देश की खबरें

उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम, देश से जुड़ी हर जरुरी खबर।

NIA की 10 से ज्यादा राज्यों में छापेमारी, PFI के 100 नेता और पदाधिकारी गिरफ्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गुरुवार सुबह कथित तौर पर आतंकी गतिविधियों का समर्थन करने वाले पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) और दूसरे संगठनों के खिलाफ छापेमारी अभियान शुरू किया है।

CBI ने 22,800 करोड़ के घोटाला मामले में ABG शिपयार्ड के पूर्व CMD को गिरफ्तार किया

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने 22,842 करोड़ रुपये के बैंक घोटाला मामले में बुधवार को गुजरात की ABG शिपयार्ड कंपनी के पूर्व चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (CMD) ऋषि कमलेश अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है।

21 Sep 2022

अमेरिका

बचपन की शिक्षा में सरकार की कंजूसी, GDP का 0.1 प्रतिशत ही कर रही खर्च- रिपोर्ट

भारत में तीन साल से छह साल के बच्चों के लिए प्रारंभिक बचपन शिक्षा (ECE) के खर्च में सरकार कंजूसी बरत रही है।

दिल्ली पुलिस की मुंबई में बड़ी कार्रवाई, 1,800 करोड़ की हेरोइन पकड़ी

दिल्ली पुलिस की विशेष शखा ने मुंबई के न्हावा शेवा पोर्ट पर बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 टन से ज्यादा हेरोइन से लिपटी मुलेठी बरामद की है।

दवा कंपनियों की मार्केटिंग प्रैक्टिस की होगी समीक्षा, 90 दिन में रिपोर्ट देगा पैनल

दवा कंपनियों की तरफ से डॉक्टरों को रिश्वत और दूसरे लालच देने से रोकने के लिए सरकार गंभीर हो गई है।

21 Sep 2022

पंजाब

पंजाब: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्र की आत्महत्या के बाद प्रदर्शन, जांच की मांग

पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में एक छात्र की आत्महत्या के बाद बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन हुए।

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी वीडियो लीक: क्या आरोपी छात्रा को ब्लैकमेल कर मांगे थे अन्य छात्राओं के वीडियो?

पंजाब के मोहाली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो लीक मामले में नया खुलासा हुआ है।

कांग्रेस का दावा- भाजपा के शासन में हर घंटे एक किसान कर रहा है खुदकुशी

देश में लगातार बढ़ते किसानों के खुदकुशी करने के मामलों के पीछे कांग्रेस ने भाजपा की किसान विरोधी नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है।

IIT बॉम्बे में सामने आया छात्रा का आपत्तिजनक वीडियो बनाने का मामला, कैंटीन कर्मचारी गिरफ्तार

मोहाली की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में नहाती हुई छात्राओं के वीडियो बनाकर लीक करने का मामला अभी थमा भी नहीं कि अब भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे में भी ऐसा ही मामला सामने आ गया है।

20 Sep 2022

जयपुर

राजस्थान: लंपी वायरस से जानवरों की मौत पर भाजपा का प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता

भारत में इस समय लंपी वायरस (LSD) बीमारी का प्रकोप बना हुआ है। देश के 18 राज्यों में इसके मामले आ चुके हैं और 80,000 से अधिक जानवरों की मौत हो चुकी है।

ED ने पार्थ चटर्जी के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, जानें क्या-क्या आरोप लगाए

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शिक्षक भर्ती घोटाले में पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के खिलाफ अपनी पहली चार्जशीट दाखिल कर दी है।

भगवंत मान को जर्मनी में विमान से उतारे जाने के दावों की जांच करेगा उड्डयन मंत्रालय

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय नशे में होने के कारण पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जर्मनी में विमान से उतारे जाने के आरोपों की जांच करेगा।

उत्तर प्रदेश: नोएडा में दीवार गिरने से 4 मजदूरों की मौत, 9 अस्पताल में भर्ती

उत्तर प्रदेश के नोएडा में आज एक आवासीय सोसाइटी की दीवार गिरने से चार कंस्ट्रक्शन मजदूरों की मौत हो गई, वहीं नौ मजदूर इसके मलबे में दब गए।

इस महीने के अंत में रिटायर हो जाएगी विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की मिग-21 स्क्वाड्रन

पाकिस्तान के F-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने के समय विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान मिग-21 लड़ाकू विमानों की जिस स्क्वाड्रन में थे, उसे इस महीने के अंत तक रिटायर कर दिया जाएगा।

