LOADING...
बोलिविया में नोटों से भरा विमान हादसे का शिकार, 15 की मौत और 30 घायल
बोलिविया के एल ऑल्टो शहर में एक विमान हादसे का शिकार हो गया

बोलिविया में नोटों से भरा विमान हादसे का शिकार, 15 की मौत और 30 घायल

लेखन आबिद खान
Feb 28, 2026
09:55 am

क्या है खबर?

बोलिविया की राजधानी ला पाज के पास स्थित एल ऑल्टो शहर में बोलीवियाई वायु सेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए हैं। विमान देश के केंद्रीय बैंक के नए नोट लेकर जा रहा था। हादसे के बाद ये नोट सड़क पर बिखर गए, जिन्हें लूटने के लिए भारी संख्या में लोगइकट्ठा हो गई।

वजह

खराब मौसम के कारण हुई दुर्घटना- रिपोर्ट

विमान ने सांता क्रूज शहर से उड़ान भरी थी। दुर्घटना के सटीक कारण का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन माना जा रहा है कि खराब मौसम से ये हादसा हुआ। AFP ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि दुर्घटना के समय बिजली कड़क रही थी और भारी ओलावृष्टि हो रही थी। विमान लैंडिंग के बाद रनवे से फिसलकर पास की सड़क पर जा गिरा, जिससे सड़क पर खड़े 10-15 वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।

बयान

चालक दल के 6 सदस्य भी लापता

रक्षा मंत्री मार्सेलो सालिनास ने कहा, "हरक्यूलिस C-130 विमान नई छपी बोलिवियाई करेंसी ले जा रहा था, जब वह एल ऑल्टो के हवाई अड्डे पर रनवे से फिसल गया और पास के एक खेत में जा गिरा। दमकलकर्मियों ने विमान में लगी आग को बुझाने में कामयाबी हासिल की।" बोलिवियाई वायुसेना के जनरल सर्जियो लोरा ने कहा कि विमान के चालक दल के 6 सदस्य अभी तक लापता हैं। घटनास्थल पर 500 से ज्यादा सैनिकों को तैनात किया गया है।

Advertisement