NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी वीडियो लीक: आरोपी छात्रा का दोस्त शिमला से गिरफ्तार, अब तक क्या-क्या हुआ?
    अगली खबर
    चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी वीडियो लीक: आरोपी छात्रा का दोस्त शिमला से गिरफ्तार, अब तक क्या-क्या हुआ?
    छात्राओं के वीडियो लीक का मामला सामने आने के बाद चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में बड़ा प्रदर्शन (तस्वीर- ट्विटर/@PunYaab)

    चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी वीडियो लीक: आरोपी छात्रा का दोस्त शिमला से गिरफ्तार, अब तक क्या-क्या हुआ?

    लेखन मुकुल तोमर
    Sep 18, 2022
    07:46 pm

    क्या है खबर?

    चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी वीडियो लीक केस में आरोपी छात्रा के दोस्त को हिमाचल प्रदेश के शिमला से गिरफ्तार कर लिया गया है। छात्रा ने उसी के साथ अपनी अन्य साथियों के आपत्तिजनक वीडियो शेयर किए थे।

    आरोपी की पहचान 23 वर्षीय सनी मेहता के तौर पर हुई है और वह शिमला के रोहरू का रहने वाला है। आरोपी छात्रा भी रोहरू से आती है और उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

    दोनों से पूछताछ के बाद मामला अधिक स्पष्ट होगा।

    पृष्ठभूमि

    क्या है पूरा मामला?

    मामले में मोहाली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहने वाली एक छात्रा पर अपनी साथी लड़कियों की नहाते समय की वीडियो बनाने और उन्हें शिमला में रहने वाले अपने दोस्त को भेजने का आरोप है।

    आरोपी छात्रा के लगभग 60 अन्य छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो बनाने की बात कही जा रही है।

    इनमें से कुछ वीडियो ऑनलाइन विभिन्न वेबसाइट्स पर अपलोड किए जाने की खबरें भी हैं।

    आरोप

    कब सामने आया मामला और छात्रों के क्या आरोप?

    शनिवार रात को कई छात्राओं के आत्महत्या का प्रयास करने के बाद मामला प्रकाश में आया और तभी से छात्र यूनिवर्सिटी कैंपस में प्रदर्शन कर रहे हैं।

    उन्होंने यूनिवर्सिटी प्रशासन पर मामले को दबाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। इसके अलावा उन्होंने आत्महत्या का प्रयास करने वाली एक छात्रा की मौत का दावा भी किया है।

    प्रशासन पर छात्राओं को हॉस्टल से बाहर न निकलने देने और उन्हें प्रदर्शन करने से रोकने का आरोप भी है।

    यूनिवर्सिटी का पक्ष

    यूनिवर्सिटी का आरोपों पर क्या कहना है?

    चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ आरएस बावा ने बयान जारी कर 60 छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो लीक किए जाने के आरोपों को झूठा और निराधार बताया है।

    उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी की शुरूआत जांच में केवल आरोपी छात्रा का एक वीडियो पाया गया है जो उसने अपने बॉयफ्रेंड के साथ शेयर किया था।

    उन्होंने किसी भी छात्रा के आत्महत्या करने और अस्पताल में भर्ती होने के आरोपों को भी अफवाह बताया है।

    पुलिस ने भी ऐसा ही बयान दिया है।

    वायरल वीडियो

    वीडियो में आरोपों को स्वीकार करती दिख रही आरोपी छात्रा

    यूनिवर्सिटी प्रशासन और पुलिस के इन बयानों के विपरीत एक वीडियो में आरोपी छात्रा को अन्य छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो बनाने के आरोपों को स्वीकार करते हुए सुना जा सकता है।

    ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग आरोपों को खारिज करने के लिए प्रशासन और पुलिस पर सवाल उठा रहे हैं।

    पुलिस के अनुसार, आरोपी छात्रा के फोन की फॉरेंसिक जांच और उसके दोस्त से पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

    जांच

    मुख्यमंत्री मान ने दिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश

    इन विपरीत दावों के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

    ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, 'चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की घटना सुनकर दुख हुआ। हमारी बेटियां हमारी शान हैं। घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। जो भी दोषी होगा, सख्त कार्रवाई करेंगे। मैं लगातार प्रशासन के संपर्क में हूं। मैं आप सब से अपील करता हूं कि अफवाहों से बचें।'

    अरविंद केजरीवाल ने संयम बनाए रखने की अपील की है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पंजाब
    भगवंत मान
    चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी

    ताज़ा खबरें

    UPI जल्द ही लेनदेन में निकल सकता है वीजा से आगे  UPI
    होंडा कार खरीदने का जून में सुनहरा मौका, होगी जबरदस्त बचत  होंडा
    जयदीप अहलावत ने मुंबई में खरीदा अपने सपनों का आशियाना, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश जयदीप अहलावत
    2025 येज्दी एडवेंचर से उठा पर्दा, जानिए क्या कुछ मिला नया  येज्दी

    पंजाब

    अमरिंदर सिंह हो सकते हैं NDA की तरफ से उप राष्ट्रपति पद के दावेदार अमरिंदर सिंह
    पंजाब: अपनी पार्टी का भाजपा में विलय करेंगे पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह अमरिंदर सिंह
    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: गायक के पास जाकर गोली मारने वाला शूटर गिरफ्तार दिल्ली पुलिस
    कौन हैं डॉ गुरप्रीत कौर, जिनके साथ दूसरी शादी करने जा रहे भगवंत मान? आम आदमी पार्टी समाचार

    भगवंत मान

    पंजाब विधानसभा चुनाव: 16 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे AAP नेता भगवंत मान अरविंद केजरीवाल
    पंजाब: AAP के भगवंत मान ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ आम आदमी पार्टी समाचार
    हरभजन सिंह को राज्यसभा भेजेगी AAP, सौंपी जा सकती है खेल यूनिवर्सिटी की भी कमान आम आदमी पार्टी समाचार
    पंजाब में 23 मार्च को लॉन्च होगी भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया ऐलान आम आदमी पार्टी समाचार

    चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी

    मोहाली: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किए गए लीक, कैंपस में हंगामा पंजाब
    आपत्तिजनक वीडियो लीक मामला: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने आरोपों को नकारा, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश पंजाब
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025