Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
चीन समाचार
पाकिस्तान समाचार
अफगानिस्तान
रूस समाचार
यूक्रेन संकट
कोरोना का नया स्ट्रेन
लैम्ब्डा वेरिएंट
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / दुनिया की खबरें / रूस के आक्रमण का आज 11वां दिन, यूक्रेन ने अमेरिका से मांगी और मदद
दुनिया

रूस के आक्रमण का आज 11वां दिन, यूक्रेन ने अमेरिका से मांगी और मदद

रूस के आक्रमण का आज 11वां दिन, यूक्रेन ने अमेरिका से मांगी और मदद
लेखन प्रमोद कुमार
Mar 06, 2022, 08:25 am 4 मिनट में पढ़ें
रूस के आक्रमण का आज 11वां दिन, यूक्रेन ने अमेरिका से मांगी और मदद
रूस के आक्रमण का आज 11वां दिन, यूक्रेन ने अमेरिका से मांगी और मदद

यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध का आज 11वां दिन है। शनिवार को दो शहरों में सीजफायर करने के बाद रूसी सेना ने अब अपने हमलों का दायरा बढ़ाया है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सेना ने यूक्रेन के कई शहरों पर कब्जा कर लिया है और दुश्मन के कई लड़ाकू जहाज मार गिराए हैं। दूसरी तरफ यूक्रेन ने अमेरिका से आर्थिक मदद और रूस पर और प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

जानकारी
30 मिनट तक चली बाइडन और जेलेंस्की की बातचीत

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने शनिवार को अमेरिकी समकक्ष जो बाइडन ने करीब 30 मिनट तक बातचीत की। इस दौरान दोनों के बीच यूक्रेन की सुरक्षा, वित्तीय मदद और रूस के खिलाफ प्रतिबंध लगाने आदि मुद्दों पर बात हुई। जेलेंस्की ने अमेरिकी कांग्रेस को भी संबोधित किया और एक बार फिर यूक्रेन पर नो-फ्लाई जोन लागू करने और रूसी सेना का सामना करने के लिए रूस में बने लड़ाकू विमान देने की मांग की।

यूक्रेन युद्ध
तीसरे परमाणु संयंत्र की तरफ बढ़ रही रूसी सेना

जेलेंस्की ने कहा कि रूस की सेना ने यूक्रेन के दो परमाणु संयंत्रों पर कब्जा कर लिया है और अब तीसरे की तरफ बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि मिकोलईव शहर से करीब 120 किलोमीटर उत्तर में स्थित युझनोकरैन्स्क परमाणु संयंत्र पर कब्जे का खतरा मंडरा रहा है। शनिवार को रूसी सेना ने इस शहर को घेरने की कोशिश की थी। रूस ने यूक्रेन स्थित यूरोप के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र पर पहले ही कब्जा कर लिया था।

मध्यस्थता
पुतिन से मिले इजरायल के प्रधानमंत्री

इजरायल के प्रधानमंत्री नेफ्टली बेनेट ने शनिवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से यूक्रेन संकट को लेकर बातचीत की थी। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, इजरायल ने रूसी आक्रमण की निंदा करते हुए यूक्रेन के साथ सहानुभूति दिखाई है। कीव ने यूक्रेन और रूस के साथ इजरायल के अच्छे संबंधों को देखते हुए बेनेट से मध्यस्थता करने को कहा है। पुतिन से मिलने के बाद बेनेट ने जेलेंस्की से बातचीत की और जर्मनी के लिए उड़ान भरी।

यूक्रेन युद्ध
आक्रामक होता जा रहा है रूस

रूस ने शनिवार को दावा किया कि उसने यूक्रेन के कई शहरों पर कब्जा कर लिया है और चार Su-27 विमानों को मार गिराया है। रूसी सेना ने युद्ध की शुरुआत के बाद से अब तक यूक्रेन के 21 विमानों को हवा में मार गिराया है, जबकि 69 को जमीन पर ही नष्ट कर दिया है। शनिवार को रूसी सेना ने घेरे हुए शहरों में हमले जारी रखे, जिसमें कई आम नागरिकों की मौत होने की खबरें हैं।

बयान
यूक्रेन के भविष्य को लेकर पुतिन ने की टिप्पणी

सीजफायर नाकाम रहने के बाद पुतिन ने चेतावनी दी कि अगर यूक्रेन इसी तरह बर्ताव करता रहा तो उसका भविष्य खतरे में है। पुतिन ने आरोप लगाया कि सीजफायर के दौरान यूक्रेन ने नागरिकों को निकलने नहीं दिया और उन्हें मानव ढाल बनाने की कोशिश हो रही है। रूसी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि पश्चिमी देशों की तरफ से प्रतिबंधों की घोषणा युद्ध के समान है। उन्होंने प्रतिबंध लगाने वाले देशों की सूची तैयार करने को कहा है।

