LOADING...
LPG किल्लत: सरकार PNG का इस्तेमाल बढ़ाने पर दे रही जोर, कनेक्शन बढ़ाने के निर्देश
सरकार LPG उपभोक्ताओं को PNG पर स्विच करने की अपील कर रही है

LPG किल्लत: सरकार PNG का इस्तेमाल बढ़ाने पर दे रही जोर, कनेक्शन बढ़ाने के निर्देश

Mar 14, 2026
12:49 pm

क्या है खबर?

सरकार ने अपने क्षेत्र में पाइपलाइन द्वारा प्राकृतिक गैस (PNG) की सुविधा प्राप्त लगभग 60 लाख LPG उपभोक्ताओं से उसका उपयोग शुरू करने का आग्रह किया है। सरकार ने कहा कि ऐसा करने से घरेलू सिलेंडरों की बचत होगी और उन्हें उन क्षेत्रों में भेजा जा सकेगा, जहां PNG की सुविधा उपलब्ध नहीं है। साथ ही इच्छुक वाणिज्यिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं को नए PNG कनेक्शन के लिए अपनी स्थानीय शहरी गैस वितरण कंपनी से संपर्क करने की सलाह दी है।

उपलब्धता 

PNG की उपलब्धता को लेकर दावा 

PNG के मानव संसाधन मंत्रालय (MoPNG) ने कहा है कि घरेलू PNG क्षेत्र में वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 37.3 लाख मीट्रिक मानक घन मीटर (MMSCMD) गैस की खपत हो रही है और भौगोलिक क्षेत्रों में पर्याप्त गैस आपूर्ति उपलब्ध है। मंत्रालय ने कहा कि देशभर में 1.5 करोड़ से अधिक परिवारों के पास PNG कनेक्शन हैं और इन उपभोक्ताओं को आपूर्ति बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी। इसी के मद्देनजर केंद्र सरकार चाहती है कि LPG छोड़कर इसका उपयोग करें।

निर्देश 

नए कनेक्शन जारी करने के दिए निर्देश 

आपूर्ति संबंधी दबाव को और कम करने के लिए सरकार ने प्रमुख शहरी केंद्रों में कार्यरत सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) कंपनियों के साथ भी इस मुद्दे को उठाया है। इससे LPG का उपयोग कर रहे वाणिज्यिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं को तुरंत नए PNG कनेक्शन उपलब्ध कराए जा सकें। केंद्र ने स्थानीय निकायों, राजमार्ग प्राधिकरणों और राज्य सरकारों से CGD संस्थाओं द्वारा पाइपलाइन बिछाने के लिए आवश्यक स्वीकृतियों में तेजी लाने का अनुरोध किया।

Advertisement

कारण 

इस कारण पैदा हो रही किल्लत

यह कदम पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के कारण LPG की आपूर्ति में आ रही बाधा के कारण देश में बढ़ रही किल्लत के चलते उठाए जा रहे हैं। खाना पकाने के लिए गैस मिलना मुश्किल होने के कारण होटल लकड़ी के चूल्हे इस्तेमाल करने पर मजबूर हो रहे हैं और अपने मेनू में खाने की चीजें कम कर रहे हैं। दूसरी तरफ घरेलू उपभाेक्ताओं को भी सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है।

Advertisement