यूक्रेन: खबरें
भारतीय डॉक्टर ने अपने पालतू जगुआर और तेंदुए के बिना यूक्रेन छोड़ने से किया इनकार
रूस के हमले के बाद से यूक्रेन के शहरों की स्थिति बेहद खराब है। युद्ध के बीच वहां फंसे भारतीय लगातार सरकार से उन्हें वहां से निकालने की अपील कर रहे हैं।
यूक्रेन युद्ध: लोगों को निकलने देने के लिए रूस का कीव समेत चार शहरों में सीजफायर
यूक्रेन के साथ जारी युद्ध के बीच आम लोगों को युद्धग्रस्त इलाकों से निकलने देने के लिए रूस ने चार शहरों में सीजफायर का ऐलान किया है।
यूक्रेन और रूस के युद्ध में आज क्या-क्या हुआ?
यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध का आज 11वां दिन है और रूसी सेना ने अपने हमले तेज कर दिए हैं। हालांकि उसे कुछ खास सफलता मिलती हुई नजर नहीं आ रही है और उसके आगे बढ़ने की रफ्तार धीमी हुई है।
दान में मिली क्रिप्टोकरेंसी से यूक्रेन ने खरीदा सैन्य सामान
रूस के आक्रमण का सामना कर रहे यूक्रेन ने क्रिप्टोकरेंसी में मिले दान में से लगभग 114 करोड़ रुपये से सैन्य सामान खरीदा है।
अमेरिका के लगभग 3,000 नागरिकों ने जताई यूक्रेन में लड़ने की इच्छा, कई पूर्व सैनिक शामिल
अमेरिका के लगभग 3,000 आम नागरिकों ने यूक्रेन में रूस के खिलाफ लड़ने की इच्छा जताई है। यूक्रेन की विदेशी नागरिकों से उनके साथ लड़ने की अपील के जवाब में इन लोगों ने वॉलेंटियर किया है।
दुनिया-जहां: आजादी के बाद रूस के साथ कैसे बढ़ता गया यूक्रेन का तनाव?
यूक्रेन में जारी युद्ध को एक हफ्ते से अधिक का समय हो गया है।
युद्ध शुरू होने के बाद यूक्रेन के लगभग 15 लाख नागरिकों ने छोड़ा देश
रूस के हमले के बाद यूक्रेन के लगभग 15 लाख नागरिक देश छोड़ कर दूसरे देशों में शरण ले चुके हैं और आज ये आंकड़ा 15 लाख के आंकड़े को पार कर सकता है।
यूक्रेन: अब निकाले जाएंगे सुमी में फंसे भारतीय छात्र, सुरक्षित कॉरिडोर के इंतजाम में लगी सरकार
युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए 'ऑपरेशन गंगा' जारी है। अभी तक 20,000 से भारतीय नागरिक यूक्रेन छोड़ जा चुके हैं, लेकिन सैकड़ों छात्र अभी भी युद्धग्रस्त शहर सुमी में फंसे हुए हैं।
रूस के आक्रमण का आज 11वां दिन, यूक्रेन ने अमेरिका से मांगी और मदद
यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध का आज 11वां दिन है। शनिवार को दो शहरों में सीजफायर करने के बाद रूसी सेना ने अब अपने हमलों का दायरा बढ़ाया है।
यूक्रेन से लौटे MBBS छात्र अब भारत में कर सकेंगे इंटर्नशिप, NMC ने दी इजाजत
रूस और यूक्रेन की जंग के बीच विदेशों में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्रों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है।
यूक्रेन युद्ध: दो शहरों से नागरिकों की निकासी के लिए रूस ने किया सीजफायर का ऐलान
यूक्रेन में जारी युद्ध के 10वें दिन रूस ने नागरिकों की निकासी के लिए अस्थायी सीजफायर का ऐलान किया है।
वर्चुअल असेट्स और NFTs की कीमतों पर पड़ा रूस-यूक्रेन युद्ध का असर, घट गई बिक्री
रूस की ओर से यूक्रेन में चल रही घुसपैठ और दोनों देशों के बीच जारी युद्ध से पूरी दुनिया प्रभावित हुई है।
यूक्रेन के युद्धग्रस्त इलाकों में फंसे हैं 1,000 भारतीय, निकालने के प्रयास जारी- सरकार
केंद्र सरकार ने कहा है कि 20,000 से अधिक भारतीय नागरिक यूक्रेन से निकल चुके हैं, लेकिन करीब 1,000 छात्र अभी भी युद्धग्रस्त इलाकों में फंसे हुए हैं। इनमें से 300 यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव और 700 सुमी में मौजूद हैं।
यूक्रेन युद्ध का आज 10वां दिन, जानिये पिछले कुछ घंटों के बड़े अपडेट्स
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध का आज 10वां दिन है। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत ने कहा कि रूसी सेना यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े परमाणु संयंत्र की तरफ बढ़ रही है और इससे महज 32 किलोमीटर दूर है।
