मुशफिकुर रहीम टेस्ट क्रिकेट में 7,000 रन बनाने वाले बांग्लादेश के पहले बल्लेबाज बने
क्या है खबर?
बांग्लादेश क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने टेस्ट क्रिकेट में 7,000 रन पूरे कर लिए हैं। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले अपने देश के पहले बल्लेबाज बने हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मुकाबले में उन्होंने यह खास मुकाम हासिल किया। रहीम टेस्ट क्रिकेट में 7,000 रन का आंकड़ा छूने वाले दुनिया के 59वें बल्लेबाज बने हैं। आइए उनके टेस्ट करियर के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
बांग्लादेश
बांग्लादेश के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
रहीम के बाद टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा रन मोमिनुल हक ने बनाए हैं।
उन्होंने 82 टेस्ट की 152 पारियों में 37.53 की औसत से 5,293 रन बनाए हैं। तमीम इकबाल इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उनके नाम 70 टेस्ट की 134 पारियों में 38.89 की औसत से 5,134 रन दर्ज हैं।
वहीं, शाकिब अल हसन ने 71 टेस्ट की 130 पारियों में 37.77 की औसत से 4,609 रन बनाए हैं।
करियर
ऐसा रहा है रहीम का टेस्ट करियर
रहीम ने अपना पहला टेस्ट मैच साल 2005 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। उन्होंने अब तक 107 टेस्ट मुकाबले खेले हैं और इसकी 197 पारियों में करीब 40 की औसत से 7,000 से अधिक रन बनाए हैं।
उनके बल्ले से 14 शतक और 30 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 219 रन है।
वह टेस्ट क्रिकेट में अब तक 18 पारियों में नाबाद भी रहे हैं।