Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
चीन समाचार
पाकिस्तान समाचार
अफगानिस्तान
रूस समाचार
यूक्रेन संकट
कोरोना का नया स्ट्रेन
लैम्ब्डा वेरिएंट
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / दुनिया की खबरें / यूक्रेन और रूस के युद्ध में आज क्या-क्या हुआ?
दुनिया

यूक्रेन और रूस के युद्ध में आज क्या-क्या हुआ?

यूक्रेन और रूस के युद्ध में आज क्या-क्या हुआ?
लेखन मुकुल तोमर
Mar 06, 2022, 08:09 pm 4 मिनट में पढ़ें
यूक्रेन और रूस के युद्ध में आज क्या-क्या हुआ?
यूक्रेन और रूस के युद्ध में आज क्या-क्या हुआ?

यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध का आज 11वां दिन है और रूसी सेना ने अपने हमले तेज कर दिए हैं। हालांकि उसे कुछ खास सफलता मिलती हुई नजर नहीं आ रही है और उसके आगे बढ़ने की रफ्तार धीमी हुई है। बाकी दिनों की तरह युद्ध का ये दिन भी आरोप-प्रत्यारोप से भरा रहा और दोनों देशों ने एक-दूसरे पर कई आरोप लगाए। आइए जानते हैं कि आज पूरे दिन यूक्रेन में क्या-क्या हुआ।

सीजफायर
दो शहरों में सीजफायर की असफलता पर भिड़े दोनों देश

आम नागरिकों को निकलने देने के लिए यूक्रेन के दो शहरों, मारियुपोल और वोल्नोवाखा, में शनिवार को किए गए सीजफायर की असफलता पर आज यूक्रेन औऱ रूस ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए। यूक्रेन ने कहा कि रूस ने वादे के मुताबिक गोलाबारी नहीं रोकी और सीजफायर का उल्लंघन किया, जिसके कारण नागरिकों को सुरक्षित बाहर नहीं निकाला जा सका। वहीं रूस ने यूक्रेन पर आम नागरिकों को ढाल की तरह इस्तेमाल करने और उन्हें निकलने नहीं देने का आरोप लगाया।

जानकारी
मारियुपोल में आज फिर से घोषित किया गया सीजफायर

शनिवार की नाकामी के बाद आज मारियुपोल में नए सीजफायर की घोषणा की गई है और नागरिकों को बाहर निकालने के लिए मानवीय कॉरिडोर्स को फिर से खोल दिया गया है। ये सीजफायर रात 9 बजे तक रहेगा। यहां लाखों नागरिक फंसे हुए हैं।

चेतावनी
पुतिन की चेतावनी- राष्ट्र के तौर पर यूक्रेन का भविष्य खतरे में

सीजफायर की नाकामी पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन को चेतावनी भी दी है। उन्होंने कहा कि अगर यूक्रेन की मौजूदा सरकार इसी तरह बर्ताव करती रही तो वह राष्ट्र के तौर पर यूक्रेन के भविष्य को खतरे में डाल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिमी देशों की तरफ से प्रतिबंधों की घोषणा युद्ध के समान है। उन्होंने प्रतिबंध लगाने वाले देशों की सूची तैयार करने का निर्देश भी दिया है।

अपील
जेलेंस्की की लोगों से रूस के खिलाफ लड़ाई जारी रखने की अपील

पुतिन की इस चेतावनी के बावजूद यूक्रेन झुकने को तैयार नहीं है और देश के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने लोगों से रूस के खिलाफ लड़ाई जारी रखने की अपील की। शनिवार रात को देश को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "अब जवाब देने का समय आ गया है। आपको बाहर निकलने और इस बुराई को अपने शहरों से बाहर फेंकने की ज़रूरत है।" उन्होंने रूस के कब्जे में आ चुके शहरों के लोगों से खास तौर पर अपील की।