नागरिकों की सुरक्षित निकासी के लिए कॉरिडोर बनाने पर राजी हुए यूक्रेन और रूस
युद्ध के बीच जारी बातचीत में रूस और यूक्रेन नागरिकों की सुरक्षित निकासी और मानवीय सहायता के लिए कॉरिडोर बनाने पर सहमत हुए हैं।
यूरोप के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र पर रूस के हमले से लगी आग- यूक्रेन
यूक्रेन पर रूस के आक्रमण का आज नौंवा दिन है। यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने कहा है कि रूस की सेना जेपोरजिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर चारों तरफ से हमला कर रही है, जिस कारण इसमें आग लग गई है। बता दें कि यह यूरोप का सबसे बड़ा परमाणु ऊर्जा संयंत्र है।
'ऑपरेशन गंगा' के तहत अब तक 30 उड़ानों से हुई 6,400 भारतीयों की वापसी- विदेश मंत्रालय
रूस के यूक्रेन पर हमला करने के बाद भारत सरकार की ओर से वहां फंसे अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए किए जा रहे प्रयासों की अब सार्थकता नजर आने लगी है।
कड़े प्रतिरोध के चलते तेजी से कीव की तरफ नहीं बढ़ पा रही रूसी सेना- ब्रिटेन
यूक्रेन युद्ध का आज आठवां दिन है, लेकिन रूस की सेना अपेक्षित बढ़त नहीं बना पाई है।
यूक्रेन में किसी भारतीय को बंधक बनाने की जानकारी नहीं- विदेश मंत्रालय
विदेश मंत्रालय ने कहा है कि उसे यूक्रेन में किसी भारतीय छात्र को बंधन बनाए जाने की जानकारी नहीं मिली है।
यूक्रेन युद्ध: UNGA में रूस के खिलाफ प्रस्ताव पारित होने समेत पिछले घंटों में क्या-क्या हुआ?
यूक्रेन में रूस के आक्रमण का आज आठवां दिन है। आज सुबह से यूक्रेन की राजधानी कीव और आसपास के इलाकों में जोरदार धमाके सुने जा रहे हैं।
यूक्रेन में एक और भारतीय की मौत, ब्रेन हेमरेज के कारण छात्र ने तोड़ा दम
यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक और भारतीय छात्र की मौत हो गई है। पंजाब के बरनाला जिले के रहने वाले 22 वर्षीय चंदन जिंदल की बुधवार को ब्रेन हेमरेज के कारण मौत हो गई।
रूस का यूक्रेन के दक्षिणी शहर खेरसन पर कब्जे का दावा, मंगलवार को घुसे थे सैनिक
रूस ने यूक्रेन के खेरसन शहर पर कब्जा करने का दावा किया है। रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक टीवी चैनल पर ये दावा करते हुए कहा कि रूस के सैन्य बलों ने खेरसन के स्थानीय केंद्र को पूर्ण नियंत्रण में ले लिया है।
यूक्रेन युद्ध: क्या होता है नो-फ्लाई जोन और क्यों इसे लागू नहीं किया जा रहा?
यूक्रेन पर रूस का आक्रमण लगातार जारी है। इसका सामना करने के लिए यूक्रेन लगातार अमेरिका और अन्य देशों से मदद मांग रहा है।
यूक्रेन युद्ध: खारकीव में घुसे रूसी पैराट्रूपर, स्थानीय बलों के साथ लड़ाई जारी
यूक्रेन पर रूस का हमला आज सातवें दिन भी जारी है। रूस के पैराट्रूपर यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में घुस चुके हैं और उनकी स्थानीय बलों के साथ लड़ाई जारी है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति की रूस से मांग- सार्थक बातचीत के लिए शहरों पर बमबारी बंद करे
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने रूस से सीजफायर पर सार्थक बातचीत के लिए शहरों पर बमबारी बंद करने को कहा है।
ऑपेरशन गंगा: पिछले 24 घंटे में 1,377 छात्र भारत भेजे गए, वायुसेना का विमान भी रवाना
रूस के बढ़ते हमलों के बीच भारत ने यूक्रेन से अपने छात्रों को बाहर निकालने के अभियान को तेज किया है और पिछले 24 घंटे में 1,377 छात्रों को सुरक्षित भारत वापस भेज दिया गया।
स्टारलिंक, क्रिप्टोकरेंसी और NFTs, रूस से युद्ध में ऐसे यूक्रेन की मदद कर रही है टेक्नोलॉजी
टेक्नोलॉजी हमारी जिंदगी का हिस्सा बन चुकी है और लगभग हर पहलू पर इसका प्रभाव पड़ता है।
कौन हैं रूस के खिलाफ लड़ाई में उतरीं यूक्रेन की सबसे खूबसूरत महिला अनास्तासिया लेना?
