Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
चीन समाचार
पाकिस्तान समाचार
अफगानिस्तान
रूस समाचार
यूक्रेन संकट
कोरोना का नया स्ट्रेन
लैम्ब्डा वेरिएंट
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / दुनिया की खबरें / यूक्रेन युद्ध: पिछले कुछ घंटों में क्या-क्या अहम घटनाएं हुईं?
दुनिया

यूक्रेन युद्ध: पिछले कुछ घंटों में क्या-क्या अहम घटनाएं हुईं?

यूक्रेन युद्ध: पिछले कुछ घंटों में क्या-क्या अहम घटनाएं हुईं?
लेखन प्रमोद कुमार
Feb 27, 2022, 09:29 am 4 मिनट में पढ़ें
यूक्रेन युद्ध: पिछले कुछ घंटों में क्या-क्या अहम घटनाएं हुईं?
यूक्रेन युद्ध: पिछले कुछ घंटों में क्या-क्या अहम घटनाएं हुईं?

यूक्रेन पर रूस के आक्रमण का आज चौथा दिन है। रूस की सेना लगातार राजधानी कीव के पास स्थित शहरों पर मिसाइलों से हमले कर रही है। संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि इन हमलों में कम से कम 64 आम नागरिकों की मौत हो चुकी है। दूसरी तरफ यूरोपीय संघ, ब्रिटेन और अमेरिका जैसे देश रूस पर प्रतिबंध कड़े करते जा रहे हैं। आइये पिछले कुछ घंटों की युद्ध से जुड़ी बड़ी अपडेट्स पर नजर डालते हैं।

यूक्रेन युद्ध
तेल के ठिकानों पर रूस का हमला

रविवार सुबह कीव से 30 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में स्थित वेसिलकीव शहर में दो जोरदार धमाके हुए हैं। यहां यूक्रेनियन सेना का एक बड़ा एयरफील्ड और कई तेल के ठिकाने हैं। तेल टैंकरों पर हमले के बाद इनसे आग की लपटें उठ रहे हैं। स्थानीय निवासियों को जहरीले धुएं से बचने के लिए अपने घरों की खिड़कियां बंद रखने को कहा गया है। खारकिव शहर में भी पाइपलाइन पर हमला किया गया है, जिससे उसमें आग लग गई है।

यूक्रेन युद्ध
रूस को कड़ी टक्कर दे रही है यूक्रेनियन सेना

ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि रूस की सेना को यूक्रेन की तरफ से भारी प्रतिरोध का सामना करना पड़ा रहा है और वह लॉजिस्टिक की चुनौतियों से भी जूझ रही है। इस वजह से वो उम्मीद से कम तेजी से आगे बढ़ पा रही है। मंत्रालय ने कहा कि रूसी सैनिकों की मौत हो रही है और यूक्रेन ने बड़ी संख्या में रूसी सैनिकों को गिरफ्तार कर लिया है।

यूक्रेन युद्ध
किसी भी वक्त हो सकता है कीव पर हमला

यूक्रेन की सरकार ने कहा है कि रूस किसी भी वक्त राजधानी कीव पर हमला कर सकता है और लोगों को सुरक्षित ठिकानों में छिप जाना चाहिए। एक मंत्री ने बताया कि रूसी सेना दुनिया के सबसे बड़े परमाणु ठिकानों में से एक जापोरिझिया प्लांट के पास पहुंच रही है। यह भी बताया जा रहा है कि कीव के पास स्थित रेडियोएक्टिव वेस्ट साइट भी रूस की गोलीबारी से प्रभावित हुई है, लेकिन अभी तक लीकेज के सबूत नहीं हैं।

मदद
यूक्रेन को मिलने वाले हथियारों की आपूर्ति बढ़ी

रूस के आक्रमण का सामना करने के लिए कई देश यूक्रेन को हथियार दे रहे हैं और पिछले कुछ घंटों में इनकी आपूर्ति बढ़ी है। फ्रांस ने यूक्रेन को हथियार और ईंधन, नीदरलैंड और जर्मनी ने रॉकेट, एंटी एयरक्राफ्ट और एंटी टैंक हथियार, बेल्जियम ने मशीनगन और ईंधन आदि भेजने का ऐलान किया है। यूक्रेन की सेना में रिजर्व सैनिकों की संख्या भी बढ़ रही है और अब यह 37,000 पहुंच गई है।

यूक्रेन युद्ध
हंगरी ने की बातचीत की मेजबानी की पेशकश

रूस के सरकारी मीडिया के अनुसार, हंगरी ने दोनों देशों के बीच बातचीत कराने की पेशकश की है। इस बारे में फिलहाल अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है। तुर्की के राष्ट्रपति ने भी कहा है कि उनका देश सीजफायर की कोशिश कर रहा है। ग्रीस के प्रधानमंत्री ने कहा कि यूक्रेन के मारियापोल शहर के पास रूस की एयरस्ट्राइक में ग्रीस मूल के 10 लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद ग्रीस ने रूसी राजदूत को तलब किया है।

