NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / ऑपेरशन गंगा: पिछले 24 घंटे में 1,377 छात्र भारत भेजे गए, वायुसेना का विमान भी रवाना
    देश

    ऑपेरशन गंगा: पिछले 24 घंटे में 1,377 छात्र भारत भेजे गए, वायुसेना का विमान भी रवाना

    ऑपेरशन गंगा: पिछले 24 घंटे में 1,377 छात्र भारत भेजे गए, वायुसेना का विमान भी रवाना
    लेखन मुकुल तोमर
    Mar 02, 2022, 09:53 am 1 मिनट में पढ़ें
    ऑपेरशन गंगा: पिछले 24 घंटे में 1,377 छात्र भारत भेजे गए, वायुसेना का विमान भी रवाना
    ऑपेरशन गंगा: पिछले 24 घंटे में 1,377 छात्र भारत भेजे गए

    रूस के बढ़ते हमलों के बीच भारत ने यूक्रेन से अपने छात्रों को बाहर निकालने के अभियान को तेज किया है और पिछले 24 घंटे में 1,377 छात्रों को सुरक्षित भारत वापस भेज दिया गया। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर इसकी सूचना देते हुए बताया कि ऑपरेशन गंगा के तहत पिछले 24 घंटे में छह फ्लाट्स ने भारत के लिए उड़ान भरी। अभियान में सहयोग के लिए वायुसेना का एक ग्लोबमास्टर विमान भी रवाना कर दिया गया है।

    अगले तीन दिन में संचालित की जाएंगी 26 फ्लाइट्स

    ऑपरेशन गंगा को अभी और तेज किया जाएगा और अगले तीन दिनों में छात्रों को वापस लाने के लिए 26 फ्लाइट्स संचालित की जाएंगी। यूक्रेन का हवाई मार्ग बंद होने के कारण ये सभी फ्लाइट्स रोमानिया, हंगरी, पोलैंड और स्लोवाकिया से उड़ानें भरेंगे। सरकार ने यू्क्रेन की राजधानी कीव में फंसे सभी छात्रों को सुरक्षित बाहर निकालने का दावा भी किया है। अब इन्हें पश्चिमी सीमा की तरफ लाया जा रहा है। दूतावास को भी खाली कर दिया गया है।

    वायुसेना भी हुई अभियान में शामिल

    अभियान में तेजी लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय वायुसेना को भी इसमें शामिल करने का निर्देेश दिया है। वायुसेना के पास C-17 ग्लोबमास्टर विमान हैं जिन पर राइफल और छोटे हथियारों की फायरिंग का कोई असर नहीं होता है। एक ग्लोबमास्टर आज रोमानिया के लिए रवाना हो गया। ये एक साथ बड़ी संख्या में छात्रों को लाने में सक्षम हैं। प्रधानमंत्री ने चार मंत्रियों कोे भी अभियान की निगरानी के लिए यूरोप भेजा है।

    खारकीव में फंसे छात्रों को बाहर निकालना सबसे बड़ी चुनौती

    इस समय भारत सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती खारकीव में फंसे छात्रों को सुरक्षित बाहर निकालने की है। यहां भीषण युद्ध चल रहा है और रूस लगातार नागरिक इलाकों पर भी मिसाइलें दाग रहा है। अलग-अलग रिपोर्ट्स में यहां 4,000 से 5,000 छात्र फंसे होने की बात कही गई है। यूक्रेन का दूसरा सबसे बड़ा शहर खारकीव रूस के पास है, इसलिए छात्रों ने सरकार से उन्हें रूस के रास्ते बाहर निकालने को कहा है।

    कल खारकीव में हुई थी एक भारतीय छात्र की मौत

    बता दें कि खारकीव में ही कल रूस की गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई थी। मृतक की पहचान कर्नाटक के नवीन के तौर पर हुई थी और वो MBBS की चौथी साल का छात्र था। खारकीव के गवर्नर हाउस पर रूस के मिसाइल हमले में नवीन की मौत हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह खाना-पानी लेने के लिए वहां गया था, लेकिन तभी रूस की मिसाइल वहां आ गिरी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    रूस समाचार
    यूक्रेन
    भारत सरकार
    यूक्रेन युद्ध

    रूस समाचार

    रूस-यूक्रेन युद्ध: खेल जगत में रूस पर इस तरह लग रहा प्रतिबंध यूक्रेन युद्ध
    स्टारलिंक, क्रिप्टोकरेंसी और NFTs, रूस से युद्ध में ऐसे यूक्रेन की मदद कर रही है टेक्नोलॉजी यूक्रेन
    कौन हैं रूस के खिलाफ लड़ाई में उतरीं यूक्रेन की सबसे खूबसूरत महिला अनास्तासिया लेना? यूक्रेन
    यूक्रेन ने किया 5,700 रूसी सैनिकों को मारने का दावा, ये रही दिनभर बड़ी घटनाएं चीन समाचार

    यूक्रेन

    यूक्रेन की राजधानी कीव की तरफ बढ़ रहा रूसी सेना का 64 किलोमीटर लंबा काफिला रूस समाचार
    यूक्रेन का दावा- नागरिक इलाकों पर हमले कर रहा रूस, खतरनाक बमों का कर रहा इस्तेमाल रूस समाचार
    क्या थी रूसी हमले में नष्‍ट हुए दुनिया का सबसे बड़े मालवाहक विमान 'एंटोनोव-225' की खासियत? अमेरिका
    यूक्रेन: धीमी हुई रूसी हमलों की रफ्तार, भारतीय छात्रों से रेलवे स्टेशन जाने को कहा गया रूस समाचार

    भारत सरकार

    पायलटों की कमी के कारण बड़े विमानों को यूक्रेन नहीं भेज पा रही एयर इंडिया नरेंद्र मोदी
    हिट-एंड-रन केस में मौत होने पर मिलेगा दो लाख रुपये का मुआवजा, लागू होंगे नए नियम ऑटोमोबाइल
    भारत में कोरोना महामारी के कारण 19 लाख बच्चों ने माता-पिता को खोया, अध्ययन में खुलासा भारत की खबरें
    रूस ने यूक्रेन संकट पर भारत की 'स्वतंत्र स्थिति' का स्वागत किया अमेरिका

    यूक्रेन युद्ध

    रूस-यूक्रेन युद्ध में परमाणु हथियार के इस्तेमाल किए जाने की कितनी है संभावना? अमेरिका
    क्या होता है 'वैक्यूम बम' जिसके रूस द्वारा इस्तेमाल करने का यूक्रेन ने किया है दावा? अमेरिका
    यूक्रेन: खारकीव में हुई गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की मौत, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि रूस समाचार
    यूक्रेन में फंसे भारतीयों के निकासी अभियान में शामिल होगी वायुसेना, प्रधानमंत्री मोदी ने दिए आदेश नरेंद्र मोदी

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023