Loading...
गौरव खन्ना 'श्रीराम' बने तो निशाने पर आए रणबीर कपूर, लोगों ने शुरू की तुलना
गौरव खन्ना को 'श्रीराम' के किरदार के लिए मिल रही तारीफ

गौरव खन्ना 'श्रीराम' बने तो निशाने पर आए रणबीर कपूर, लोगों ने शुरू की तुलना

Oct 12, 2026
04:45 pm

क्या है खबर?

रणबीर कपूर अपनी आगामी फिल्म 'रामायण' से चर्चा में हैं, जिसमें उन्हें 'श्रीराम' के किरदार में देखा जाएगा। यह पहला मौका है, जब अभिनेता किसी पौराणिक फिल्म का हिस्सा बने हैं। उनके इस किरदार को कुछ लोगों से समर्थन मिल रहा है, तो कुछ लोग उन्हें नापसंद भी कर रहे हैं। इस बीच, टीवी अभिनेता गौरव खन्ना का 'श्रीराम' की भूमिका में वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोगों ने उनके और रणबीर के बीच तुलना शुरू कर दी है।

तारीफ

राम के किरदार में लोगों को पसंद आए गौरव

आगरा के भावना एस्टेट में आयोजित जनकपुरी महोत्सव 2026 में 'रामायण' के मंचन के दौरान, गौरव ने पहली बार भगवान राम की भूमिका निभाई।

विंदु दारा सिंह ने भगवान हनुमान, राजन मोदी ने लक्ष्मण, आर्य बब्बर ने रावण और प्राची ने सीता की भूमिका निभाई।

कार्यक्रम का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर आने के बाद लोग गौरव की उपस्थिति और पूजनीय देवता के चित्रण की तारीफ कर रहे हैं। उन्होंने अभिनेता के लुक को दिव्य बताया।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

ADVERTISEMENT

प्रतिक्रिया

रणबीर से ज्यादा गाैरव के लुक की चर्चा

गौरव को 'श्रीराम' बना देख एक यूजर ने लिखा, 'भगवान राम के रूप में वे रणबीर से ज्यादा दिव्य दिख रहे हैं।'

एक ने रणबीर से तुलना करते हुए लिखा, 'पता नहीं ये रणबीर कपूर को क्यों ले लिया रामायण में, उससे अच्छा तो जीके (गौरव) लग रहे हैं।'

बता दें, नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित 'रामायण' 5 नवंबर, 2026 को दुनियाभर में रिलीज हो रही है। इसमें श्रीराम के किरदार में रणबीर और सीता के किरदार में साई पल्लवी हैं।

ADVERTISEMENT