तबाही
रूस ने एक एयरबेस और एक एयरपोर्ट को किया तबाह

लड़ाई की बात करें तो आज दिन में रूस के हाथ कोई बड़ी सफलता नहीं लगी। हालांकि उसने लंबी दूरी की मिसाइल से स्तरोकोस्तिअंत्य्निव स्थित यूक्रेन के सैन्य एयरबेस को तबाह करने का दावा जरूर किया। इसके अलावा रूसी मिसाइलों ने विनितसिया में यूक्रेन के एक एयरपोर्ट को भी तबाह कर दिया। यूक्रेन ने रूस पर कई शहरों में रिहायशी इलाकों पर बम गिराने और इरपिन में पुल के नीचे छिपे नागरिकों पर हमला करने का आरोप लगाया है।

आरोप
रूस का यूक्रेन पर परमाणु हथियार विकसित करने की कोशिश करने का आरोप

दिन में रूस ने यूक्रेन पर परमाणु बम बनाने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया। पुतिन ने कहा कि यूक्रेन सोवियत संघ के जमाने की जानकारी के आधार पर परमाणु बम बनाने की कोशिश कर रहा था। वहीं रूस के एक अधिकारी ने कहा कि यूक्रेन परमाणु हथियारों से संबंधित कार्य के दस्तावेजों को नष्ट कर रहा है, ताकि हथियारों से संबंधित किसी भी तरह के आरोपों से बचा जा सके।

बातचीत
तुर्की और फ्रांस के राष्ट्रपतियों ने की पुतिन से बातचीत

कूटनीतिक प्रयासों की बात करें तो तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन ने पुतिन से फोन पर बात की और यूक्रेन में तत्काल सामान्य सीजफायर की अपील की। फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने भी पुतिन से बात की। इसी तरह अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ बातचीत में चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि मौजूदा स्थिति ऐसी है जो चीन नहीं चाहता और NATO को अपने विस्तार के रूस पर नकारात्मक प्रभाव पर सोचना चाहिए।

