NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / रूस का यूक्रेन के दक्षिणी शहर खेरसन पर कब्जे का दावा, मंगलवार को घुसे थे सैनिक
    अगली खबर
    रूस का यूक्रेन के दक्षिणी शहर खेरसन पर कब्जे का दावा, मंगलवार को घुसे थे सैनिक
    रूस का खेरसन पर कब्जा करने का दावा (तस्वीर- ट्विटर BNO न्यूज)

    रूस का यूक्रेन के दक्षिणी शहर खेरसन पर कब्जे का दावा, मंगलवार को घुसे थे सैनिक

    लेखन मुकुल तोमर
    Mar 02, 2022
    04:49 pm

    क्या है खबर?

    रूस ने यूक्रेन के खेरसन शहर पर कब्जा करने का दावा किया है। रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक टीवी चैनल पर ये दावा करते हुए कहा कि रूस के सैन्य बलों ने खेरसन के स्थानीय केंद्र को पूर्ण नियंत्रण में ले लिया है।

    अगर रूस का ये दावा सच साबित होता है तो अभी तक की लड़ाई में खेरसन यूक्रेन का सबसे बड़ा शहर होगा जिस पर रूस ने कब्जा किया है।

    कब्जा

    कल ही खेरसन में घुस गए थे रूसी सैनिक

    दक्षिण यूक्रेन स्थित खेरसन की सड़कों पर कल रात भी रूसी सैनिक देखे गए थे। विदेशी मीडिया में आई तस्वीरों में रूसी सेना के वाहनों को शहर में घूमते हुए देखा गया था।

    शहर के मेयर ने तब कहा था कि खेरसन के ट्रेन स्टेशन और बंदरगाह पर रूसी सैनिकों ने कब्जा कर लिया है। मंगलवार को यूक्रेन के गृह मंत्री ने भी रूसी सैनिकों के खेरसन में घुसने की जानकारी दी थी।

    जानकारी

    पहले भी कुछ दक्षिणी शहरों पर कब्जा कर चुका है रूस

    बता दें कि खेरसन ऐसा पहला यूक्रेनी शहर नहीं है जिस पर रूस ने कब्जा किया है और इससे पहले भी वह कुछ शहरों पर कब्जा कर चुका है। इनमें से अधिकांश शहर दक्षिण यूक्रेन के हैं। यहां रूस ने क्रीमिया से हमला किया है।

    अन्य शहर

    खारकीव में चल रहा भीषण युद्ध

    रूस ने खेरसन पर ऐसे समय पर कब्जा किया है जब रूसी सेना एक साथ यूक्रेन के कई शहरों पर हमला कर रही है।

    इस समय यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में सबसे भीषण युद्ध चल रहा है और रूस के पैराट्रूपर शहर में घुसने में कामायब रहे हैं।

    रूस शहर में बमबारी भी कर रहा है और कई मिसाइलें नागरिकों इलाकों में आकर गिरी हैं जिसमें एक भारतीय समेत कई आम लोग मारे गए हैं।

    निशाना

    पहले दिन से ही निशाने पर रहा है खारकीव, हर हिस्से पर किया गया हमला

    लगभग 14 लाख की आबादी वाले खारकीव में अधिकतर लोग रूसी भाषा बोलते हैं। युद्ध की शुरुआत से ही यह शहर रूसी सेना के निशाने पर रहा है।

    यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने बताया था कि सोमवार को एक रिहायशी इलाके पर रूसी हमले में बच्चों समेत दर्जनों नागरिकों की मौत हुई थी।

    वहीं गृह मंत्री के सलाहकार एंटोन गेरासेंको के अनुसार खारकीव का ऐसा कोई इलाका नहीं बचा है, जहां हमला नहीं किया गया हो।

    कीव पर खतरा

    64 किलोमीटर लंबे काफिले के साथ कीव की तरफ बढ़ रही रूसी सेना

    खारकीव के साथ-साथ यूक्रेन की राजधानी कीव भी रूस के निशाने पर है और रुसी सेना 64 किलोमीटर लंबे काफिले के साथ कीव की तरफ बढ़ रही है।

    रूस कीव की घेराबंदी करने और इस पर बड़ा हमला करने की तैयारी कर रहा है। पहले दिन से ही उसका लक्ष्य कीव पर कब्जा करना रहा है, हालांकि यूक्रेनी सेना और लोगों के कड़े प्रतिरोध के कारण वह अभी तक अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रूस समाचार
    यूक्रेन
    यूक्रेन युद्ध

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    रूस समाचार

    यूक्रेन के नजदीकी देशों में हजारों सैनिक तैनात करेगा NATO यूक्रेन
    रूस के खिलाफ प्रस्ताव पर मतदान न करने की भारत की वजह चीन से कैसे अलग? चीन समाचार
    यूक्रेन युद्ध: राष्ट्रपति जेलेंस्की ने किया हथियार डालने से इनकार यूक्रेन
    कौन है रूस के सामने घुटने नहीं टेकने वाले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की? यूक्रेन

    यूक्रेन

    व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर हमले का फैसला कर लिया है- अमेरिकी राष्ट्रपति रूस समाचार
    यूक्रेन ने मांगी नई सुरक्षा गारंटी, पश्चिमी देशों से रूस पर प्रतिबंध लगाने की भी मांग रूस समाचार
    रूस ने लगाया FSB चौकी पर बम दागने का आरोप, यूक्रेन ने किया खारिज अमेरिका
    यूक्रेन में फंसे नागरिकों को वापस लाने के लिए भारत सरकार की योजना क्या है? भारत की खबरें

    यूक्रेन युद्ध

    यूक्रेनी सैनिक ने रूसी टैंकों को रोकने के लिए खुद को पुल सहित बम से उड़ाया रूस समाचार
    कैसे देश के तौर पर अस्तित्व में आया था यूक्रेन? जानिये इसका संक्षिप्त इतिहास रूस समाचार
    रूस-यूक्रेन युद्ध में अब तक हुई 198 यूक्रेनी नागरिकों की मौत, 1,000 से अधिक घायल अमेरिका
    यूक्रेन से निकाले गए 219 भारतीयों को रोमानिया से लेकर मुंबई पहुंचा एयर इंडिया का विमान नरेंद्र मोदी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025