NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार
    अफगानिस्तान
    रूस समाचार
    श्रीलंका
    निक्की हेली
    यूक्रेन युद्ध
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / यूक्रेन युद्ध का आज पांचवां दिन, पिछले कुछ घंटों में हुईं ये बड़ी घटनाएं
    दुनिया

    यूक्रेन युद्ध का आज पांचवां दिन, पिछले कुछ घंटों में हुईं ये बड़ी घटनाएं

    यूक्रेन युद्ध का आज पांचवां दिन, पिछले कुछ घंटों में हुईं ये बड़ी घटनाएं
    लेखन प्रमोद कुमार
    Feb 28, 2022, 10:56 am 1 मिनट में पढ़ें
    यूक्रेन युद्ध का आज पांचवां दिन, पिछले कुछ घंटों में हुईं ये बड़ी घटनाएं
    यूक्रेन युद्ध का आज पांचवा दिन

    यूक्रेन पर रूस के हमले का आज पांचवां दिन है। रूस के लगातार बढ़ते हमलों के बीच यूक्रेनियन राष्ट्रपति वोलोडोमिर जेलेंस्की ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री को बताया है कि उनके देश के लिए अगले 24 घंटे बेहद अहम है। इसी बीच दोनों देश बेलारूस में बातचीत के लिए तैयार हो गए हैं। दूसरी तरफ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने एक प्रस्ताव पारित कर यूक्रेन संकट पर संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की आपात बैठक बुलाई है।

    यूक्रेन में कैसे हैं हालात?

    रूसी सेना ने यूक्रेन के दक्षिण पूर्व में स्थित तटीय शहर बेर्डियांस्क पर कब्जा कर लिया है। काला सागर के तटीय इलाकों में रूसी सेना लगातार आगे बढ़ रही है। खारकीव शहर में भी रूसी सेना घुस चुकी थी, लेकिन यूक्रेन का दावा है कि उसने शहर को वापस अपने नियंत्रण में ले लिया है। राजधानी कीव अभी यूक्रेन के नियंत्रण में है, लेकिन बड़ी संख्या में रूसी सैनिक और टैंक राजधानी कीव की तरफ बढ़ रहे हैं।

    सोमवार सुबह कीव के पास हुए जोरदार धमाके

    स्थानीय मीडिया के अनुसार, कई घंटों तक शांति रहने के बाद सोमवार सुबह कीव और खारकीव में जोरदार धमाके सुने गए हैं। चेरनिहीव इलाके में एक रूसी मिसाइल के रिहायशी इमारत से टकराने की खबर है। मिसाइल टकराने के बाद इमारत की दो मंजिलों में आग लग गई। कई इलाकों में हवाई हमलों का अलर्ट करने वाले सायरन सुनाई दे रहे हैं और लोगों को नजदीकी शेल्टर में शरण लेने को कहा जा रहा है।

    यूक्रेन का दावा- रूस के 4,500 सैनिक मार गिराए

    यूक्रेन ने दावा किया है कि 27 फरवरी तक उसकी सेना ने रूस के 4,500 सैनिकों का मार गिराया था। इसके अलावा रूस के लगभग 150 टैंक, 700 से ज्यादा सैन्य वाहन, 60 तेल के टैंकर और 26 हेलिकॉप्टरों को नष्ट कर दिया है। यूक्रेन के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अब तक युद्ध में 16 बच्चों की जान जा चुकी है। उन्होंने रूसी सेना को 'आतंकवादी' करार देते हुए उस पर नागरिकों को निशाना बनाने का आरोप लगाया है।

    यूक्रेन को मिलने वाली मदद में इजाफा

    यूरोपीय संघ ने यूक्रेन की मदद के लिए लड़ाकू विमान भेजने का फैसला किया गया है। इसके अलावा हथियारों के लिए 450 मिलियन यूरो को मंजूरी दी है। ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने भी यूक्रेन को घातक हथियार देने का ऐलान किया है।

    रूस ने परमाणु प्रतिरोध बल को हाई अलर्ट पर रखा

    रूस ने अपनी सेना को परमाणु प्रतिरोध बल को हाई अलर्ट पर रखने को कहा है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अमेरिका ने कहा कि रूस इस कदम के जरिये डराने की कोशिश कर रहा है। युद्ध में रूस का साथ दे रहे बेलारूस ने भी अपनी नीति में बदलाव करते हुए नॉन-न्यूक्लियर स्टेटस को हटा लिया है। जानकारों का मानना है कि इससे बेलारूस में रूसी परमाणु हथियारों की तैनाती का रास्ता साफ हो गया है।