एक तरफ यूक्रेन और रूस के बीच की जंग लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है तो दूसरी तरफ यूक्रेन की पूर्व ब्यूटी क्वीन अनास्तासिया लेना भी कम सुर्खियों में नहीं हैं।
यूक्रेन की राजधानी कीव की तरफ बढ़ रहा रूसी सेना का 64 किलोमीटर लंबा काफिला
रूस की सेना 64 किलोमीटर लंबे काफिले के साथ यूक्रेन की राजधानी कीव की तरफ बढ़ रही है। सोमवार को सैटेलाइट्स से ली गईं तस्वीरों के जरिए इसकी पुष्टि हुई है।
यूक्रेन का दावा- नागरिक इलाकों पर हमले कर रहा रूस, खतरनाक बमों का कर रहा इस्तेमाल
दोनों देशों के बीच जारी युद्ध के बीच यूक्रेन ने रूस पर नागरिक इलाकों पर बम गिराने का आरोप लगाया है। यूक्रेन के अनुसार, खारकीव समेत कई शहरों में रूसी तोपों ने आवासीय क्षेत्रों को निशाना बनाया।
क्या थी रूसी हमले में नष्ट हुए दुनिया का सबसे बड़े मालवाहक विमान 'एंटोनोव-225' की खासियत?
रूस और यक्रेन के बीच जारी युद्ध में रविवार को यूक्रेन को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है।
यूक्रेन: धीमी हुई रूसी हमलों की रफ्तार, भारतीय छात्रों से रेलवे स्टेशन जाने को कहा गया
यूक्रेन पर आक्रमण के पांचवें दिन रूसी सेना ने हमलों की गति कम की है।
यूक्रेन युद्ध: प्रधानमंत्री ने की बैठक, छात्रों के निकासी अभियान के लिए भेजे जाएंगे केंद्रीय मंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह यूक्रेन में चल रहे युद्ध और वहां फंसे भारतीय छात्रों के मामले पर एक उच्च स्तरीय बैठक की है।
यूक्रेन युद्ध का आज पांचवां दिन, पिछले कुछ घंटों में हुईं ये बड़ी घटनाएं
यूक्रेन पर रूस के हमले का आज पांचवां दिन है। रूस के लगातार बढ़ते हमलों के बीच यूक्रेनियन राष्ट्रपति वोलोडोमिर जेलेंस्की ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री को बताया है कि उनके देश के लिए अगले 24 घंटे बेहद अहम है।
बिना किसी शर्त के रूस के साथ शांति वार्ता को तैयार हुआ यूक्रेन- रिपोर्ट
देश में चलते युद्ध के बीच यूक्रेन बिना किसी शर्त के रूस के साथ शांति वार्ता करने को तैयार हो गया है। 'कीव इंडिपेंडेंट' के अनुसार, बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंको के साथ फोन पर बातचीत में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की शांति वार्ता के लिए राजी हो गए।
यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर में दाखिल हुई रूसी सेना, सड़कों पर लड़ाई जारी
रूस की सेना यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में घुसने में कामयाब हो गई है और शहर में सड़कों पर उसके और यूक्रेन के सैनिकों के बीच जबरदस्त लड़ाई हो रही है।
रूस के हमले के बीच अधिकतर लोग यूक्रेन छोड़कर किन देशों में जा रहे हैं?
रूस के आक्रमण के बाद करीब 1.20 लाख लोग यूक्रेन छोड़कर पोलैंड और दूसरे पड़ोसी देशों में जा चुके हैं।
यूक्रेन युद्ध: पिछले कुछ घंटों में क्या-क्या अहम घटनाएं हुईं?
यूक्रेन पर रूस के आक्रमण का आज चौथा दिन है। रूस की सेना लगातार राजधानी कीव के पास स्थित शहरों पर मिसाइलों से हमले कर रही है।
कैसे देश के तौर पर अस्तित्व में आया था यूक्रेन? जानिये इसका संक्षिप्त इतिहास
रूस के आक्रमण के चलते पूरी दुनिया की निगाहें इस वक्त यूक्रेन पर टिकी हुई हैं।
यूक्रेनी सैनिक ने रूसी टैंकों को रोकने के लिए खुद को पुल सहित बम से उड़ाया
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध का आज तीसरा दिन है। रूस की सेना राजधानी कीव के बाहरी क्षेत्रों में दाखिल हो गई है और जगह-जगह मिसाइल और बम दाग रही है। यूक्रेन के सैनिक भी उनका दिलेरी के साथ मुकाबला कर रहे हैं।