प्रतिबंध
वीजा और मास्टरकार्ड ने रूस में अपना काम रोका

वीजा और मास्टरकार्ड ने रूस में अपना कामकाज रोक दिया है। मास्टरकार्ड ने कहा कि रूसी बैंकों की तरफ से जारी कार्ड को उसके नेटवर्क से सपोर्ट नहीं मिलेगा और विदेशों में जारी किए गए कार्ड्स रूस के ATM और स्टोर्स पर काम नहीं करेंगे। वहीं वीजा ने कहा कि वह अपने ग्राहकों और साझेदारों के साथ रूस में सभी लेनदेन ठप्प करने पर काम कर रही है। अमेरिका ने दोनों कंपनियों के इन कदमों का स्वागत किया है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
प्रमोद कुमार
प्रमोद कुमार
Twitter
IIMC से पढ़ा। सच्ची, जरूरी और काम की हर बात आप तक पहुंचाने की कोशिश। राजनीतिक पार्टियों में हलचल से लेकर देश-दुनिया की बड़ी और अहम घटनाओं पर नजर रखता हूं। खबर को खबर की तरह आपके सामने पेश करने का प्रयास रहता है।
ताज़ा खबरें
इजरायल
यूक्रेन
व्लादिमीर पुतिन
वोलोडिमीर जेलेंस्की
यूक्रेन युद्ध
ताज़ा खबरें
महाराष्ट्र: कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में बाप पास, लेकिन फेल हो गया बेटा
महाराष्ट्र: कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में बाप पास, लेकिन फेल हो गया बेटा करियर
एस्फाल्ट नाइट्रो से लेकर ट्रैफिक राइडर तक, अभी ट्राई करें ये टॉप-5 मोबाइल रेसिंग गेम्स
एस्फाल्ट नाइट्रो से लेकर ट्रैफिक राइडर तक, अभी ट्राई करें ये टॉप-5 मोबाइल रेसिंग गेम्स टेक्नोलॉजी
अग्निपथ योजना: मोदी बोले- कुछ फैसले अनुचित लगते हैं, लेकिन राष्ट्र निर्माण में मदद करेंगे
अग्निपथ योजना: मोदी बोले- कुछ फैसले अनुचित लगते हैं, लेकिन राष्ट्र निर्माण में मदद करेंगे देश
अग्निपथ योजना: लड़कियां भी बनेंगी अग्निवीर, भारतीय नौसेना में पहली बार महिला नाविकों की होगी भर्ती
अग्निपथ योजना: लड़कियां भी बनेंगी अग्निवीर, भारतीय नौसेना में पहली बार महिला नाविकों की होगी भर्ती करियर
भारतीय सेना ने जारी किया अग्निवीर भर्ती का नोटिफिकेशन, जानें योग्यता
भारतीय सेना ने जारी किया अग्निवीर भर्ती का नोटिफिकेशन, जानें योग्यता करियर
इजरायल
क्या दुनिया में पैर पसार रहे मंकीपॉक्स वायरस के खिलाफ मौजूद है कोई वैक्सीन?
क्या दुनिया में पैर पसार रहे मंकीपॉक्स वायरस के खिलाफ मौजूद है कोई वैक्सीन? दुनिया
मोदी के निमंत्रण पर अगले महीने भारत आएंगे इजरायल के प्रधानमंत्री बेनेट
मोदी के निमंत्रण पर अगले महीने भारत आएंगे इजरायल के प्रधानमंत्री बेनेट दुनिया
भारत ने 2017 में इजरायल से खरीदा था पेगासस स्पाईवेयर- रिपोर्ट
भारत ने 2017 में इजरायल से खरीदा था पेगासस स्पाईवेयर- रिपोर्ट देश
क्या ओमिक्रॉन वेरिएंट के खिलाफ कारगर रहेगी वैक्सीन की चौथी खुराक? इजराइल में हो रहा अध्ययन
क्या ओमिक्रॉन वेरिएंट के खिलाफ कारगर रहेगी वैक्सीन की चौथी खुराक? इजराइल में हो रहा अध्ययन दुनिया
ओमिक्रॉन वेरिएंट: इजरायल में अधिक जोखिम वाले लोगों को वैक्सीन की चौथी खुराक लगाने की तैयारी
ओमिक्रॉन वेरिएंट: इजरायल में अधिक जोखिम वाले लोगों को वैक्सीन की चौथी खुराक लगाने की तैयारी दुनिया
और खबरें
यूक्रेन
क्या यूक्रेन से अनाज चुराकर बेच रहा है रूस?
क्या यूक्रेन से अनाज चुराकर बेच रहा है रूस? दुनिया
रूस के खिलाफ जंग के लिए यूक्रेन को एडवांस रॉकेट सिस्टम देगा अमेरिका, जानें इसकी खासियत
रूस के खिलाफ जंग के लिए यूक्रेन को एडवांस रॉकेट सिस्टम देगा अमेरिका, जानें इसकी खासियत दुनिया
कम हो रही व्लादिमीर पुतिन की आंखों की रोशनी, जिंदगी के भी बचे 3 साल- रिपोर्ट
कम हो रही व्लादिमीर पुतिन की आंखों की रोशनी, जिंदगी के भी बचे 3 साल- रिपोर्ट दुनिया