19 Sep 2022

रेप

उत्तर प्रदेश: पीलीभीत में गैंगरेप के बाद जलाई गई दलित किशोरी ने लखनऊ में दम तोड़ा

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में गैंगरेप के बाद डीजल डालकर जिंदा जलाई गई दलित किशोरी ने घटना के 12 दिन बाद सोमवार को लखनऊ के अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

19 Sep 2022

अलीगढ़

यति नरसिंहानंद के फिर बिगड़े बोल, कहा- मदरसों और AMU को बारूद से उड़ा देना चाहिए

अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले यति नरसिंहानंद ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है।

19 Sep 2022

पंजाब

वीडियो लीक मामला: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के छात्रों ने खत्म किया प्रदर्शन; तीन गिरफ्तार, दो वॉर्डन निलंबित

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के छात्रों ने आपत्तिजनक वीडियो लीक मामले में अपना विरोध-प्रदर्शन खत्म कर दिया है। यूनिवर्सिटी प्रशासन और पुलिस के उनकी मांगों को मानने और मामले में निष्पक्ष जांच का भरोसा देने के बाद उन्होंने सोमवार रात लगभग 2 बजे अपना प्रदर्शन खत्म किया।

18 Sep 2022

पंजाब

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी वीडियो लीक: आरोपी छात्रा का दोस्त शिमला से गिरफ्तार, अब तक क्या-क्या हुआ?

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी वीडियो लीक केस में आरोपी छात्रा के दोस्त को हिमाचल प्रदेश के शिमला से गिरफ्तार कर लिया गया है। छात्रा ने उसी के साथ अपनी अन्य साथियों के आपत्तिजनक वीडियो शेयर किए थे।

PFI से संबंधित आतंक के मामले में लगभग 40 जगहों पर NIA का छापा

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आतंकी गतिविधियों से संबंधित एक मामले में आज आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की कम से कम 40 जगहों पर छापा मारा।

18 Sep 2022

पंजाब

आपत्तिजनक वीडियो लीक मामला: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने आरोपों को नकारा, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो ऑनलाइन लीक किए जाने के मामले ने सनसनी फैला दी है।

18 Sep 2022

मुंबई

महाराष्ट्र: जिस जगह दुर्घटनाग्रस्त हुई साइरस मिस्त्री की कार, उस रास्ते पर हो चुके 262 हादसे

टाटा संस के पूर्व प्रमुख सायरस मिस्त्री की कार दुर्घटना में मौत ने भारत में सड़क सुरक्षा पर नई बहस शुरू कर दी है।

18 Sep 2022

पंजाब

मोहाली: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किए गए लीक, कैंपस में हंगामा

पंजाब के मोहाली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में शनिवार देर रात आठ छात्राओं ने आत्महत्या का प्रयास किया, जिसके बाद कैंपस में हंगामा हो गया।

17 Sep 2022

झारखंड

झारखंड: हजारीबाग में पुल तोड़कर नदी में गिरी श्रद्धालुओं की बस; 7 की मौत, 45 घायल

झारखंड के हजारीबाग जिले में आज एक बस के पुल तोड़कर नीचे नदी में गिरने से सात लोगों की मौत हो गई, वहीं लगभग 45 लोग घायल हुए हैं।

G-20 से लेकर UNSC और SCO तक, अहम वैश्विक संगठनों की अध्यक्षता करेगा भारत

भारत को आने वाले महीनों में और अगले साल कई अहम वैश्विक संगठनों की अध्यक्षता मिलने वाली है और इसे कूटनीतिक दुनिया में भारत की बढ़ती शक्ति का संकेत माना जा रहा है।

AIIMS दिल्ली का नाम बदलने की तैयारी, डॉक्टरों ने स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर जताया विरोध

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के फैकल्टी एसोसिएशन ऑफ एम्स (FAIMS) ने AIIMS दिल्ली का नाम बदले जाने के प्रस्ताव पर चिंता व्यक्त की है।

17 Sep 2022

दिल्ली

उत्तर प्रदेश: शुक्रवार को भारी बारिश के कारण हुए हादसों में हुईं 22 मौतें

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को भारी बारिश के कारण हुए हादसों में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में पहुंचे आठ चीते, प्रधानमंत्री मोदी ने किया पिंजरों से आजाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 72वें जन्मदिन के मौके पर मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबिया से आए आठ चीतों को पिंजरों से आजाद कर दिया है।

