Loading...
रणजी ट्रॉफी 2026-27: साई सुदर्शन पैर में चोट के बावजूद ओपनिंग करने उतरे
साई सुदर्शन रणजी ट्रॉफी में राजस्थान के खिलाफ मुकाबले में पैर में चोट के बावजूद ओपनिंग करने उतरे

रणजी ट्रॉफी 2026-27: साई सुदर्शन पैर में चोट के बावजूद ओपनिंग करने उतरे

Oct 12, 2026
04:30 pm

क्या है खबर?

रणजी ट्रॉफी 2026-27 में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान क्रिकेट टीम और तमिलनाडु क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे मुकाबले के दूसरे दिन पैर में चोट लगने के बावजूद तमिलनाडु के बल्लेबाज साई सुदर्शन ने बतौर ओपनर बल्लेबाजी करने उतरे। हालांकि, वह मुकाबले में कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए और महज 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इससे पहले चोट के कारण वह राजस्थान की पारी के दौरान वह मैदान पर नहीं आए थे।

चोट

सुदर्शन को कैसे लगी थी चोट?

सुदर्शन कवर क्षेत्र में फील्डिंग कर रहे थे जब उन्होंने करण लांबा के ड्राइव शॉट को रोका और जमीन पर गिर गए।

इसके बाद वह दर्द से कराहने लगे, जिसके चलते टीम के फिजियो को तुरंत मैदान पर आना पड़ा।

24 वर्षीय सुदर्शन लंगड़ाते हुए दिखाई दिए और बाद में उन्हें मैदान छोड़ना पड़ गया।

हालांकि, सूत्रों ने बाद में पुष्टि की कि उनकी चोट गंभीर नहीं थी, क्योंकि गेंद से उनके घुटने पर केवल एक मामूली चोट लगी थी।

निर्णय

आखिरी समय में तमिलनाडु की टीम में शामिल हुए सुदर्शन

सुदर्शन को इस मैच के लिए तमिलनाडु टीम में आखिरी समय में शामिल किया गया था।

वह पुडुचेरी से आए थे, जहां वह ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ इंडिया-A के लिए खेल रहे थे। उनका चयन कुछ चयनकर्ताओं के लिए भी आश्चर्यजनक रहा।

सुदर्शन 'A' दौरे से ठीक पहले पैर के अंगूठे की चोट से उबर चुके थे और उन्हें 26 अक्टूबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाले 3 अनौपचारिक टेस्ट मैचों के लिए इंडिया-A टीम में शामिल किया गया है।

ADVERTISEMENT

करियर

कैसा रहा है सुदर्शन का प्रथम श्रेणी करियर?

सुदर्शन ने 2022 में अपने प्रथम श्रेणी करियर का आगाज किया था।

वह अब तक 45 मैच की 77 पारियों में 42 से अधिक की औसत से 3,123 रन बनाने में सफल रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने 10 शतक और 11 अर्धशतक भी जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 213 रन का रहा है।

उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 7 टेस्ट खेले हैं, जिसकी 12 पारियों में 31.91 की औसत से 383 रन बनाए हैं। इसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं।

ADVERTISEMENT