NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / भगवंत मान को जर्मनी में विमान से उतारे जाने के दावों की जांच करेगा उड्डयन मंत्रालय
    अगली खबर
    भगवंत मान को जर्मनी में विमान से उतारे जाने के दावों की जांच करेगा उड्डयन मंत्रालय
    भगवंत मान को जर्मनी में नशे में होने के कारण विमान से उतारे जाने का दावा है (तस्वीर- फेसबुक/Bhagwant Mann )

    भगवंत मान को जर्मनी में विमान से उतारे जाने के दावों की जांच करेगा उड्डयन मंत्रालय

    लेखन मुकुल तोमर
    Sep 20, 2022
    03:45 pm

    क्या है खबर?

    केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय नशे में होने के कारण पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जर्मनी में विमान से उतारे जाने के आरोपों की जांच करेगा।

    केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मामले पर कहा कि यह घटना अंतरराष्ट्रीय जमीन पर हुई और मंत्रालय को तथ्यों की पुष्टि करनी होगी।

    उन्होंने कहा कि वह उन्हें मिले अनुरोध के हिसाब से मामले पर ध्यान देंगे और डाटा प्रदान करने की जिम्मेदारी जर्मन एयरलाइंस लुफ्थांसा की है।

    पृष्ठभूमि

    क्या है पूरा मामला?

    शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और पंजाब के अन्य विपक्षी नेताओं ने कल आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री मान को नशे में होने के कारण जर्मनी के फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर लुफ्थांसा एयरलाइंस के विमान से नीचे उतार दिया गया था।

    बादल ने दावा किया था कि मान चलने की हालत में भी नहीं थे और उनके कारण फ्लाइट चार घंटे लेट हुई।

    उन्होंने कहा था कि मान ने दुनियाभर में पंजाबियों को शर्मसार किया है।

    हमला

    कांग्रेस और भाजपा ने भी साधा निशाना

    मामले में भाजपा और कांग्रेस ने भी पंजाब सरकार पर निशाना साधा है।

    भाजपा के सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा कि भगवंत मान ने अरविंद केजरीवाल से ये वादा किया था कि वो भारत में शराब को हाथ नहीं लगाएंगे, लेकिन यह वादा विदेश के लिए नहीं था।

    इसी तरह दिल्ली कांग्रेस ने ट्वीट किया, 'एक बड़ी शर्म की बात! पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को शराब के भारी नशे में होने के कारण विमान से उतारा गया।'

    प्रतिक्रिया

    AAP का आरोपों पर क्या कहना है?

    आम आदमी पार्टी (AAP) ने मामले में सभी आरोपों को खारिज किया है।

    AAP प्रवक्ता मलविंदर सिंह कांग ने कहा, "मुख्यमंत्री अपने कार्यक्रम के अनुसार लौटे हैं। उन्होंने 18 सितंबर को जर्मनी से वापसी की उड़ान भरी थी और 19 सितंबर को दिल्ली उतरना था। विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोप निराधार, बकवास और झूठा प्रचार है।"

    उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री अपनी इस यात्रा से कुछ निवेश हासिल करके लाए हैं। इससे विपक्ष बौखला गया है।"

    सफाई

    लुफ्थांसा एयरलाइंस ने कही विमान परिवर्तन के कारण देरी की बात

    लुफ्थांसा एयरलाइंस ने भी बयान जारी कर विमान परिवर्तन के कारण उड़ाने में देरी होने की बात कही है।

    अपने बयान में उसने कहा, "देरी से आने वाली एक उड़ान और एक अन्य विमान के परिवर्तन के कारण हमारी फ्रैंकफर्ट से दिल्ली के लिए आने वाली उड़ान में देरी हुई थी। डाटा सुरक्षा कारणों से हम व्यक्तिगत यात्रियों के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सकते हैं।"

    AAP अपने बचाव के लिए इस बयान का इस्तेमाल कर रही है।

    जानकारी

    शराब के कारण पहले भी विवादों में रह चुके हैं मान

    बता दें कि मान पहले भी कई बार अधिक शराब पीने की अपनी आदत के कारण विवादों में रह चुके हैं। उन पर शराब पीकर संसद आने का आरोप भी लगा था, जिसके बाद उन्होंने शराब छोड़ने की शपथ ली थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    आम आदमी पार्टी समाचार
    पंजाब
    भगवंत मान
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    घर पर मिनिएचर आर्ट के जरिए बनाएं ये 5 चीजें, आसान है तरीका लाइफस्टाइल
    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष

    आम आदमी पार्टी समाचार

    पंजाब सरकार ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद बहाल की 420 VIP लोगों की सुरक्षा पंजाब
    दिल्ली: कश्मीर पंडितों की हत्या के विरोध में AAP का प्रदर्शन, केंद्र पर बोला हमला दिल्ली
    पंजाब में 40 प्रतिशत तक सस्ती होगी शराब, सरकार की नई आबकारी नीति को मंजूरी हरियाणा
    हरियाणा निकाय चुनाव: 22 सीटों पर भाजपा तो 19 पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जमाया कब्जा हरियाणा

    पंजाब

    कौन हैं डॉ गुरप्रीत कौर, जिनके साथ दूसरी शादी करने जा रहे भगवंत मान? आम आदमी पार्टी समाचार
    उत्तराखंड: नैनीताल में उफनती नदी में गिरी यात्रियों से भरी कार, 9 लोगों की मौत देश
    हेल्थ मैनेजमेंट में MBA है बेहतर करियर विकल्प, मिलेंगे नौकरी के ढेरों अवसर कोरोना वायरस
    पंजाब: NHM में फार्मासिस्ट और मेडिकल अधिकारी के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन सरकारी नौकरी

    भगवंत मान

    हरभजन सिंह को राज्यसभा भेजेगी AAP, सौंपी जा सकती है खेल यूनिवर्सिटी की भी कमान आम आदमी पार्टी समाचार
    पंजाब में 23 मार्च को लॉन्च होगी भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया ऐलान आम आदमी पार्टी समाचार
    पंजाब: मुख्यमंत्री मान ने किया 10 मंत्रियों के नामों का ऐलान, आज लेंगे शपथ आम आदमी पार्टी समाचार
    पंजाब के विधायकों को अब मिलेगी सिर्फ एक कार्यकाल की पेंशन, मुख्यमंत्री मान का ऐलान आम आदमी पार्टी समाचार

    भाजपा समाचार

    भाजपा से निलंबित विधायक टी राजा 72 घंटे बाद फिर गिरफ्तार, CRPC से जुड़ा है मामला हैदराबाद
    कौन हैं भूपेंद्र चौधरी और उन्हें उत्तर प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बनाए जाने के क्या मायने? योगी आदित्यनाथ
    सोनाली फोगाट का अंतिम संस्कार आज, गोवा से हिसार पहुंचा शव हरियाणा
    सोनाली फोगाट को जबरन दी गई थी ड्रग्स, दो घंटे तक टॉयलेट में रखा- गोवा पुलिस हरियाणा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025