ऑपरेशन गंगा
भारत ने सभी नागरिकों से बुडापेस्ट पहुंचने को कहा

भारतीय नागरिकों को बाहर निकालने के लिए चलाए जा रहे भारत के 'ऑपरेशन गंगा' की बात करें तो भारत ने आज इसके अंतिम चरण की शुरूआत की और यूक्रेन में फंसे सभी भारतीय नागरिकों से दोपहर 12 बजे तक हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट पहुंचने की अपील की। विदेश मंत्रालय ने कहा कि पिसोचिन और खारकीव से सभी भारतीयों को बाहर निकाला जा चुका है और आखिरी चुनौती सुमी में फंसे छात्रों को निकालने की है। यहां लगभग 700 छात्र हैं।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
मुकुल तोमर
मुकुल तोमर
Mail
IIMC से पढ़ाई के बाद पिछले चार साल से नौकरी। 2019 की शुरूआत से न्यूजबाइट्स के साथ। दिल्ली के दंगों से अमेरिका के प्रदर्शनों और चीन के पंगों तक, वैश्विक और राजनीतिक महत्व की हर बड़ी हलचल पर नजर। खबर के नाम पर "ज्ञान" देने से बचता हूं।
ताज़ा खबरें
रूस समाचार
यूक्रेन
व्लादिमीर पुतिन
वोलोडिमीर जेलेंस्की
यूक्रेन युद्ध
ताज़ा खबरें
पोको F4 5G या वनप्लस नॉर्ड 2T 5G में से कौन है बेहतर? देखें तुलना
पोको F4 5G या वनप्लस नॉर्ड 2T 5G में से कौन है बेहतर? देखें तुलना टेक्नोलॉजी
उदयपुर हत्याकांड: '2611' नंबर प्लेट के लिए आरोपियों ने चुकाए थे अतिरिक्त 5,000 रुपये- रिपोर्ट
उदयपुर हत्याकांड: '2611' नंबर प्लेट के लिए आरोपियों ने चुकाए थे अतिरिक्त 5,000 रुपये- रिपोर्ट देश
धरती की ओर बढ़ रहा था विशालकाय उल्का पिंड, वैज्ञानिकों ने खोज निकाला 'पूरा सच'
धरती की ओर बढ़ रहा था विशालकाय उल्का पिंड, वैज्ञानिकों ने खोज निकाला 'पूरा सच' टेक्नोलॉजी
भारत में 3,000 रुपये सस्ता हुआ iQOO नियो 6 स्मार्टफोन, जानें नई कीमत
भारत में 3,000 रुपये सस्ता हुआ iQOO नियो 6 स्मार्टफोन, जानें नई कीमत टेक्नोलॉजी
जून में कैसी रही मारुति की बिक्री? जानिए घरेलू सेल्स और निर्यात से जुड़े सभी आंकड़े
जून में कैसी रही मारुति की बिक्री? जानिए घरेलू सेल्स और निर्यात से जुड़े सभी आंकड़े ऑटो
रूस समाचार
BRICS समिट: वैश्विक अर्थव्यवस्था पर अभी भी दिख रहे हैं कोरोना महामारी के दुष्प्रभाव- मोदी
BRICS समिट: वैश्विक अर्थव्यवस्था पर अभी भी दिख रहे हैं कोरोना महामारी के दुष्प्रभाव- मोदी देश
यूक्रेनी बच्चों की मदद के लिए अपना नोबेल पुरस्कार नीलाम करेंगे रूसी पत्रकार दमित्री मुरातोव
यूक्रेनी बच्चों की मदद के लिए अपना नोबेल पुरस्कार नीलाम करेंगे रूसी पत्रकार दमित्री मुरातोव दुनिया
हिंसा के चलते पिछले साल भारत को हुआ 50 लाख करोड़ रुपये का नुकसान
हिंसा के चलते पिछले साल भारत को हुआ 50 लाख करोड़ रुपये का नुकसान देश
क्या यूक्रेन से अनाज चुराकर बेच रहा है रूस?
क्या यूक्रेन से अनाज चुराकर बेच रहा है रूस? दुनिया
100 दिन से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध का दुनिया और भारत पर क्या असर पड़ा है?
100 दिन से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध का दुनिया और भारत पर क्या असर पड़ा है? दुनिया
और खबरें
यूक्रेन
रूस के खिलाफ जंग के लिए यूक्रेन को एडवांस रॉकेट सिस्टम देगा अमेरिका, जानें इसकी खासियत
रूस के खिलाफ जंग के लिए यूक्रेन को एडवांस रॉकेट सिस्टम देगा अमेरिका, जानें इसकी खासियत दुनिया
कम हो रही व्लादिमीर पुतिन की आंखों की रोशनी, जिंदगी के भी बचे 3 साल- रिपोर्ट
कम हो रही व्लादिमीर पुतिन की आंखों की रोशनी, जिंदगी के भी बचे 3 साल- रिपोर्ट दुनिया
दो महीने पहले की गई थी रूसी राष्ट्रपति पुतिन की हत्या की कोशिश- यूक्रेनी सैन्य अधिकारी
दो महीने पहले की गई थी रूसी राष्ट्रपति पुतिन की हत्या की कोशिश- यूक्रेनी सैन्य अधिकारी दुनिया
