LOADING...
दुबई में अमेजन के डाटा सेंटर पर हमला, पावर सप्लाई करनी पड़ी बंद
दुबई में अमेजन डाटा सेंटर पर हमला

दुबई में अमेजन के डाटा सेंटर पर हमला, पावर सप्लाई करनी पड़ी बंद

Mar 02, 2026
09:57 am

क्या है खबर?

मध्य पूर्व में चल रहे तनाव के बीच दुबई में अमेजन के डाटा सेंटर पर बीते दिन (2 मार्च) कथित तौर पर हमला हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, ईरान द्वारा किए गए हमले के दौरान दुबई में मौजूद अमेजॉन वेब सर्विसेज (AWS) के एक अवेलेबिलिटी जोन को नुकसान पहुंचा है। कंपनी ने बताया कि तड़के कुछ वस्तुएं डाटा सेंटर से टकराईं, जिससे चिंगारियां निकलीं और आग लग गई। इसके बाद एहतियातन पावर सप्लाई बंद करनी पड़ी है।

बयान

कंपनी ने नहीं की सीधी पुष्टि

रिपोर्ट के अनुसार, AWS ने यह स्पष्ट नहीं किया कि घटना सीधे मिसाइल या ड्रोन हमलों से जुड़ी थी या नहीं। कंपनी ने केवल इतना कहा कि सुबह करीब 04:30 बजे प्रभावित ज़ोन में आग लगने की घटना हुई। फायर डिपार्टमेंट ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बिजली काट दी और इलाके को खाली करा दिया हैं। AWS के अनुसार, UAE के अन्य डाटा सेंटर सामान्य रूप से काम करते रहे और सेवाएं धीरे-धीरे बहाल की जा रही हैं।

तनाव

हमलों से दुबई में बढ़ा डर और तनाव

ईरान के जवाबी हमलों के बाद दुबई और अबू धाबी में कई जगहों पर धमाके और ड्रोन इंटरसेप्शन की तेज आवाजें सुनी गईं। एक फाइव-स्टार रिसॉर्ट में आग लगने और अबू धाबी एयरपोर्ट पर एक व्यक्ति की मौत की भी खबर है, जबकि कई लोग घायल हुए। अधिकारियों ने कहा कि ज्यादातर नुकसान गिरते मलबे की वजह से हुआ। UAE सरकार ने भरोसा दिलाया कि देश की एयर डिफेंस प्रणाली सक्रिय, सतर्क और सक्षम है।

Advertisement

छवि

UAE की सुरक्षित छवि को लगा बड़ा झटका

UAE लंबे समय से खुद को सुरक्षित, टैक्स-फ्री और निवेश के अनुकूल देश के रूप में पेश करता रहा है, जहां बड़ी संख्या में विदेशी रहते और काम करते हैं। हालांकि, हालिया हमलों ने इस स्थिर और शांत छवि को झटका दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार तनाव से क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों और निवेश माहौल पर असर पड़ सकता है। UAE ने एहतियात के तौर पर तेहरान में अपना दूतावास अस्थायी रूप से बंद कर दिया है।

Advertisement