LOADING...
कौन था लश्कर का टॉप कमांडर मौलाना शेख यूसुफ अफरीदी, जो पाकिस्तान में मारा गया?
लश्कर का टॉप कमांडर मौलाना शेख यूसुफ अफरीदी मारा गया

कौन था लश्कर का टॉप कमांडर मौलाना शेख यूसुफ अफरीदी, जो पाकिस्तान में मारा गया?

लेखन गजेंद्र
Apr 27, 2026
11:22 am

क्या है खबर?

पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का शीर्ष कमांडर और हाफिज सईद का करीबी मौलाना शेख यूसुफ अफरीदी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अफरीदी इस्लामिक स्टेट (ISIS) के लिए लड़ाकों की भर्ती करता था। उसकी खैबर के लांडी कोटल इलाके में अज्ञात बंदूकधारियों ने हत्या की और फरार हो गए। अभी तक हत्यारों की पहचान और कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। आइए जानते हैं मौलाना शेख यूसुफ अफरीदी कौन था?

पहचान

कौन था यूसुफ अफरीदी?

आतंकी अफरीदी खैबर इलाके के जखा खेल कबीले का निवासी थी। वह अहले हदीस (सलाफी) विचारधारा का अच्छा जानकार माना जाता था। ज़खा खेल जनजाति का एक रसूखदार सदस्य था। इसी कारण वह कई लोगों के निशाने पर था। वह LeT के बड़े अभियानों को पूरा करने के लिए काम कर रहा था और IS खोरासान प्रांत के लिए नए लड़ाकों को भर्ती करता था। उसकी भारत में हुए हमलों में भी भूमिका रही है।

हत्या

क्यों हुई हत्या?

उसकी हत्या के पीछे आपसी रंजिश या आतंकी गुटों के बीच वर्चस्व को बताया जा रहा है। हालांकि, अफरीदी के मारे जाने से अफगानिस्तान की तालिबान को भी राहत मिली है। अफरीदी तालिबान के खिलाफ ISIS के लड़ाकों को भेजता था। उसकी हत्या ISIS के लिए झटका है। बता दें कि खैबर पख्तूनख्वा में पिछले कुछ सालों में शुरू हुए हमलों में यह बड़ा लक्ष्य बताया जा रहा है।

Advertisement

खात्मा

पिछले कुछ सालों में मारे गए बड़े आतंकी

पाकिस्तान में पिछले कुछ सालों में बड़े आतंकी मारे गए हैं, जिसमें पठानकोट हमले का मास्टरमाइंड शाहिद लतीफ, खालिस्तान कमांडो फोर्स का प्रमुख परमजीत सिंह पंजवाड़, LeT का कमांडर अबू कासिम, हाफिज सईद का करीबी लश्कर कमांडर हंजला अदनान, हिजबुल मुजाहिदीन का टॉप कमांडर बशीर अहमद पीर उर्फ इम्तियाज आलम, LeT का प्रमुख भर्तीकर्ता अकरम गाजी, जैश सरगना मसूद अजहर का करीबी दाऊद मलिक, ख्वाजा शाहिद, अल-बद्र मुजाहिदीन का पूर्व कमांडर सैयद खालिद रजा, कैसर फारूक शामिल है।

Advertisement