NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / यति नरसिंहानंद के फिर बिगड़े बोल, कहा- मदरसों और AMU को बारूद से उड़ा देना चाहिए
    अगली खबर
    यति नरसिंहानंद के फिर बिगड़े बोल, कहा- मदरसों और AMU को बारूद से उड़ा देना चाहिए
    यति नरसिंहानंद मुस्लिमों के खिलाफ भड़काऊ बयान देने के लिए जेल जा चुके हैं

    यति नरसिंहानंद के फिर बिगड़े बोल, कहा- मदरसों और AMU को बारूद से उड़ा देना चाहिए

    लेखन मुकुल तोमर
    Sep 19, 2022
    02:41 pm

    क्या है खबर?

    अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले यति नरसिंहानंद ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है।

    इस बार उन्होंने सभी मदरसों और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) को बारूद से उड़ाने की बात कही है। इसके अलावा उन्होंने मुस्लिमों के पवित्र ग्रंथ कुरान पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

    बयान का संज्ञान लेते हुए अलीगढ़ पुलिस ने नरसिंहानंद और कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

    विवादित

    चीन की तरह मदरसों को बारूद से उड़ा देना चाहिए- नरसिंहानंद

    रविवार को अलीगढ़ में हुए हिंदू महासभा के एक कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश में मदरसों के सर्वे पर बोलते हुए जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद ने कहा, "मदरसे जैसी संस्था होनी ही नहीं होनी चाहिए। जितने भी मदरसे हैं, उन्हें बारूद से उड़ा देना चाहिए, जैसा कि चीन करता है। मदरसे के छात्रों को शिविरों में भेज देना चाहिए ताकि कुरान नामक वायरस को उनके दिमाग से निकाला जा सके।"

    बयान

    नरसिंहानंद ने AMU को भी बारूद से उड़ाने को कहा

    नरसिंहानंद ने आगे कहा कि मदरसों की तरह अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को भी बारूद से उड़ा देना चाहिए और इसके छात्रों को डिटेंशन सेंटर भेजकर उनके दिमाग का इलाज करवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि AMU में ही भारत विभाजन की नींव रखी गई थी।

    विवादित बयान

    नरसिंहानंद ने राहुल गांधी को बताया जिहादियों का साथी

    नरसिंहानंद ने अपने बयान में राहुल गांधी और उनकी 'भारत जोड़ो यात्रा' पर भी निशाना साधा।

    उन्होंने कहा, "राहुल गांधी जिहादियों के साथी हैं। वह उत्तर प्रदेश में जीत नहीं सकें और केरल जाकर चुनाव लड़ा। भारत जोड़ने के लिए उनके पास एक ऐतिहासिक मौका था, लेकिन गांधी परिवार ने देश को बर्बाद कर दिया। अगर राहुल गांधी भारत जोड़ना चाहते हैं तो पाकिस्तान और बांग्लादेश जाएं, जिन्हें महात्मा गांधी ने बनवाया था। पाकिस्तान और बांग्लादेश को भारत से जोड़ें।"

    बयान

    गांधी पार्क थाने में दर्ज किया गया केस

    अलीगढ़ के पुलिस अधीक्षक (SP) कुलदीप सिंह गुणावत ने बताया कि बयान का संज्ञान लेते हुए यति नरसिंहानंद, कार्यक्रम की आयोजक शकुन पांडे और उनकी पति अशोक पांडे के खिलाफ गांधी पार्क थाने में केस दर्ज किया गया है।

    गिरफ्तारी

    जनवरी में भड़काऊ बयानबाजी के लिए गिरफ्तार किए जा चुके हैं नरसिंहानंद

    बता दें कि यति नरसिंहानंद पहले भी कई भड़काऊ बयान दे चुके हैं और जनवरी में ही उन्हें हरिद्वार में हुई धर्म संसद में भड़काऊ बयान देने के लिए गिरफ्तार किया गया था।

