैयार हो गया। उसने बताया कि अब्दुल्ला को मारने की उसकी व्यक्तिगत इच्छा थी। फिलहाल, पुलिस इसके पीछे किसी आतंकी साजिश का पता लगा रही है।
ट्विटर पोस्ट
हमलावर को पीटा गया
यही है वो अपराधी कमल सिंह जिसने फारुख अब्दुल्ला पर लाइसेंसी पिस्तौल से गोली चलाई...
— Jeetu Besla (@JeetuBesla) March 12, 2026
कमल सिंह जमवाल की उम्र 61 साल है। वो जम्मू के पुराने शहर का निवासी है। वोजम्मू के ओल्ड सिटी इलाके में उसकी अपनी कई दुकानें हैं। इन दुकानों से मिलने वाले किराए के जरिए अपना जीवन यापन करता है।… pic.twitter.com/WgM87ItpZz
ट्विटर पोस्ट
थाने में बयान देता कमल सिंह
फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग करने वाला कमल सिंह. पुलिस के सामने अपनी जानकारी दे रहा है. pic.twitter.com/woODc996lu
— Ranvijay Singh (@ranvijaylive) March 11, 2026