Loading...
वोल्वो EX90 इलेक्ट्रिक SUV भारत में लॉन्च, जानिए कितनी देती है रेंज
वोल्वो EX90 इलेक्ट्रिक SUV 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देती है

वोल्वो EX90 इलेक्ट्रिक SUV भारत में लॉन्च, जानिए कितनी देती है रेंज

Oct 12, 2026
04:22 pm

क्या है खबर?

स्वीडिश कार कंपनी वोल्वो ने अपनी नई टॉप-रेंज कार EX90 इलेक्ट्रिक SUV को भारत में लॉन्च कर दिया है। EX90 की कीमत इसके पेट्रोल/डीजल इंजन वाले मॉडल XC90 से 27.2 लाख रुपये ज्यादा है क्योंकि यह कहीं ज्यादा आधुनिक और नए टेक्नोलॉजी फीचर्स से लैस है। यह नई फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक कार केवल 6-सीटर वाले पूरी तरह से फीचर्स से लैस 'अल्ट्रा' वेरिएंट में मिलेगी। 31 दिसंबर से पहले बुकिंग कराने वालों को एक शुरुआती ओनरशिप पैकेज भी मिलेगा।

एक्सटीरियर 

ऐसा है गाड़ी का बाहरी लुक

लुक की बात करें तो EX90 में सामने T-शेप के LED हेडलैम्प्स हैं, जिनमें पिक्सल-स्टाइल डे-टाइम रनिंग लाइट (DRL) सिग्नेचर हैं।

साथ ही वर्टिकल पोजिशन वाले लाइटिंग एलिमेंट्स बंपर पर नीचे की तरफ दिए गए हैं। इसके साइड प्रोफाइल में सीधा स्टांस, फ्लश डिजाइन एलिमेंट्स और स्टैंडर्ड तौर पर 21-इंच के अलॉय व्हील्स शामिल हैं।

लेटेस्ट कार में पीछे की तरफ C-शेप की LED टेल-लैंप्स हैं, जिनके साथ रियर विंडस्क्रीन के पास अतिरिक्त लाइटिंग एलिमेंट्स भी दिए हैं।

इंटीरियर 

केबिन में दी गई हैं आरामदायक सीटें  

केबिन में टू-टोन नप्पा लेदर अपहोल्स्ट्री, ब्रश किए हुए एल्युमीनियम एक्सेंट और थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील शामिल हैं।

डैशबोर्ड में इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए 14.5-इंच की वर्टिकल टचस्क्रीन और साथ में 9-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले दिया है।

ये सीटें स्लाइड और रिक्लाइन हो सकती हैं, जबकि तीसरी लाइन में छोटी यात्राओं के दौरान बच्चे या वयस्क बैठ सकते हैं। हालांकि, दूसरी लाइन की सीटों में इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट, हीटिंग, वेंटिलेशन और मसाज जैसे फंक्शन नहीं मिलते हैं।

ADVERTISEMENT

फीचर 

इन सुविधाओं से लैस है यह SUV

फीचर्स की बात करें तो SUV में पैनोरमिक सनरूफ, फोर-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 25-स्पीकर वाला बाउर्स एंड विल्किंस ऑडियो सिस्टम और कॉन्फिगर करने लायक एम्बिएंट लाइटिंग मिलती है।

अन्य सुविधाओं में वायरलेस ऐपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो, वायरलेस चार्जिंग पैड, डिजिटल की, केबिन एयर प्यूरीफायर, 360-डिग्री कैमरा और ऑटोमैटिक पार्किंग असिस्टेंस सिस्टम शामिल हैं।

सुरक्षा के लिए 9 एयरबैग और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) सुइट शामिल हैं। तीसरी लाइन का इस्तेमाल करने पर 324-लीटर का बूट स्पेस मिलता है।

ADVERTISEMENT

कीमत 

कितनी है गाड़ी की कीमत?

EX90 में केवल 106kWh का बैटरी पैक मिलता है, जो ड्यूल-मोटर, ऑल-व्हील ड्राइव सेटअप को पावर देता है।

इसका संयुक्त आउटपुट 456hp और 670Nm है, जिससे यह 5.5 सेकेंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी अधिकतम रफ्तार 180 किलोमीटर प्रति घंटा है।

इसकी WLTP-रेटेड रेंज 625 किलोमीटर है। यह 350kW DC फास्ट चार्जर से लगभग 22 मिनट में 10-80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है। इसकी कीमत 1.26 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है।

ADVERTISEMENT