NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / यूक्रेन युद्ध: लोगों को निकलने देने के लिए रूस का कीव समेत चार शहरों में सीजफायर
    अगली खबर
    यूक्रेन युद्ध: लोगों को निकलने देने के लिए रूस का कीव समेत चार शहरों में सीजफायर
    यूक्रेन युद्ध: लोगों को निकलने देने के लिए रूस का कीव समेत चार शहरों में सीजफायर

    यूक्रेन युद्ध: लोगों को निकलने देने के लिए रूस का कीव समेत चार शहरों में सीजफायर

    लेखन मुकुल तोमर
    Mar 07, 2022
    12:31 pm

    क्या है खबर?

    यूक्रेन के साथ जारी युद्ध के बीच आम लोगों को युद्धग्रस्त इलाकों से निकलने देने के लिए रूस ने चार शहरों में सीजफायर का ऐलान किया है।

    इन शहरों में यूक्रेन की राजधानी कीव, खारकीव, मारियुपोल और सुमी शामिल हैं। इन्हीं शहरों में और इनके आसपास सबसे भीषण लड़ाई हो रही है।

    रूस के बयान के अनुसार, इन शहरों में स्थानीय समयानुसार 10 बजे सीजफायर शुरू होगा और रूस बमबारी बंद करके मानवीय कॉरिडोर खोल देगा।

    बयान

    भयावह स्थिति और फ्रांसीसी राष्ट्रपति के अनुरोध के बाद किया गया सीजफायर

    रूसी सेना ने अपने बयान में इन शहरों में भयावह स्थिति और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के व्यक्तिगत अनुरोध को ध्यान में रखते हुए सीजफायर करने की बात कही है।

    बयान में सेना ने कहा, "कीव, खारकीव, सुमी और मारियुपोल में भयावह मानवीय स्थिति और इसके तेजी से बिगड़ने के साथ-साथ फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से व्यक्तिगत अनुरोध के बाद रूसी सेना सीजफायर और मानवीय कॉरिडोर खोलने का ऐलान करती है।"

    मारियुपोल और वोल्नोवाखा

    पिछले दो दिन में दो बार विफल हो चुका है सीजफायर का प्रयास

    रूस ने चार शहरों में सीजफायर का ये ऐलान ऐसे समय पर किया है जब पिछले दो दिनों में मारियुपोल और वोल्नोवाखा में सीजफायर के दो प्रयास विफल हो चुके हैं। ये सीजफायर भी आम लोगों को निकलने देने के लिए किए गए थे।

    इस विफलता के लिए रूस और यूक्रेन ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं। यूक्रेन ने रूस पर सीजफायर उल्लंघन का आरोप लगाया है, वहीं रूस ने यूक्रेन पर लोगों को ढाल बनाने का आरोप लगाया है।

    भारत को फायदा

    सीजफायर से भारत को फायदा, सुमी से छात्रों को निकालने में होगी आसानी

    रूस के इस सीजफायर से भारत को काफी फायदा हो चुका है क्योंकि सुमी में उसके लगभग 700 छात्र फंसे हुए हैं। इलाके में लड़ाई के कारण इन छात्रों को निकाला नहीं जा सका है।

    अगर आज सीजफायर का पालन होता है तो भारत इन सभी छात्रों को निकालने में सफल रहेगा।

    अन्य जगहों से भारत ने अपने लगभग सभी छात्रों को निकाल लिया है, लेकिन अगर फिर भी कोई रह गया है तो आज उसे निकाला जा सकता है।

    युद्ध

    यूक्रेन और रूस के युद्ध की क्या स्थिति?

    यूक्रेन और रूस के युद्ध का आज 12वां दिन है। अमेरिका के अनुसार, रूस अब तक यूक्रेन पर 600 मिसाइलें दाग चुका है।

    इस बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि वे यूक्रेन में अपना लक्ष्य हासिल करके रहेंगे, चाहें ऐसा युद्ध के जरिए हो या बातचीत के। उन्होंने यूक्रेन से आत्मसमर्पण करने को भी कहा।

    वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन इस तबाही में शामिल लोगों को न भूलेगा और न माफ करेगा।

    कूटनीतिक प्रयास

    मामले के समाधान के लिए कूटनीतिक प्रयास भी जारी

    मामले के समाधान के लिए कूटनीतिक प्रयास भी चल रहे हैं और पिछले दो दिनों में इजरायल, फ्रांस और तुर्की के राष्ट्राध्य़क्षों ने पुतिन के साथ बातचीत की। यूक्रेन ने खुद इजरायल से मामले में मध्यस्थता करने को कहा है।

    भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आज जेलेंस्की और पुतिन से फोन पर बात की।

    चीन ने भी मामले के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रूस समाचार
    यूक्रेन
    यूक्रेन युद्ध

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    रूस समाचार

    केंद्रीय मंत्री ने उठाया विदेश में मेडिकल की पढ़ाई करने वालों की योग्यता पर सवाल नरेंद्र मोदी
    क्या रूस पर लगे प्रतिबंधों के जवाब में पश्चिमी देशों की तेल आपूर्ति रोकेंगे पुतिन? अमेरिका
    रूस का यूक्रेन के दक्षिणी शहर खेरसन पर कब्जे का दावा, मंगलवार को घुसे थे सैनिक यूक्रेन
    तीसरा विश्व युद्ध हुआ तो वह परमाणु और बेहद विनाशकारी होगा- रूसी विदेश मंत्री परमाणु हथियार

    यूक्रेन

    यूक्रेन युद्ध: राष्ट्रपति जेलेंस्की ने किया हथियार डालने से इनकार रूस समाचार
    कौन है रूस के सामने घुटने नहीं टेकने वाले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की? रूस समाचार
    यूक्रेनी सैनिक ने रूसी टैंकों को रोकने के लिए खुद को पुल सहित बम से उड़ाया रूस समाचार
    कैसे देश के तौर पर अस्तित्व में आया था यूक्रेन? जानिये इसका संक्षिप्त इतिहास रूस समाचार

    यूक्रेन युद्ध

    युद्धग्रस्त क्षेत्र में फंसे भारतीयों के लिए यूक्रेन-रूस सीमा पर बनाया जा सकता है गलियारा रूस समाचार
    भारत ने अपने नागरिकों को किसी भी सूरत में खारकीव शहर छोड़ने को कहा भारत की खबरें
    रूस-यूक्रेन युद्ध में पिछले 7 दिनों में हुई 2,000 से अधिक यूक्रेनी नागरिकों की मौत रूस समाचार
    यूक्रेन युद्ध: UNGA में रूस के खिलाफ प्रस्ताव पारित होने समेत पिछले घंटों में क्या-क्या हुआ? रूस समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025