NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / दिल्ली पुलिस की मुंबई में बड़ी कार्रवाई, 1,800 करोड़ की हेरोइन पकड़ी
    अगली खबर
    दिल्ली पुलिस की मुंबई में बड़ी कार्रवाई, 1,800 करोड़ की हेरोइन पकड़ी
    दिल्ली पुलिस ने मुंबई से बरामद की 1,800 करोड़ रुपये की हेरोइन।

    दिल्ली पुलिस की मुंबई में बड़ी कार्रवाई, 1,800 करोड़ की हेरोइन पकड़ी

    लेखन भारत शर्मा
    Sep 21, 2022
    06:41 pm

    क्या है खबर?

    दिल्ली पुलिस की विशेष शखा ने मुंबई के न्हावा शेवा पोर्ट पर बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 टन से ज्यादा हेरोइन से लिपटी मुलेठी बरामद की है।

    बाजार में इस हेरोइन की कीमत करीब 1,800 करोड़ रुपये बताई जा रही है। नशीले पदार्थों में शामिल हेरोइन के खिलाफ पुलिस की यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

    पुलिस अब बरामद की गई हेरोइन को मुंबई से दिल्ली के लिए लेकर रवाना हो गई है।

    खुलासा

    अफगानी नागरिकों ने किया था खुलासा

    विशेष पुलिस आयुक्त (SDCP) एचजीएस धालीवाल ने बताया कि हेरोइन मिलने के इस मामले के तार नार्को टेरर से जुड़े हैं। स्पेशल सेल ने कुछ दिन पहले कालिंदी कुंज इलाके से दो अफगानी नागरिकों को गिरफ्तार कर नार्को टेरर का खुलासा किया था। पुलिस ने उनके पास से 1,200 करोड़ की ड्रग्स भी पकड़ी थी।

    उन्होंने बताया कि पूछताछ में अफगानी नागरिकों ने खुलासा किया था कि मुंबई के न्हावा शेवा पोर्ट पर भी एक कंटेनर में ड्रग मौजूद है।

    दबिश

    पुलिस ने आरोपियों को साथ लेकर दी दबिश

    SDCP ने बताया कि अफगानी नागरिकों की सूचना पर पुलिस की टीम दोनों आरोपियों को लेकर मुबंई के न्हावा शेवा पोर्ट पर पहुंच गई और कंटेनर की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस को पोर्ट पर रखे एक कंटेनर में 20 टन से ज्यादा हेरोइन से लिपटी हुई मुलेठी बरामद हो गई।

    उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस की यह अब तक की सबसे बड़ी हेरोइन की बरामदगी है। बरामद हेरोइन की कीमत करीब 1,800 रुपये बताई जा रही है।

    अनजान

    NCB टीम को भी नहीं लगी भनक

    SDCP ने बताया कि इस कार्रवाई को पुलिस उपायुक्त (DCP) प्रमोद कुशवाहा के नेतृत्व में अंजाम दिया है। इस टीम में ACP ललित मोहन नेगी, हृदय भूषण और इंस्पेक्टर विनोद बडोला जैसे तेज तर्रार अधिकारी शामिल थे। इस टीम ने साल 2020-21 में सबसे ज्यादा ड्रग पकड़ी है और इनमें अधिकतर नार्को टेरर के मामले हैं।

    उन्होंने बताया कि मुलेठी से भरे कंटेनर को NCB और DRI टीम ने भी कई बार चेक किया था, लेकिन वह इससे अनजान रही।

    खुलासा

    दुबई के रास्ते मुंबई पहुंची थी हेरोइन की खेप

    SDCP ने बताया कि कंटेनर में मिली हेरोइन से लिपटी 20 टन मुलेठी में हेरोइन का वजन 325 किलो से ज्यादा बताया जा रहा है। अफगानिस्तान से ड्रग्स की यह खेप दुबई के जरिए बुक होकर पिछले साल 21 जून मुंबई पहुंची थी।

    उन्होंने बताया कि अफगानिस्तान नागरिकों के पास से बरामद 1,200 करोड़ रुपये की ड्रग्स भी अफगानिस्तान से होते हुए पहले चेन्नई पोर्ट पहुंची थी। उसके बाद उसे लखनऊ और फिर दिल्ली लाया गया था।

    आरोपी

    पाकिस्तान, अफगानिस्तान और दुबई में हैं ड्रग्स सिंडिकेट से जुड़े लोग

    SDCP ने बताया कि इस हेरोइन को भारत के कई शहरों में सप्लाई किया जाना था और इससे मिलने वाला पैसा पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISIS को भेजा जाना था।

    उन्होंने बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट से जुड़े लोग पाकिस्तान, अफगानिस्तान और दुबई में बैठे हैं। गिरफ्तार अफगानी नागरिकों से पूछताछ कर इस सिंडिकेट में शामिल लोगों का पता लगाया जा रहा है। इससे पुलिस को देश में और भी ड्रग्स बरामद करने में मदद मिलेगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अफगानिस्तान
    मुंबई
    दिल्ली पुलिस
    दुबई

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    अफगानिस्तान

    अफगानिस्तान: तालिबान ने काटा महिला वॉलीबॉल खिलाड़ी का सिर तालिबान
    पुंछ मुठभेड़: रविवार को सुरक्षाबलों के तीन जवान घायल, अभियान को आज 14वां दिन जम्मू-कश्मीर
    COP26 और G20 सम्मेलन में हिस्सा लेंगे प्रधानमंत्री मोदी, एजेंडे में अफगानिस्तान और जलवायु परिवर्तन इटली
    अफगानिस्तान: मौत की आशंकाओं के बीच सार्वजनिक तौर पर नजर आया तालिबान प्रमुख हिब्तुल्लाह अखुंदजादा तालिबान

    मुंबई

    मुंबई के इन स्ट्रीट फूड का जरूर लें जायका, दुनियाभर में हैं मशहूर खान-पान
    महाराष्ट्र में फिर बढ़ी कोरोना संक्रमण की रफ्तार, 10 दिन में 241 प्रतिशत बढ़े सक्रिय मामले महाराष्ट्र
    मुंबई: कारोबारी ने किया महिला का रेप, दाऊद के नाम पर दी हत्या की धमकी रेप
    ऋतिक रोशन की नानी पद्मा रानी ओमप्रकाश का 91 साल की उम्र में निधन बॉलीवुड समाचार

    दिल्ली पुलिस

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: गायक के पास जाकर गोली मारने वाला शूटर गिरफ्तार पंजाब
    दिल्ली: कुत्ते के भौंकने से परेशान शख्स ने किया रॉड से हमला, मालिक को भी पीटा दिल्ली
    SSC: CHSL, CGL समेत तमाम भर्ती परीक्षाओं की तारीखों में हुआ बदलाव, यहां देखें पूरी सूची केंद्र सरकार
    मोहम्मद जुबैर को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मिली पांच दिन की अंतरिम जमानत उत्तर प्रदेश

    दुबई

    विदेश यात्रा का मन है? दुबई की इन पांच अनसुनी जगहों पर घूमने जरूर जाएं लाइफस्टाइल
    दुबई: दो आम चुराने के आरोप में गिरफ्तार हुआ था भारतीय, हो सकती है जेल जेल
    भारतीय को 115 रुपये के दो आम चुराना पड़ा महँगा, लगा 96 हज़ार रुपये का जुर्माना क्राइम समाचार
    सपने में देखा कि लॉटरी लगी है और अगले ही दिन लगा 23 करोड़ का जैकपॉट कर्नाटक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025