यूक्रेन युद्ध
रूस ने दिया हर तरफ से हमला करने का आदेश

रूस की तरफ से शनिवार को दावा किया गया था कि यूक्रेन ने बातचीत करने से इनकार कर दिया है और इसके बाद उसने अपनी सेना को यूक्रेन पर हर दिशा से हमले करने का आदेश दिया है। रूस ने कहा कि वह यूक्रेन के सैन्य ठिकानों पर क्रूज मिसाइलों से हमला कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूक्रेन में हमला करने के लिए और टैंक और रॉकेट लॉन्चर भेजे जा रहे हैं।

पाबंदियां
रूस पर बढ़ते जा रहे हैं प्रतिबंध

रूस पर प्रतिबंध लगातार बढ़ते जा रहे हैं और यूरोपीय संघ, ब्रिटेन और अमेरिका ने उसके कई बैंकों को अंतरराष्ट्रीय भुगतान प्रणाली SWIFT से हटाने का ऐलान किया है। रूस के केंद्रीय बैंक पर भी प्रतिबंध लगाए गए हैं, जिससे वह अपने रिजर्व का इस्तेमाल न कर सके। यूरोपीय संघ ने रूसी विमानों के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है और रूसी अमीरों को अपनी नागरिकता देने वाली योजना भी रद्द करने का ऐलान किया है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
प्रमोद कुमार
प्रमोद कुमार
Twitter
IIMC से पढ़ा। सच्ची, जरूरी और काम की हर बात आप तक पहुंचाने की कोशिश। राजनीतिक पार्टियों में हलचल से लेकर देश-दुनिया की बड़ी और अहम घटनाओं पर नजर रखता हूं। खबर को खबर की तरह आपके सामने पेश करने का प्रयास रहता है।
ताज़ा खबरें
अमेरिका
तुर्की
रूस समाचार
यूक्रेन
यूक्रेन युद्ध
ताज़ा खबरें
आलिया समेत इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने प्रेग्नेंसी के दौरान की फिल्मों की शूटिंग
आलिया समेत इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने प्रेग्नेंसी के दौरान की फिल्मों की शूटिंग मनोरंजन
भारत में जल्द लॉन्च होगा इंफीनिक्स नोट 12 5G, नोट 12 प्रो 5G स्मार्टफोन
भारत में जल्द लॉन्च होगा इंफीनिक्स नोट 12 5G, नोट 12 प्रो 5G स्मार्टफोन टेक्नोलॉजी
मोहम्मद जुबैर का लैपटॉप और बैंक खाता खंगालना चाहती है पुलिस, संदिग्ध लेनदेन का दावा
मोहम्मद जुबैर का लैपटॉप और बैंक खाता खंगालना चाहती है पुलिस, संदिग्ध लेनदेन का दावा देश
अपनी छोटी गाड़ियों का उत्पादन बंद कर सकती है मारुति सुजुकी, जानिए वजह
अपनी छोटी गाड़ियों का उत्पादन बंद कर सकती है मारुति सुजुकी, जानिए वजह ऑटो
कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 14,506 नए संक्रमित, लगभग एक लाख हुए सक्रिय मामले
कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 14,506 नए संक्रमित, लगभग एक लाख हुए सक्रिय मामले देश
अमेरिका
अमेरिका: टेक्सास में ट्रक में मिले 46 अप्रवासियों के शव, हो रही थी मानव तस्करी
अमेरिका: टेक्सास में ट्रक में मिले 46 अप्रवासियों के शव, हो रही थी मानव तस्करी दुनिया
G-7 शिखर सम्मेलन: गरीब देशों पर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का आरोप गलत- मोदी
G-7 शिखर सम्मेलन: गरीब देशों पर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का आरोप गलत- मोदी देश
अमेरिका में नया बंदूक नियंत्रण कानून, राष्ट्रपति बाइडन ने किए हस्ताक्षर
अमेरिका में नया बंदूक नियंत्रण कानून, राष्ट्रपति बाइडन ने किए हस्ताक्षर दुनिया
अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट ने खत्म किया गर्भपात कराने का संवैधानिक अधिकार
अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट ने खत्म किया गर्भपात कराने का संवैधानिक अधिकार दुनिया
दुनियाभर में गलत कारणों से सुर्खियों में रहीं ये गाड़ियां
दुनियाभर में गलत कारणों से सुर्खियों में रहीं ये गाड़ियां ऑटो
और खबरें
तुर्की
यूक्रेन युद्ध: बातचीत के बाद रूस का कीव की तरफ सैन्य गतिविधि कम करने का ऐलान
यूक्रेन युद्ध: बातचीत के बाद रूस का कीव की तरफ सैन्य गतिविधि कम करने का ऐलान दुनिया
कोर्ट ने भी कानूनी रूप से अवैध बताई अभिनेत्री नुसरत जहां और निखिल जैन की शादी
