देश की खबरें
उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम, देश से जुड़ी हर जरुरी खबर।
जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, BSF ने दिया मुंहतोड़ जवाब
पाकिस्तानी सेना ने आज सुबह जम्मू-कश्मीर के अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीजफाजर का उल्लंघन किया।
बेंगलुरू में जलभराव के बीच करंट से युवती की मौत, कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में रविवार रात आई बारिश के बाद शहर के हालत बिगड़े हुए हैं।
सुप्रीम कोर्ट का सवाल- क्या निर्धारित ड्रेस वाले स्कूल में छात्राएं हिजाब पहन सकती हैं?
सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को कर्नाटक के शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पर प्रतिबंध से संबंधित मामले पर सुनवाई हुई।
महत्वपूर्ण अंगों में गंभीर चोटों और फैक्चर्स के कारण हुई साइरस मिस्त्री की मौत- पोस्टमार्टम रिपोर्ट
कार एक्सीडेंट में मारे गए टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि उनके सिर और अन्य महत्वपूर्ण अंगों में गंभीर चोटें आई थीं और इसके कारण ही उनकी मौत हुई।
सुप्रीम कोर्ट ने यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू करने की व्यवहार्यता पर तीन हफ्ते के अंदर अपना रुख स्पष्ट करने को कहा है।
वर्जिनिटी टेस्ट में फेल होेने पर रेप पीड़िता को प्रताड़ित किया, लगाया 10 लाख का जुर्माना
राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में वर्जिनिटी टेस्ट में फेल होेने पर एक रेप पीड़िता को ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित कर घर से निकालने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
बेंगलुरू में भारी बारिश से बाढ़ के हालात, कई इलाके जलमग्न
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में रविवार रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। शहर के कई इलाके जलमग्न होगा तालाब में तब्दील हो गए हैं।
दिल्ली: रोहिणी में मां की हत्या करने के तीन दिन बाद आरोपी बेटे ने की खुदकुशी
दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 24 में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।
लखनऊ: हजरतगंज के एक बड़े होटल में लगी आग; 6 की मौत, कई घायल
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित लेवाना होटल में आज सुबह भीषण आग लग गई। घटना में छह लोगों की मौत हुई है, वहीं कम से कम 10 लोग घायल हुए हैं।
पिछली सीट पर बैठे हुए थे साइरस मिस्त्री, नहीं लगा रखी थी सीट बेल्ट
टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के कार एक्सीडेंट के मामले में कुछ नई जानकारियां सामने आई हैं।
मध्य प्रदेश: इटारसी में करणी सेना के सदस्य की सरेआम चाकू मारकर हत्या, 3 गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के इटारसी में शुक्रवार को करणी सेना के एक सदस्य की सरेआम हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय रोहित सिंह राजपूत के तौर पर हुई है, जो इटारसी में करणी सेना के नगर मंत्री थे। बताया जा रहा है पुराने विवाद को लेकर नगर परिषद अधिकारियों के सामने तीन लोगों ने चाकू से उन पर हमला किया था।
सोनाली फोगाट मौत: CBI जांच के लिए गोवा हाई कोर्ट जाएगा परिवार
भाजपा नेता और टिक-टॉक स्टार सोनाली फोगाट का परिवार उनकी मौत की केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से जांच कराने के लिए हाई कोर्ट जा सकता है।
भाजपा सांसदों के खिलाफ FIR के बाद देवघर के उपायुक्त के खिलाफ राजद्रोह का मामला
देवघर हवाई अड्डे से सूर्यास्त के बाद जबरन उड़ान की मंजूरी लेने के आरोप में झारखंड पुलिस ने शनिवार को भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी समेत नौ लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की थी।
सोनाली फोगाट हत्याकांड: आरोपी सुधीर सांगवान का कुबूलनामा, कहा- संपत्ति हड़पने के लिए की हत्या
हरियाणा भाजपा की नेता और टिक-टॉक स्टार सोनाली फोगाट की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
बेंगलरू: भाजपा विधायक ने फरियाद लेकर पहुंची महिला से की अभद्रता, गिरफ्तार भी कराया
कर्नाटक की राजधानी बैंगलुरू में भाजपा विधायक अरविंद लिंबावली के फरियाद लेकर पहुंची एक महिला से अभद्रता करने और उन्हें गिरफ्तार कराने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है।
