हिंडनबर्ग रिसर्च: खबरें
19 Mar 2023
गुजरातअडाणी समूह ने गुजरात के मुंद्रा में 34,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट का काम रोका
अडाणी समूह ने गुजरात के मुंद्रा में 34,900 करोड़ रुपये की पेट्रोरसायन परियोजना का काम रोक दिया है।
15 Mar 2023
दिल्ली पुलिसअडाणी-हिंडनबर्ग मामला: विपक्ष ने की संसद से ED कार्यालय तक मार्च की कोशिश, पुलिस ने रोका
अडाणी-हिंडनबर्ग विवाद की जांच की मांग को लेकर 18 विपक्षी पार्टियों के नेताओं के मार्च को दिल्ली पुलिस ने रोक दिया।
02 Mar 2023
सुप्रीम कोर्टअडाणी-हिंडनबर्ग मामले में सुप्रीम कोर्ट ने विशेषज्ञ समिति गठित की, 2 महीने में मांगी रिपोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए अडाणी-हिंडनबर्ग मामले की जांच के लिए छह सदस्यीय विशेषज्ञ समिति गठित की है। उसने भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) को मामले की जांच करने और 2 महीने के अंदर रिपोर्ट सौंपने का आदेश भी दिया है।
24 Feb 2023
अडाणी समूहअडाणी-हिंडनबर्ग मामला: सुप्रीम कोर्ट ने मीडिया रिपोर्टिंग पर रोक लगाने से किया इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने अडाणी समूह पर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट से जुड़ी मीडिया कवरेज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने इस संबंध में दायर याचिका को खारिज करते हुए कहा कि वह मीडिया पर रोक नहीं लगा सकता।
20 Feb 2023
गौतम अडाणीहिंडनबर्ग रिपोर्ट के कारण 50 अरब डॉलर से नीचे पहुंची गौतम अडाणी की कुल संपत्ति
हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट सामने आने के बाद अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी की नेट वर्थ (कुल संपत्ति) में भारी गिरावट दर्ज हुई है।
17 Feb 2023
अडाणी समूहअडाणी-हिंडनबर्ग विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार के सुझाव सीलबंद लिफाफे में लेने से किया इनकार
अडाणी-हिंडनबर्ग विवाद को लेकर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान सॉलिसिटर जनरल ने विशेषज्ञ समिति के सदस्यों के नामों के सुझाव को लेकर कोर्ट की बेंच को सीलबंद लिफाफा सौंपा।
14 Feb 2023
अमित शाहअडाणी-हिंडनबर्ग विवाद: अमित शाह बोले- भाजपा के पास छिपाने को कुछ नहीं
अडाणी-हिंडनबर्ग विवाद को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार विपक्ष के निशाने पर है। अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि भाजपा के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है और मामला सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान में है।
13 Feb 2023
अडाणी समूहअडाणी-हिंडनबर्ग विवाद: सुप्रीम कोर्ट के सुझाव पर विशेषज्ञ समिति गठित करने को तैयार केंद्र सरकार
केंद्र सरकार ने सोमवार को अडाणी-हिंडनबर्ग विवाद के मद्देनजर नियामक व्यवस्था मजबूत करने के लिए एक न्यायाधीश समेत विशेषज्ञ समिति गठित करने के सुप्रीम कोर्ट के सुझाव पर सहमति जताई।
11 Feb 2023
भारतीय जीवन बीमा निगमअडाणी समूह के शेयरों में गिरावट के बावजूद फिलहाल और निवेश नहीं करेगी LIC
देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) फिलहाल अडाणी समूह में और निवेश करने के बारे में नहीं सोच रही है।
10 Feb 2023
सुप्रीम कोर्टअडाणी-हिंडनबर्ग विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने दिया आरोपों की जांच के लिए पैनल के गठन का सुझाव
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अडाणी समूह के खिलाफ हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में लगाए गए आरोपों की जांच के लिए एक न्यायाधीश सहित विशेषज्ञों के एक पैनल के गठन का सुझाव दिया।
09 Feb 2023
सुप्रीम कोर्टअडाणी मामला: सुप्रीम कोर्ट में हिंडनबर्ग रिसर्च के खिलाफ याचिकाएं दायर, शुक्रवार को होगी सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को अमेरिकी शॉर्ट-सेलर कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च के खिलाफ दायर दो जनहित याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। इन याचिकाओं में हिंडनबर्ग के मालिक नाथन एंडरसन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
08 Feb 2023
गौतम अडाणीअमेरिका: दुनिया के सबसे लोकप्रिय पॉडकास्ट में अडाणी मामले पर चर्चा, ट्विटर पर हो रहा शेयर
दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति रहे अडाणी समूह के मालिक गौतम अडाणी की संपत्ति में गिरावट से हर कोई चकित है और इस पर दुनियाभर में चर्चा हो रही है।
07 Feb 2023
अडाणी समूहअडाणी समूह के शेयरों की कीमत में उछाल, समय से पहले लोन चुकाने का असर
अडाणी समूह से जुड़ी प्रमुख कंपनियों के शेयरों की कीमत में मंगलवार को तेजी देखी गई। शेयर बाजार में अडाणी इंटरप्राइजेज, अडाणी ग्रीन एनर्जी, अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन लिमिटेड और अडाणी विल्मर आदि के शेयरों में तेजी है।
06 Feb 2023
नरेंद्र मोदीअडाणी-हिंडनबर्ग मामला: संसद चलने देने पर राजी हुआ विपक्ष, लेकिन प्रधानमंत्री के बयान की रखी शर्त
अडाणी-हिंडनबर्ग मुद्दे पर चर्चा की विपक्ष की मांग को लेकर संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही आज भी स्थगित करनी पड़ी और विपक्ष ने मुखर होकर संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने जोरदार प्रदर्शन किया।
06 Feb 2023
कांग्रेस समाचारअडाणी-हिंडनबर्ग मामला: कांग्रेस का देशभर में LIC और SBI के दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन
कांग्रेस कार्यकर्ता अडाणी-हिंडनबर्ग मामले को लेकर देशभर में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।
04 Feb 2023
अडाणी समूहहिंडनबर्ग-अडाणी समूह मामला: शेयरों में उतार-चढ़ाव से निपटने के लिए किए जा रहे उपाय- SEBI
हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद अडाणी समूह के शेयरों में लगातार आ रहे उतार-चढ़ाव के बीच भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) का बड़ा बयान सामने आया है।
03 Feb 2023
निर्मला सीतारमणअडाणी-हिंडनबर्ग मामले पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कहा- भारतीय बाजार अच्छी तरह से विनियमित
हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के कारण अडाणी समूह के शेयरों में गिरावट पर प्रतिक्रिया देते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारतीय बाजार अच्छी तरह से विनियमित है और इस मामले से भारत पर निवेशकों के भरोसे में कोई कमी नहीं आएगी।
03 Feb 2023
अडाणी समूहअडाणी-हिंडनबर्ग मुद्दे पर संसद में लगातार दूसरे दिन हंगामा, जांच की मांग पर अड़ा विपक्ष
अडाणी समूह पर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के मुद्दे पर लगातार दूसरे दिन संसद में हंगामा हुआ और विपक्ष की नारेबाजी के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया है।
02 Feb 2023
संसदसंसद में गूंजा अडाणी समूह पर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट का मामला, विपक्ष का हंगामा
अडाणी समूह पर अमेरिकी शॉर्ट-सेलर कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट का मुद्दा आज संसद में गूंजा।