NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर में दाखिल हुई रूसी सेना, सड़कों पर लड़ाई जारी
    अगली खबर
    यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर में दाखिल हुई रूसी सेना, सड़कों पर लड़ाई जारी
    यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर में दाखिल हुई रूसी सेना (तस्वीर- एसोसिएटेड प्रेस)

    यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर में दाखिल हुई रूसी सेना, सड़कों पर लड़ाई जारी

    लेखन मुकुल तोमर
    Feb 27, 2022
    01:17 pm

    क्या है खबर?

    रूस की सेना यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में घुसने में कामयाब हो गई है और शहर में सड़कों पर उसके और यूक्रेन के सैनिकों के बीच जबरदस्त लड़ाई हो रही है।

    यूक्रेन के गृह मंत्री समेत कई अधिकारियों ने इसकी पुष्टी की है। खारकीव के स्थानीय राज्यपाल ओलेह सिनेगुबोव ने मामले पर बयान जारी करते हुए कहा कि रूसी सेना के हल्के सैन्य वाहन शहर में घुस आए हैं।

    अपील

    निवासियों से घरों के अंदर ही रहने की अपील

    राज्यपाल ने शहर के निवासियों से घरों के अंदर ही रहने की अपील की है। उन्होंने कहा, "शेल्टर मत छोड़िए! यूक्रेन की सेना दुश्मनों को खत्म कर रही है, नागरिकों से सड़क पर नहीं आने के लिए कहा जाता है।"

    घटना से संबंधित कुछ वीडियो भी सामने आए हैं जिनमें रूस की कई बख्तरबंद गाड़ियों को शहर में सड़कों पर देखा जा सकता है।

    बता दें कि खारकीव उत्तर-पूर्व यूक्रेन में है और रूस के बेहद नजदीक है।

    कब्जा

    रूस ने दक्षिणी शहर काखोवका पर किया कब्जा- रिपोर्ट

    मीडिया रिपोर्ट्स में रूस की सेना के दक्षिण यूक्रेन में स्थित काखोवका शहर पर कब्जा कर लिया है। यूक्रेन की मीडिया में इस छोटे लेकिन रणनीतिक तौर पर महत्वपूर्ण शहर पर कब्जा कर लिया है।

    यह शहर नदी के किनारे स्थित है और यहीं से क्रीमिया को पानी की सप्लाई होती है। क्रीमिया पहले यूक्रेन का हिस्सा था, लेकिन 2014 में रूस ने इस पर कब्जा कर लिया था। अभी यहां से रूसी सेना हमला कर रही है।

    यूक्रेन युद्ध

    रूस ने तेज किए हमले, हर तरफ से हमला करने का निर्देश

    बता दें कि यूक्रेन-रूस युद्ध का आज चौथा दिन है और रूस ने अपने हमले तेज कर दिए हैं। यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जा करने में नाकाम रहने के बाद रूस ने अपनी सेना को हर दिशा से हमले तेज करने का निर्देश दिया है।

    रूस ने नागरिकों के लिए जरूरी चीजों पर हमला करना भी शुरू कर दिया है। उसने खारकीव में गैस की पापलाइन को नष्ट कर दिया, वहीं वेसिलकीव में तेल के ठिकानों पर हमले किए।

    टक्कर

    रूस को कड़ी टक्कर दे रही है यूक्रेनी सेना

    यूक्रेन की सेना भी रूस के हमले का जबरदस्त जवाब दे रही है और लाख कोशिशों के बावजूद उसे अभी तक कीव पर कब्जा नहीं करने दिया है।

    यूक्रेन ने रूस के दर्जनों टैंक, लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर्स को मार गिराने का भी दावा किया है। इसके अलावा उसने 3,500 से अधिक रूसी सैनिकों को मार गिराने या घायल करने की बात भी कही है।

    यूक्रेन ने अपने लगभग 200 नागरिकों की मौत की बात भी कही है।

    मदद

    यूक्रेन को मिलने वाले हथियारों की आपूर्ति बढ़ी

    रूस के आक्रमण का सामना करने के लिए कई देश यूक्रेन को हथियार दे रहे हैं और पिछले कुछ घंटों में इनकी आपूर्ति बढ़ी है।

    फ्रांस ने यूक्रेन को हथियार और ईंधन, नीदरलैंड और जर्मनी ने रॉकेट, एंटी एयरक्राफ्ट और एंटी टैंक हथियार, बेल्जियम ने मशीनगन और ईंधन आदि भेजने का ऐलान किया है।

    यूक्रेन की सेना में रिजर्व सैनिकों की संख्या भी बढ़ रही है और अब यह 37,000 पहुंच गई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रूस समाचार
    यूक्रेन
    यूक्रेन युद्ध

    ताज़ा खबरें

    PBKS बनाम DC: समीर रिजवी ने जड़ा IPL में पहला अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: DC ने PBKS को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: DC ने रोमांचक मुकाबले में PBKS को हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  IPL 2025
    IPL 2025: श्रेयस अय्यर ने DC के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    रूस समाचार

    भारत ने अपने राजनयिकों के परिवार वालों और अन्य नागरिकों को यूक्रेन छोड़ने को कहा भारत की खबरें
    रूस ने लगाया FSB चौकी पर बम दागने का आरोप, यूक्रेन ने किया खारिज अमेरिका
    यूक्रेन: युद्ध की आशंका बढ़ी; रूस ने दो विद्रोही इलाकों को दी मान्यता, सेना भी भेजेगा अमेरिका
    यूक्रेन-रूस के बीच तनाव पर UNSC में भारत ने क्या कहा? भारत सरकार

    यूक्रेन

    साल की शुरूआत में ही प्लेन क्रैश, आंकड़ों से जानिए कैसा है विमान हादसों का इतिहास ईरान
    ईरान में क्रैश हुए प्लेन को लेकर अब तक क्या-क्या जानकारी सामने आई है? ईरान
    क्या ईरान ने गलती से दाग दी थी यात्री विमान पर मिसाइल? सामने आया वीडियो ईरान
    अमेरिका-ईरान विवाद: ट्रंप को मारने वाले को 21 करोड़ रुपये का इनाम देने का ऐलान ईरान

    यूक्रेन युद्ध

    यूक्रेन में घुसी रूसी सेना, यूक्रेन के 40 और रूस के 50 सैनिकों की मौत रूस समाचार
    यूक्रेन युद्ध: रूस NATO से इतनी नफरत क्यों करता है? रूस समाचार
    यूक्रेन ने बंद किया एयरस्पेस, भारतीयों को निकालने के लिए वैकल्पिक मार्ग तलाश रही सरकार भारत की खबरें
    रूस के हमले के बाद यूक्रेन के राजदूत की प्रधानमंत्री मोदी से दखल देने की अपील नरेंद्र मोदी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025