कोविशील्ड वैक्सीन के दुष्प्रभाव से हुई बेटी की मौत, याचिकाकर्ता ने मांगा 1,000 करोड़ का मुआवजा
महाराष्ट्र निवासी एक शख्स ने बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर कर कोरोना वायरस के खिलाफ तैयार कोविशील्ड वैक्सीन से डॉक्टर बेटी की मौत होने को लेकर वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) से 1,000 करोड़ रुपये का मुआवजे दिलाने की मांग की है।
नवजात शिशु की मौत पर 60 दिन के विशेष मातृत्व अवकाश को केंद्र की मंजूरी
केंद्र सरकार ने महिला कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला लिया है। अब केंद्रीय महिला कर्मचारियों को डिलीवरी (प्रसव) के तुरंत बाद नवजात शिशु की मृत्यु होने की स्थिति में 60 दिन का विशेष मातृत्व अवकाश दिया जाएगा।
झारखंड: सांसद निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी पर FIR, जबरन उड़ान की मंजूरी लेने का आरोप
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी और सात अन्य लोगों के खिलाफ झारखंड में FIR दर्ज की गई है।
भारत में अगस्त में बेरोजगारी दर बढ़कर हुई 8.28 प्रतिशत, 12 महीनों में सबसे अधिक
देश में लगातार बढ़ती महंगाई के साथ बेरोजगारी में भी इजाफा हो रहा है।
हैदराबाद: ऑपरेशन से फिंगरप्रिंट बदलकर दिलाते थे कुवैत का वीजा, चार आरोपी गिरफ्तार
कहते हैं इंसान की तकदीर उसके हाथों की लकीरों में होती है और इन लकीरों को कोई नहीं बदल सकता है, लेकिन तेलंगाना पुलिस ने इन लकीरों को बदलकर तकदीर बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।
छह सिक्योरिटी गार्ड की हत्या करने वाला सीरियल किलर गिरफ्तार, KGF फिल्म से था प्रभावित
मध्य प्रदेश में छह सिक्योरिटी गार्ड की हत्या करने वाले सीरियल किलर को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
हरियाणा: छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को चलती ट्रेन से नीचे फेंका, मौत
हरियाणा के फतेहाबाद में एक मनचले ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक महिला को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। घटना में महिला की मौत हो गई, वहीं आरोपी ट्रेन से कूद कर भाग गया।
गुजरात दंगे: सुप्रीम कोर्ट ने सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ को दी अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात दंगों से संबंधित मामले में सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ को अंतरिम जमानत दे दी है। उन पर तत्कालीन भाजपा सरकार को गिराने की साजिश में शामिल होने का आरोप है।
सुपरटेक की ध्वस्त हुए टावरों की जगह स्वीकृत टावर खड़े करने की योजना
रियल्टी फर्म सुपरटेक लिमिटेड नोएडा के सेक्टर-93 में स्थित एमराल्ड कोर्ट परिसर में गिराए गए टि्वन टावरों की जगह पर नया निर्माण कर सकती है।
तमिलनाडु: एक और छात्रा ने की आत्महत्या, NEET में फेल होने का था डर
तमिलनाडु में एक और छात्रा ने आत्महत्या कर ली है। ताजा घटना राज्य के तेनकासी के सुरंदई इलाके की है।
भारतीय नौसेना को मिला नया झंडा, छत्रपति शिवाजी महाराज की मुहर से लिया गया डिजाइन
भारत का पहला स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर INS विक्रांत आज केरल के कोच्चि में भारतीय नौसेना के जंगी बेड़े में शामिल हो गया है।
ओडिशा: बीमार पद्मश्री पुरस्कार विजेता को अस्पताल में छुट्टी से पहले नाचने पर मजबूर किया
ओडिशा के सरकारी अस्पताल में बड़ी ही हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। वहां छुट्टी से पहले पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित कलाकार कमला पुजारी को एक सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा नाचने पर मजबूर किया गया।
काम में लापरवाही बरतने के आरोप में योगी ने 73 शीर्ष अधिकारियों को भेजा नोटिस
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर उत्तर प्रदेश सरकार ने 73 शीर्ष अधिकारियों को नोटिस भेजा है। लोगों की समस्याएं न सुलझा पाने में असफल रहने पर इन्हें नोटिस दिया गया है।
गुजरात: अरावली में अनियंत्रित कार ने दर्शन करने जा रहे लोगों को कुचला, छह की मौत
गुजरात के अरावली जिले में आज सुबह एक दर्दनाक सड़का हादसा हुआ। यहां एक अनियंत्रित कार ने पैदल जा रहे एक दर्जन से अधिक लोगों को कुचल डाला।
INS विक्रांत: भारतीय नौसेना में शामिल हुए इस जंगी जहाज में क्या-क्या है?