कोर्ट ने भी कानूनी रूप से अवैध बताई अभिनेत्री नुसरत जहां और निखिल जैन की शादी मनोरंजन
पाकिस्तान और कतर सबसे पहले दे सकते हैं अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार को मान्यता
पाकिस्तान और कतर सबसे पहले दे सकते हैं अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार को मान्यता दुनिया
अभिनेत्री और TMC सांसद नुसरत जहां बनीं मां, बेटे को दिया जन्म
अभिनेत्री और TMC सांसद नुसरत जहां बनीं मां, बेटे को दिया जन्म मनोरंजन
कोरोना: भारत के अलावा इन देशों में भी खराब हो रहे हैं हालात
कोरोना: भारत के अलावा इन देशों में भी खराब हो रहे हैं हालात दुनिया
और खबरें
रूस समाचार
BRICS समिट: वैश्विक अर्थव्यवस्था पर अभी भी दिख रहे हैं कोरोना महामारी के दुष्प्रभाव- मोदी
BRICS समिट: वैश्विक अर्थव्यवस्था पर अभी भी दिख रहे हैं कोरोना महामारी के दुष्प्रभाव- मोदी देश
यूक्रेनी बच्चों की मदद के लिए अपना नोबेल पुरस्कार नीलाम करेंगे रूसी पत्रकार दमित्री मुरातोव
यूक्रेनी बच्चों की मदद के लिए अपना नोबेल पुरस्कार नीलाम करेंगे रूसी पत्रकार दमित्री मुरातोव दुनिया
हिंसा के चलते पिछले साल भारत को हुआ 50 लाख करोड़ रुपये का नुकसान
हिंसा के चलते पिछले साल भारत को हुआ 50 लाख करोड़ रुपये का नुकसान देश
क्या यूक्रेन से अनाज चुराकर बेच रहा है रूस?
क्या यूक्रेन से अनाज चुराकर बेच रहा है रूस? दुनिया
100 दिन से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध का दुनिया और भारत पर क्या असर पड़ा है?
100 दिन से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध का दुनिया और भारत पर क्या असर पड़ा है? दुनिया
और खबरें
यूक्रेन
रूस के खिलाफ जंग के लिए यूक्रेन को एडवांस रॉकेट सिस्टम देगा अमेरिका, जानें इसकी खासियत
रूस के खिलाफ जंग के लिए यूक्रेन को एडवांस रॉकेट सिस्टम देगा अमेरिका, जानें इसकी खासियत दुनिया
कम हो रही व्लादिमीर पुतिन की आंखों की रोशनी, जिंदगी के भी बचे 3 साल- रिपोर्ट
कम हो रही व्लादिमीर पुतिन की आंखों की रोशनी, जिंदगी के भी बचे 3 साल- रिपोर्ट दुनिया
दो महीने पहले की गई थी रूसी राष्ट्रपति पुतिन की हत्या की कोशिश- यूक्रेनी सैन्य अधिकारी
दो महीने पहले की गई थी रूसी राष्ट्रपति पुतिन की हत्या की कोशिश- यूक्रेनी सैन्य अधिकारी दुनिया
NATO प्रमुख का बड़ा बयान, बोले- रूस के खिलाफ चल रहा युद्ध जीत सकता है यूक्रेन
NATO प्रमुख का बड़ा बयान, बोले- रूस के खिलाफ चल रहा युद्ध जीत सकता है यूक्रेन दुनिया
रूस ने पूर्वी यूक्रेन की स्कूल पर दागा बम, 60 लोगों की मौत की आशंका
रूस ने पूर्वी यूक्रेन की स्कूल पर दागा बम, 60 लोगों की मौत की आशंका दुनिया
और खबरें
यूक्रेन युद्ध
कैसे रूस-यूक्रेन युद्ध से प्रभावित हो रहे गुजरात के हीरा कर्मचारी?
कैसे रूस-यूक्रेन युद्ध से प्रभावित हो रहे गुजरात के हीरा कर्मचारी? देश
ज्ञानवापी मामले पर मोहन भागवत का बयान, बोले- हर मस्जिद में शिवलिंग क्यों देखना
ज्ञानवापी मामले पर मोहन भागवत का बयान, बोले- हर मस्जिद में शिवलिंग क्यों देखना देश
कोरोना संक्रमण के चलते सऊदी अरब ने अपने नागरिकों की भारत यात्रा पर लगाई रोक
कोरोना संक्रमण के चलते सऊदी अरब ने अपने नागरिकों की भारत यात्रा पर लगाई रोक दुनिया
क्वाड सम्मेलन में हिस्सा लेने जापान पहुंचे मोदी, बाइडन से भी करेंगे अहम मुलाकात
क्वाड सम्मेलन में हिस्सा लेने जापान पहुंचे मोदी, बाइडन से भी करेंगे अहम मुलाकात देश
गंभीर रूप से बीमार है व्लादिमीर पुतिन, ब्लड कैंसर की चपेट में होने की संभावना- रिपोर्ट
गंभीर रूप से बीमार है व्लादिमीर पुतिन, ब्लड कैंसर की चपेट में होने की संभावना- रिपोर्ट दुनिया
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

दुनिया की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

World Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022