17 Sep 2022

चंडीगढ़

पहली बार चिनूक हेलिकॉप्टर उड़ाएंगी वायुसेना की महिला पायलट, चंडीगढ़ और असम में हुई तैनाती

अब भारतीय वायुसेना की महिला पायलट भी चिनूक हेलिकॉप्टर उड़ाएंगी।

16 Sep 2022

ईरान

SCO सम्मेलन में मोदी और पुतिन की मुलाकात, प्रधानमंत्री बोले- आज का युग युद्ध का नहीं

उज्बेकिस्तान के समरकंद में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्‍मेलन में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन से करीब एक घंटे मुलाकात कर विस्तार से चर्चा की।

16 Sep 2022

दिल्ली

दिल्ली में सामने आया मंकीपॉक्स का आठवां मामला, देश 13 हुई कुल संख्या

देश में मंकीपॉक्स के मामले सामने आने का सिलसिला थम नहीं रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को इसके आठवें मामले की पुष्टि हुई है।

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से हादसे, लखनऊ में 9 और उन्नाव में 3 की मौत

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक दीवार गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है।

16 Sep 2022

यूक्रेन

यूक्रेन से लौटे छात्रों को झटका, केंद्र ने कहा- भारतीय कॉलेजों में नहीं मिल सकता एडमिशन

रूस के साथ युद्ध के चलते यूक्रेन से भारत लौटे हजारों मेडिकल छात्रों को बड़ा झटका लगा है।

15 Sep 2022

बिहार

बिहार: यात्रियों ने चलती ट्रेन में मोबाइल चोर पकड़ा, 15 किलोमीटर तक खिड़की से लटकाया

बिहार के खगड़िया में चलती ट्रेन में झपट्टा मारकर यात्री का मोबाइल फोन चुराने का प्रयास करना चोर के लिए परेशानी का सबब बन गया।

15 Sep 2022

रेप

लखीमपुर रेप-हत्याकांड: पीड़ित दलित बहनों की मां और पुलिस के अलग-अलग दावे, जानें किसने क्या कहा

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बुधवार को दो नाबालिग दलित बहनों के शव एक पेड़ से लटके मिले। उनकी रेप के बाद हत्या की गई थी और सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

तालिबान ने भारत आ रहे 60 सिखों को गुरु ग्रंथ साहिब लाने से रोका

अफगानिस्तान में तालिबान सरकार ने सिखों की पवित्र धार्मिक पुस्तक गुरु ग्रंथ साहिब को देश से बाहर ले जाने पर रोक लगा दी है।

15 Sep 2022

जयपुर

नामीबिया से 8 चीतों को भारत क्यों लाया जा रहा, क्या है खास? जानिए जरुरी बातें

भारत में विलुप्त हो चुके चीतों को फिर से बसाने की सरकार की योजना के तहत अफ्रीका के नामीबिया से लाए जा रहे आठ चीते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) को मध्य प्रदेश के कूनो-पालपुर राष्ट्रीय उद्यान पहुंचेंगे।

15 Sep 2022

रेप

लखीमपुर रेप-हत्याकांड: कैसे दिया गया वारदात को अंजाम और पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में दो नाबालिग दलित बहनों की रेप के बाद हत्या के मामले ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

SCO बैठक में भाग लेने के लिए रवाना हुए प्रधानमंत्री मोदी, पुतिन से मुलाकात तय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए उज्बेकिस्तान के समरकंद के लिए रवाना हो चुके हैं। सम्मेलन में भाग लेने के साथ-साथ मोदी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से द्विपक्षीय मुलाकात भी करेंगे। रूस ने इस बैठक की पुष्टि कर दी है।

15 Sep 2022

रेप

उत्तर प्रदेश: लखीमपुर में पेड़ से लटके मिले दो बहनों के शव, रेप के बाद हत्या

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बुधवार को दो नाबालिग दलित बहनों के शव एक पेड़ से लटके मिले। परिवार ने तीन दबंगों पर रेप के बाद उनकी हत्या करने का आरोप लगाया है।

14 Sep 2022

कोलकाता

एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान के इंजन में मस्कट हवाई अड्डे पर लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित

ओमान के मस्कट हवाई अड्डे पर बुधवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान के एक इंजन ने अचानक आग पकड़ ली। इंजन से निकलते धुंआ को देखकर यात्रियों और चालक दल में हड़कंप मच गया।