सऊदी अरब की अरामको तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमला, आग लगने के बाद बंद
क्या है खबर?
इजरायल और अमेरिका के साथ तनाव बढ़ने के बाद ईरान की ओर से हमले जारी हैं। सोमवार को सऊदी अरब की अरामको कंपनी की तेल रिफाइनरी को ड्रोन से निशाना बनाया गया। हालांकि, कोईबड़ी क्षति नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि ड्रोन हमले के बाद रास तानूरा रिफाइनरी को बंद कर दिया गया है। यह एहतियात की दृष्टि से उठाया गया है और अब स्थिति नियंत्रण में है।
आग
रिफाइनरी में आग लगी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रास तानूरा के संयंत्र में एक छोटी सी आग लगी थी, लेकिन उस पर तुरंत काबू पा लिया गया। बताया जा रहा है कि ड्रोन हमले के बाद इसमें आग लगी थी। हालांकि, समय रहते उस पर उचित कार्रवाई की गई। बता दें कि दुनिया की सबसे बड़ी रिफाइनरियों में से एक इस रिफाइनरी में किसी के हताहत होने या बड़े पैमाने पर नुकसान होने की कोई खबर नहीं है।
ट्विटर पोस्ट
अरामको पर हमला
JUST IN: 🇸🇦 Iran strikes Saudi Arabia's Aramco Ras Tanura oil refinery. pic.twitter.com/eTmPGRFAY5
— BRICS News (@BRICSinfo) March 2, 2026