LOADING...
पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा के लक्की मारवत में पुलिस वाहन को निशाना बनाकर विस्फोट, 9 की मौत
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में रिक्शा के अंदर बम लगाकर विस्फोट किया गया

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा के लक्की मारवत में पुलिस वाहन को निशाना बनाकर विस्फोट, 9 की मौत

लेखन गजेंद्र
May 12, 2026
06:00 pm

क्या है खबर?

पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मंगलवार को एक पुलिस वाहन को निशाना बनाकर विस्फोट किया गया, जिसमें 9 लोगों की मौत हुई है। घटना लक्की मारवत जिले के सेराई नौरंग तहसील स्थित बाजार में हुई है। मृतकों में 2 यातायात पुलिसकर्मी भी शामिल हैं, जबकि 33 अन्य लोग घायल हो गए हैं। विस्फोट के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बल तैनात किया है।

विस्फोट

रिक्शा में लगाया था विस्फोटक

पाकिस्तानी डॉन वेबसाइट के मुताबिक, अफगानिस्तान की सीमा से सटे इलाके में आतंकवादियों ने बम से लदे एक रिक्शा में विस्फोट किया है। हमले की जिम्मेदारी तत्काल किसी ने नहीं ली है। हालांकि, पाकिस्तान सरकार हमलों के पीछे तालिबानी आतंकियों को जिम्मेदार बताती आई है। बता दें कि पिछले हफ्ते शनिवार रात रात को बन्नू जिले में फतेह खेल पुलिस चौकी पर आत्मघाती बम विस्फोट और गोलीबारी में 21 पुलिस अधिकारियों की मौत हुई थी।

बयान

तालिबान प्रशासन ने आरोपों का खंडन किया

रॉयटर्स के मुताबिक, पाकिस्तान ने बन्नू जिले में हुए हमले के लिए पाकिस्तानी तालिबानी समूह तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) को जिम्मेदार ठहराया था। यह समूह अफगानिस्तान की तालिबान सरकार से अलग, लेकिन उसका सहयोगी है। उसने हाल में पाकिस्तान पर हमले तेज किए हैं। आरोपों पर तालिबानी प्रवक्ता ज़बिहुल्लाह मुजाहिद ने एक्स पर कहा, 'पाकिस्तानी अधिकारियों की हालिया टिप्पणियां, जिनमें दावा है कि बन्नू में एक पुलिस केंद्र पर हमला अफगानिस्तान में प्लान था, निराधार हैं और खारिज की जाती हैं।

Advertisement

हमला

सादी वर्दी में पहुंची पुलिस

विस्फोट के बाद सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में कई दुकानें और रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त दिखाई दे रहे हैं। रॉयटर्स ने एक फोटो भी साझा की है, जिसमें सादी वर्दी में पुलिस अधिकारी बंदूक लिए दिखाई दे रहे हैं, जो घटनास्थल पर पहुंचे हैं। बता दें कि सोमवार को पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के विदेश मामलों के प्रभारी को तलब किया गया था और बन्नू हमले के संबंध में उन्हें एक कड़ा विरोध पत्र सौंपा था।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

पाकिस्तान में विस्फोट

Advertisement