    डॉलर के मुकाबले रूसी मुद्रा में रिकॉर्ड गिरावट

    लगातार बढ़ते प्रतिबंधों के चलते रूसी मुद्रा रूबल में रिकॉर्ड गिरावट देखी जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रूबल में 41 प्रतिशत की कमजोरी दर्ज की गई है। कई यूरोपीय देशों की तरफ से रूसी विमानों के लिए एयरस्पेस बंद किए जाने के बीच रूस यूरोप से अपने नागरिकों को निकालने की योजना बना रहा है। रूस की राष्ट्रीय एयरलाइन एयरोलॉफ्ट ने भी यूरोप की उड़ानें बंद कर दी है।

    UNGA की आपात बैठक बुलाई गई

    रविवार को UNSC ने यूक्रेन संकट पर चर्चा के लिए UNGA की आपात बैठक बुलाने का प्रस्ताव पारित किया था। इस बैठक में सभी 193 सदस्य देशों को रूस के हमले पर अपने विचार व्यक्त करने का मौका मिलेगा। रूस ने इस प्रस्ताव का विरोध किया था, लेकिन इस मामले में वह नियमों के तहत अपनी वीटो पावर का इस्तेमाल नहीं कर सका। भारत, चीन और संयुक्त अरब अमीरात ने एक बार फिर खुद को इस प्रस्ताव से दूर रखा।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    रूस समाचार
    यूक्रेन
    यूरोप
    संयुक्त राष्ट्र महासभा

    रूस समाचार

    रूस की अमेरिका को धमकी, अलास्का पर कर सकते हैं मिसाइल हमला अमेरिका
    पुतिन से मुलाकात के बाद बेलारूस के राष्ट्रपति अस्पताल में भर्ती, जहर देने का शक व्लादिमीर पुतिन
    बेलारूस में रणनीतिक परमाणु हथियार तैनात कर सकेगा रूस, दोनों देशों में हुआ समझौता परमाणु हथियार
    #NewsBytesExplainer: रूस का बखमुत पर कब्जे का दावा, रूस-यूक्रेन के लिए क्यों अहम है यह शहर? यूक्रेन

    यूक्रेन

    प्रधानमंत्री मोदी ने की यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात नरेंद्र मोदी
    रूस-यूक्रेन युद्ध में मध्यस्थता करेगा चीन, दोनों देशों में भेजेगा विशेष राजदूत यूक्रेन युद्ध
    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर कब-कब हुए हैं कथित हमले? रूस समाचार
    रूस ने यूक्रेन पर लगाया राष्ट्रपति पुतिन की ड्रोन से हत्या की कोशिश करने का आरोप रूस समाचार

    यूरोप

    मंदी की चपेट में आई जर्मनी की अर्थव्यवस्था, लगातार दूसरी तिमाही में GDP में गिरावट जर्मनी
    यूरोप: चेक गणराज्य के व्यक्ति ने लगभग 10 घंटे प्लैंक करके बनाया गिनीज विश्व रिकॉर्ड  गिनीज बुक
    बेल्जियम के युवक ने AI बॉट से लंबी बातचीत के बाद की आत्महत्या, जानिए पूरा मामला ChatGPT
    स्विट्जरलैंड के सबसे बड़े बैंक UBS ने वित्तीय संकट में फंसे क्रेडिट सुइस का किया अधिग्रहण स्विट्जरलैंड

    संयुक्त राष्ट्र महासभा

    UN: यूक्रेन से रूसी सेनाओं की वापसी के प्रस्ताव पर मतदान में भारत रहा अनुपस्थित संयुक्त राष्ट्र
    संयुक्त राष्ट्र ने रूस को मानवाधिकार परिषद से निकाला, भारत ने मतदान से बनाई दूरी रूस समाचार
    यूक्रेन युद्ध: UNGA में रूस के खिलाफ प्रस्ताव पारित होने समेत पिछले घंटों में क्या-क्या हुआ? रूस समाचार
    यूक्रेन: धीमी हुई रूसी हमलों की रफ्तार, भारतीय छात्रों से रेलवे स्टेशन जाने को कहा गया रूस समाचार

    दुनिया की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    World Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023