NATO प्रमुख का बड़ा बयान, बोले- रूस के खिलाफ चल रहा युद्ध जीत सकता है यूक्रेन
NATO प्रमुख का बड़ा बयान, बोले- रूस के खिलाफ चल रहा युद्ध जीत सकता है यूक्रेन दुनिया
रूस ने पूर्वी यूक्रेन की स्कूल पर दागा बम, 60 लोगों की मौत की आशंका
रूस ने पूर्वी यूक्रेन की स्कूल पर दागा बम, 60 लोगों की मौत की आशंका दुनिया
और खबरें
व्लादिमीर पुतिन
गंभीर रूप से बीमार है व्लादिमीर पुतिन, ब्लड कैंसर की चपेट में होने की संभावना- रिपोर्ट
गंभीर रूप से बीमार है व्लादिमीर पुतिन, ब्लड कैंसर की चपेट में होने की संभावना- रिपोर्ट दुनिया
फिनलैंड के NATO की तरफ झुकाव से रूस बौखलाया, बिजली आपूर्ति रोकी
फिनलैंड के NATO की तरफ झुकाव से रूस बौखलाया, बिजली आपूर्ति रोकी दुनिया
रूस ने तबाह किए यूक्रेन के 6 रेलवे स्टेशन, हथियारों की आपूर्ति रोकने का दावा
रूस ने तबाह किए यूक्रेन के 6 रेलवे स्टेशन, हथियारों की आपूर्ति रोकने का दावा दुनिया
रूस से 70 डॉलर प्रति बैरल से कम पर तेल खरीदना चाहता है भारत- रिपोर्ट
रूस से 70 डॉलर प्रति बैरल से कम पर तेल खरीदना चाहता है भारत- रिपोर्ट देश
कैंसर के ऑपरेशन के लिए अस्थायी रूप से सत्ता सौंप सकते हैं व्लादिमीर पुतिन- रिपोर्ट
कैंसर के ऑपरेशन के लिए अस्थायी रूप से सत्ता सौंप सकते हैं व्लादिमीर पुतिन- रिपोर्ट दुनिया
और खबरें
वोलोडिमीर जेलेंस्की
यूक्रेन: राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बताई युद्ध की पहली रात की कहानी, पकड़ने वाली थी रूसी सेना
यूक्रेन: राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बताई युद्ध की पहली रात की कहानी, पकड़ने वाली थी रूसी सेना दुनिया
यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में अब तक रूस के कितने सैनिकों की मौत हुई?
यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में अब तक रूस के कितने सैनिकों की मौत हुई? दुनिया
रूस के खिलाफ युद्ध में अब तक यूक्रेन के 3,000 सैनिकों की मौत- राष्ट्रपति जेलेंस्की
रूस के खिलाफ युद्ध में अब तक यूक्रेन के 3,000 सैनिकों की मौत- राष्ट्रपति जेलेंस्की दुनिया
रूसी सेना के पीछे हटने के बाद कीव के आसपास मिलीं 900 लाशें- यूक्रेन
रूसी सेना के पीछे हटने के बाद कीव के आसपास मिलीं 900 लाशें- यूक्रेन दुनिया
क्या होता है नरसंहार और इसे साबित करने की क्या है प्रक्रिया?
क्या होता है नरसंहार और इसे साबित करने की क्या है प्रक्रिया? दुनिया
और खबरें
यूक्रेन युद्ध
कैसे रूस-यूक्रेन युद्ध से प्रभावित हो रहे गुजरात के हीरा कर्मचारी?
कैसे रूस-यूक्रेन युद्ध से प्रभावित हो रहे गुजरात के हीरा कर्मचारी? देश
ज्ञानवापी मामले पर मोहन भागवत का बयान, बोले- हर मस्जिद में शिवलिंग क्यों देखना
ज्ञानवापी मामले पर मोहन भागवत का बयान, बोले- हर मस्जिद में शिवलिंग क्यों देखना देश
कोरोना संक्रमण के चलते सऊदी अरब ने अपने नागरिकों की भारत यात्रा पर लगाई रोक
कोरोना संक्रमण के चलते सऊदी अरब ने अपने नागरिकों की भारत यात्रा पर लगाई रोक दुनिया
क्वाड सम्मेलन में हिस्सा लेने जापान पहुंचे मोदी, बाइडन से भी करेंगे अहम मुलाकात
क्वाड सम्मेलन में हिस्सा लेने जापान पहुंचे मोदी, बाइडन से भी करेंगे अहम मुलाकात देश
भारत ने गेंहू निर्यात पर लगाई रोक, तुरंत प्रभाव से फैसला लागू
भारत ने गेंहू निर्यात पर लगाई रोक, तुरंत प्रभाव से फैसला लागू देश
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

दुनिया की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

World Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022