भारत का पहला स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर INS विक्रांत आज 2 सितंबर को केरल के कोच्चि में भारतीय नौसेना के जंगी बेड़े में शामिल हो गया।
गुरुग्राम: भाजपा नेता सुखबीर खटाना की गोली मारकर हत्या, करीबी रिश्तेदार पर लगा आरोप
हरियाणा के गुरुग्राम में पांच अज्ञात हमलावरों में गोली मारकर स्थानीय भाजपा नेता की हत्या कर दी है। मृतक की पहचान रिठोज गांव के रहने वाले सुखबीर खटाना के तौर पर हुई है।
कर्नाटक: नाबालिग लड़कियों के यौन उत्पीड़न के आरोप में लिंगायत मठ के महंत शिवमूर्ति मुरुग गिरफ्तार
कर्नाटक के चित्रदुर्ग स्थित मुरुग मठ के महंत शिवमूर्ति मुरुग शरनारू को गुरुवार रात गिरफ्तार कर लिया गया है।
क्या होता है डिजिटल रेप जिसके लिए 65 वर्षीय दोषी को सुनाई गई उम्रकैद की सजा?
उत्तर प्रदेश के नोएडा में मंगलवार को स्थानीय कोर्ट ने डिजिटल रेप के मामले में एक 65 वर्षीय शख्स को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है।
जल्द बाजार में आएगी देश में बनी सर्वाइकल कैंसर रोकने वाली वैक्सीन, जानें अहम बातें
सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए देश में निर्मित पहली वैक्सीन को पेश कर दिया गया है। इसे पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग के साथ मिलकर तैयार किया है।
राजस्थान: पुलिस थाने से चोरी हुए उपनिरीक्षक के गहने और नकदी, साथी पुलिसकर्मियों पर FIR
लोगों की सुरक्षा के लिए गठित पुलिस यदि खुद की सुरक्षा न कर पाए तो उससे आम आदमी की सुरक्षा की उम्मीद कैसे की जा सकती है।
युवाओं के लिए पत्नी का मतलब है 'हमेशा के लिए चिंता आमंत्रित'- केरल हाई कोर्ट
केरल हाई कोर्ट ने वर्तमान में बढ़ रही 'इस्तेमाल करो और फेंको' की मानसिकता की निंदा करते हुए तलाक की याचिका को खारिज कर दिया।
जबलपुर: अस्पताल में इलाज न मिलने के कारण बच्चे ने मां के हाथों में तोड़ा दम
देश के कई राज्यों में स्वास्थ्य व्यवस्था कितनी खराब है, ये किसी से छिपा नहीं है और आए दिन इसके उदाहरण भी देखने को मिलते रहते हैं।
NIA ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पर घोषित किया 25 लाख रुपये का इनाम
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के खिलाफ भारत में कार्रवाई तेज हो गई है।
दिल्ली पुलिस ने पेटीएम ट्रांजेक्शन की मदद से किया 4 करोड़ की लूट का खुलासा
दिल्ली पुलिस ने बुधवार तड़के पहाड़गंज इलाके में कूरियर कंपनी के दो कर्मचारियों से हुई चार करोड़ रुपये की कीमत के गहनों की लूट का महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया है।
लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ समेत कई गैंगस्टरों के खिलाफ UAPA के तहत मामला दर्ज
राष्ट्रीय राजधानी में पहली बार दिल्ली पुलिस ने कई गैंगस्टरों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत मामला दर्ज किया है। आमतौर पर यह कानून आतंकियों और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए खतरा बनने वाले तत्वों के खिलाफ इस्तेमाल होता है।