कुवैत में अमेरिकी F-15 लड़ाकू विमान आसमान से गिरा; पायलट सुरक्षित बाहर निकले, वीडियो आया सामने
क्या है खबर?
ईरान के साथ युद्ध के बीच सोमवार सुबह कुवैत के हवाई क्षेत्र में एक अमेरिकी F-15 लड़ाकू विमान के आसमान से गिरने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में लड़ाकू विमान आग की लपटों के बीच आसमान से लड़खड़ाता हुआ गिरता दिख रहा है। उसमें से 2 पायलट समय रहते अपने आप को पैराशूट से बाहर निकाल लेते हैं। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का प्रारंभिक कारण अमेरिकी वायु रक्षा प्रणाली का गलत हमला बताया जा रहा है।
कारण
कैसे गिरा विमान?
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि अमेरिकी पैट्रियट हवाई रक्षा बैटरी के हमले के बाद लड़ाकू विमान गलती से अपने ही विमान की गोलीबारी का शिकार हो गया। कुवैत इंटीग्रेटेड पेट्रोलियम इंडस्ट्रीज कंपनी (KIPIC) ने कहा कि विमान का मलबा सोमवार को मीना अल अहमदी रिफाइनरी के अंदर गिरा है, जिससे 2 कर्मचारी घायल हुए हैं। विमान गिरने से पहले पायलट ने खुद को बाहर निकाल लिया। हालांकि, उसकी हालत के बारे में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
कारण
क्या है अमेरिका की पैट्रियट प्रणाली?
पैट्रियट प्रणाली एक अमेरिकी निर्मित वायु रक्षा मंच है, जिसे बैलिस्टिक मिसाइलों और शत्रु विमानों को रोकने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इंडिया टुडे के मुताबिक, कुछ दुर्लभ मामलों में, गलत पहचान, रडार की गड़बड़ी, आइडेंटिफिकेशन फ्रेंड ऑर फो (IFF) की खराबी, संचार में रुकावट के कारण किसी मित्र विमान को गलती से शत्रु विमान के रूप में वर्गीकृत किया जा सकता है। इसे अमेरिका समेत कई देश इस्तेमाल करते हैं।
ट्विटर पोस्ट
F-15 के आसमान से गिरने का वीडियो
An F-15 has been shot down over Kuwait. Reported to be friendly fire, but details unclear. F-15 operators in the region include the US, Israel, Saudi & Qatar. pic.twitter.com/uvw1O0Cf4I
— Shiv Aroor (@ShivAroor) March 2, 2026