दो महीने पहले की गई थी रूसी राष्ट्रपति पुतिन की हत्या की कोशिश- यूक्रेनी सैन्य अधिकारी
दो महीने पहले की गई थी रूसी राष्ट्रपति पुतिन की हत्या की कोशिश- यूक्रेनी सैन्य अधिकारी दुनिया
NATO प्रमुख का बड़ा बयान, बोले- रूस के खिलाफ चल रहा युद्ध जीत सकता है यूक्रेन
NATO प्रमुख का बड़ा बयान, बोले- रूस के खिलाफ चल रहा युद्ध जीत सकता है यूक्रेन दुनिया
और खबरें
व्लादिमीर पुतिन
100 दिन से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध का दुनिया और भारत का क्या असर पड़ा है?
100 दिन से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध का दुनिया और भारत का क्या असर पड़ा है? दुनिया
गंभीर रूप से बीमार है व्लादिमीर पुतिन, ब्लड कैंसर की चपेट में होने की संभावना- रिपोर्ट
गंभीर रूप से बीमार है व्लादिमीर पुतिन, ब्लड कैंसर की चपेट में होने की संभावना- रिपोर्ट दुनिया
फिनलैंड के NATO की तरफ झुकाव से रूस बौखलाया, बिजली आपूर्ति रोकी
फिनलैंड के NATO की तरफ झुकाव से रूस बौखलाया, बिजली आपूर्ति रोकी दुनिया
रूस ने तबाह किए यूक्रेन के 6 रेलवे स्टेशन, हथियारों की आपूर्ति रोकने का दावा
रूस ने तबाह किए यूक्रेन के 6 रेलवे स्टेशन, हथियारों की आपूर्ति रोकने का दावा दुनिया
रूस से 70 डॉलर प्रति बैरल से कम पर तेल खरीदना चाहता है भारत- रिपोर्ट
रूस से 70 डॉलर प्रति बैरल से कम पर तेल खरीदना चाहता है भारत- रिपोर्ट देश
और खबरें
वोलोडिमीर जेलेंस्की
यूक्रेन: राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बताई युद्ध की पहली रात की कहानी, पकड़ने वाली थी रूसी सेना
यूक्रेन: राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बताई युद्ध की पहली रात की कहानी, पकड़ने वाली थी रूसी सेना दुनिया
यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में अब तक रूस के कितने सैनिकों की मौत हुई?
यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में अब तक रूस के कितने सैनिकों की मौत हुई? दुनिया
रूस के खिलाफ युद्ध में अब तक यूक्रेन के 3,000 सैनिकों की मौत- राष्ट्रपति जेलेंस्की
रूस के खिलाफ युद्ध में अब तक यूक्रेन के 3,000 सैनिकों की मौत- राष्ट्रपति जेलेंस्की दुनिया
रूसी सेना के पीछे हटने के बाद कीव के आसपास मिलीं 900 लाशें- यूक्रेन
रूसी सेना के पीछे हटने के बाद कीव के आसपास मिलीं 900 लाशें- यूक्रेन दुनिया
क्या होता है नरसंहार और इसे साबित करने की क्या है प्रक्रिया?
क्या होता है नरसंहार और इसे साबित करने की क्या है प्रक्रिया? दुनिया
और खबरें
यूक्रेन युद्ध
यूक्रेनी बच्चों की मदद के लिए अपना नोबेल पुरस्कार नीलाम करेंगे रूसी पत्रकार दमित्री मुरातोव
यूक्रेनी बच्चों की मदद के लिए अपना नोबेल पुरस्कार नीलाम करेंगे रूसी पत्रकार दमित्री मुरातोव दुनिया
हिंसा के चलते पिछले साल भारत को हुआ 50 लाख करोड़ रुपये का नुकसान
हिंसा के चलते पिछले साल भारत को हुआ 50 लाख करोड़ रुपये का नुकसान देश
कैसे रूस-यूक्रेन युद्ध से प्रभावित हो रहे गुजरात के हीरा कर्मचारी?
कैसे रूस-यूक्रेन युद्ध से प्रभावित हो रहे गुजरात के हीरा कर्मचारी? देश
ज्ञानवापी मामले पर मोहन भागवत का बयान, बोले- हर मस्जिद में शिवलिंग क्यों देखना
ज्ञानवापी मामले पर मोहन भागवत का बयान, बोले- हर मस्जिद में शिवलिंग क्यों देखना देश
कोरोना संक्रमण के चलते सऊदी अरब ने अपने नागरिकों की भारत यात्रा पर लगाई रोक
कोरोना संक्रमण के चलते सऊदी अरब ने अपने नागरिकों की भारत यात्रा पर लगाई रोक दुनिया
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

दुनिया की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

World Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022