    दिसंबर में हुई इस धर्म संसद में नरसिंहानंद ने मुस्लिमों के नरसंहार की बात कही थी। कार्यक्रम में उनके अलावा अन्य कई हिंदू साधुओं ने भी भड़काऊ बयान दिए थे और उत्तराखंड पुलिस का विशेष जांच दल (SIT) मामले की जांच कर रहा है।

    अन्य बयान

    महात्मा गांधी पर भी आपत्तिजनक बयान दे चुके हैं नरसिंहानंद

    हालांकि गिरफ्तारी के बाद भी नरसिंहानंद की बयानबाजी में कमी नहीं आई है। हाल ही में उन्होंने महात्मा गांधी के खिलाफ विवादित बयान देते हुए कहा था कि वह एक करोड़ हिंदुओं की हत्या के लिए जिम्मेदार थे। मामले में उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

    इसके अलावा वो सवाल पूछने के लिए पत्रकारों से भी बदतमीजी भी कर चुके हैं। धर्म संसद वाले विवादित से पहले उन्होंने भाजपा की महिला नेताओं पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अलीगढ़
    हिंदू महासभा
    विवादित बयान
    यति नरसिंहानंद

    ताज़ा खबरें

    2025 सुजुकी एवेनिस स्टैंडर्ड वेरिएंट लॉन्च, जानिए क्या किया है बदलाव  सुजुकी मोटरसाइकिल भारत
    IPL 2025: RCB के फाइनल में पहुंचने पर भारत आएंगे एबी डिविलियर्स, खुद किया ऐलान इंडियन प्रीमियर लीग
    वर्से इनोवेशन 350 कर्मचारियों की करेगी छंटनी, जानिए क्या है कारण  छंटनी
    आतंकवाद के खिलाफ गठित प्रतिनिधिमंडल में शामिल शशि थरूर बोले- यह सम्मान और कर्तव्य की बात  केंद्र सरकार

    अलीगढ़

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार दिल्ली
    चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति से की कल्याण सिंह की शिकायत, खुद को बताया था भाजपा कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी
    मात्र 10,000 रुपये के लिए ढाई साल की बच्ची की निर्मम हत्या, आरोपियों पर लगेगा NSA उत्तर प्रदेश
    अलीगढ़ हत्याकांड मामलाः एक आरोपी पर है अपनी बेटी के साथ रेप का आरोप उत्तर प्रदेश

    हिंदू महासभा

    मध्यस्थता के जरिए कोर्ट के बाहर अयोध्या विवाद सुलझाने पर आज फैसला सुनाएगा सुप्रीम कोर्ट मुस्लिम
    अयोध्या: समझौते को तैयार कुछ पार्टियां, पांच शर्तों पर विवादित जमीन पर राम मंदिर पर सहमति मुस्लिम
    अयोध्या विवाद: छह मुस्लिम याचिकाकर्ताओं का मध्यस्थता समिति पर सुन्नी वक्फ बोर्ड से मिलीभगत का आरोप मुस्लिम
    लखनऊ: हिंदू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की हत्या, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस भारतीय जनता पार्टी

    विवादित बयान

    IIM छात्रों और स्टाफ का प्रधानमंत्री को खुला पत्र, हेट स्पीच पर चुप्पी तोड़ने की मांग नरेंद्र मोदी
    साइना नेहवाल पर सिद्धार्थ ने किया विवादित ट्वीट, महिला आयोग ने दिया FIR का आदेश ट्विटर
    साइना नेहवाल पर विवादित ट्वीट के बाद सिद्धार्थ ने मांगी माफी, जानिए क्या कहा ट्विटर
    हरिद्वार: भड़काऊ भाषण देने के आरोप में यति नरसिंहानंद गिरफ्तार उत्तराखंड

    यति नरसिंहानंद

    भड़काऊ भाषण के आरोप में गिरफ्तार नहीं हुए नरसिंहानंद, महिला के खिलाफ टिप्पणी का है मामला उत्तराखंड
    'धर्म संसद' में भड़काऊ बयानबाजी के मामले में भी गिरफ्तार किए गए यति नरसिंहानंद मुस्लिम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025