NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / मोहाली: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किए गए लीक, कैंपस में हंगामा
    अगली खबर
    मोहाली: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किए गए लीक, कैंपस में हंगामा
    मोहाली की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में रातभर हुआ हंगामा

    मोहाली: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किए गए लीक, कैंपस में हंगामा

    लेखन प्रमोद कुमार
    Sep 18, 2022
    11:20 am

    क्या है खबर?

    पंजाब के मोहाली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में शनिवार देर रात आठ छात्राओं ने आत्महत्या का प्रयास किया, जिसके बाद कैंपस में हंगामा हो गया।

    यूनिवर्सिटी की ही एक अन्य छात्रा ने इन लड़कियों के नहाते समय वीडियो बनाकर शिमला में रहने वाले एक लड़के को भेज दिए थे, जिसने ये वीडियो वायरल कर दिए।

    आरोपी छात्रा को हिरासत में ले लिया गया है और पंजाब के शिक्षा मंत्री ने संयम बनाए रखने की अपील की है।

    मामला

    क्या है मामला?

    BBC की रिपोर्ट के अनुसार, हॉस्टल में रहने वाली एक छात्रा ने अपनी साथी लड़कियों के वीडियो वायरल कर दिए थे।

    पहले चार लड़कियों के वीडियो सामने आने की बात कही गई, लेकिन बाद में पता चला कि कई और लड़कियों के वीडियो भी वायरल हुए हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आरोपी लड़की ने करीब 60 छात्राओं के वीडियो बनाए थे।

    यूनिवर्सिटी प्रशासन की तरफ से सख्त कार्रवाई न होने के बाद छात्र-छात्राओं ने कैंपस में हंगामा कर दिया।

    जानकारी

    यूनिवर्सिटी ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया

    चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की तरफ से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूनिवर्सिटी ने पहले अपने स्तर पर छात्र-छात्राओं को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन मामला संभालता न देख पुलिस को जानकारी दी गई।

    रविवार सुबह 3 बजे मामले की जानकारी पुलिस को मिली, जिसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे हंगामा कर रहे प्रदर्शनाकरियों को समझाकर शांत किया।

    पंजाब पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

    कार्रवाई

    आरोपी लड़की के खिलाफ FIR दर्ज

    सूत्रों के अनुसार, खरड़ थाने में आरोपी लड़की के खिलाफ MMS बनाकर वायरल करने का मामला दर्ज किया गया है। उसे हिरासत में ले लिया गया है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जा सकता है। जिस लड़के के पास ये वीडियो भेजे गए थे, उसे भी हिरासत में लिया जा सकता है।

    रविवार सुबह तक कैंपस में हंगामा जारी रहा और FIR दर्ज होने की जानकारी मिलने के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए।

    दावा

    पुलिस ने आत्महत्या के प्रयासों से किया इनकार

    जिन आठ छात्राओं ने आत्महत्या का प्रयास किया था, उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी मिल रही है कि उनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

    हालांकि, पुलिस ने आत्महत्या के प्रयास की खबरों से इनकार किया है।

    मोहाली पुलिस प्रमुख विवेक सोनी ने बताया कि अभी तक आत्महत्या के प्रयास के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। छात्राओं के मेडिकल रिकॉर्ड दर्ज कर लिए गए हैं और फॉरेंसिक सबूत जुटाए जा रहे हैं।

    आश्वासन

    सरकार ने कहा- दोषी बख्शे नहीं जाएंगे

    पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने छात्रों से संयम बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

    मामले को बेहद संगीन और माताओं-बहनों से जुड़ा बताते हुए उन्होंने कहा कि मीडिया समेत सभी को सचेत रहने की जरूरत है।

    पंजाब महिला आयोग ने भी कहा है कि यह बेहद गंभीर मामला है और इसकी जांच चल रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

    ट्विटर पोस्ट

    केजरीवाल ने की संयम बनाए रखने की अपील

    चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में एक लड़की ने कई छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड करके Viral किए हैं। ये बेहद संगीन और शर्मनाक है। इसमें शामिल सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। पीड़ित बेटियाँ हिम्मत रखें। हम सब आपके साथ हैं। सभी संयम से काम लें।

    — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 18, 2022

    हेल्पलाइन

    जरूरी सूचना

    आत्महत्या एक गंभीर समस्या है। अगर आप या आपके जानने वाले किसी भी प्रकार के तनाव से गुजर रहे हैं तो आप नीचे दिये नंबरों पर फोन कर मदद प्राप्त कर सकते हैं।

    समाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय की हेल्पलाइन- 1800-599-0019

    आसरा: यह मुंबई स्थित NGO है, जो परेशान और अवसाद से घिरे लोगों की मदद करता है। हेल्पलाइन नंबर- 91-22- 27546669

    नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरोसाइंस-080 - 26995000

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पंजाब
    क्राइम समाचार
    आत्महत्या
    वायरल वीडियो

    ताज़ा खबरें

    कन्नड़ लेखिका बानू मुश्ताक को 'हार्ट लैंप' के लिए अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार से नवाजा गया कर्नाटक
    परेश रावल से पहले ये कलाकार अचानक हुए फिल्मों से बाहर, निर्माताओं को हुआ बड़ा नुकसान परेश रावल
    उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान हाईटेंशन तार से चिपके लोग, 4 की मौत उत्तर प्रदेश
    गूगल के एंड्रॉयड XR वाले स्मार्ट ग्लास के क्या खास फीचर्स हैं? गूगल

    पंजाब

    पंजाब: कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित, तीन लड़कियों ने किया टॉप बोर्ड परीक्षाएं
    पंजाब: मैकेनिक की बेटी ने टॉप की कक्षा 12 की परीक्षा, IAS बनना चाहती हैं अर्शदीप बोर्ड परीक्षाएं
    अमरिंदर सिंह हो सकते हैं NDA की तरफ से उप राष्ट्रपति पद के दावेदार अमरिंदर सिंह
    पंजाब: अपनी पार्टी का भाजपा में विलय करेंगे पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह अमरिंदर सिंह

    क्राइम समाचार

    मध्य प्रदेश: "रोज रात भेजो लड़की या फिर खुद आओ", वार्डन का SDM पर गंभीर आरोप मध्य प्रदेश
    कर्नाटक: फैमिली कोर्ट में काउंसलिंग के लिए आए पति ने की पत्नी की गला काटकर हत्या कर्नाटक
    कर्नाटक: सावरकर के पोस्टर को लेकर शिवमोगा में तनाव, कई इलाकों में कर्फ्यू कर्नाटक
    राजस्थान: चोर होने के शक में व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में तनाव राजस्थान

    आत्महत्या

    कन्नड़ अभिनेत्री सौजन्या ने 25 साल की उम्र में की खुदकुशी, फंदे से लटका मिला शव मनोरंजन
    बीते साल किसानों से ज्यादा कारोबारियों ने की आत्महत्या- NCRB रिपोर्ट किसान
    बीते साल हर दिन औसतन 34 छात्रों ने की आत्महत्या, खुदकुशी के कुल मामले भी बढ़े किसान
    #NewsBytesExclusive: देश की जेलों में रोजाना हो रही 5 कैदियों और बंदियों की मौत भारत की खबरें

    वायरल वीडियो

    चीनी बिल्डर ने ग्राहकों को लुभाने के लिए किया महिलाओं के शरीर का इस्तेमाल, वीडियो वायरल सोशल मीडिया
    इंस्टाग्राम पर दीपिका के फॉलोअर्स तीन करोड़ के पार, खुशी में किया मून वॉक, वीडियो वायरल सेलिब्रिटी गॉसिप
    दुबई में 'पठान' की शूटिंग करते दिखे शाहरुख, वायरल हुआ एक्शन वीडियो बॉलीवुड समाचार
    कार दुर्घटना के बाद अस्पताल में भर्ती हुए 'कच्चा बादाम' सिंगर भुबन बैद्यकर सेलिब्रिटी गॉसिप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025