LOADING...
ईरान पर हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का अहम बयान, कहा- नहीं बनाने देंगे परमाणु बम
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को लेकर अहम बयान दिया है

ईरान पर हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का अहम बयान, कहा- नहीं बनाने देंगे परमाणु बम

Feb 28, 2026
02:03 pm

क्या है खबर?

इजरायल और ईरान के बीच लंबे समय से जारी तनाव के बाद शनिवार को इजरायल ने अमेरिका के साथ मिलकर ईरान पर बड़ा हमला किया है। ईरान के 30 से ज्यादा ठिकानों को निशाना बनाया है। पूरे ईरान में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान जारी करते हुए कहा है कि उन्होंने अभी-अभी ईरान पर हमला किया है। वह ईरान को किसी भी सूरत में परमाणु बम नहीं बनाने देंगे।

बयान

ट्रंप ने अपने बयान में क्या-क्या कहा?

ट्रंप ट्रुथ सोशल पर जारी वीडियो संदेश में कहा, "कुछ ही समय पहले अमेरिका ने ईरान में "मेजर कॉम्बैट ऑपरेशंस" शुरू किए हैं। इन सैन्य अभियानों का उद्देश्य अमेरिकी जनता की रक्षा करना और ईरानी शासन उत्पन्न खतरों को कम करना है।" उन्होंने ईरानी शासन को बहुत कठोर और खतरनाक बताते हुए कहा, "अमेरिका कभी भी ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगा। हम उनकी मिसाइलों को नष्ट कर देंगे और मिसाइल इंडस्ट्री को मिट्टी में मिला देंगे।"

प्रयास

ईरान ने फिर से किया अपने परमाणु कार्यक्रम को खड़ा करने का प्रयास

ट्रंप ने कहा, "ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम को फिर से खड़ा करने की कोशिश की है और वह लंबी दूरी की मिसाइलें विकसित कर रहा है, जो अमेरिका और उसके सहयोगियों के लिए गंभीर खतरा है।" उन्होंने कहा, "अमेरिका, ईरान की नौसेना को पूरी तरह तबाह कर देगा और यह सुनिश्चित करेगा कि तेहरान परमाणु हथियार हासिल न कर सके। ईरानी सेना IRGC को आत्मसमर्पण कर देना चाहिए। यही उनके लिए सबसे अच्छा रास्त होगा।"

Advertisement

हमला

अमेरिका ने ईरान पर कैसे किया हमला

एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि ईरान के खिलाफ कार्रवाई हवा और समुद्र दोनों रास्तों से की जा रही है। हालांकि, उन्होंने इजरायल के साथ हमलों को संयुक्त रूप से करने पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। हाल के हफ्तों में अमेरिका ने मध्य पूर्व में अपने सैन्य संसाधनों की भारी तैनाती की है। ट्रंप ने इसे विशाल नौसैनिक बेड़ा बताया है। इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि ईरान पर हमले का अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है।

Advertisement

हमला

ईरान में 3 जगह सुने गए धमाके

ईरानी मीडिया के मुताबिक, राजधानी के मध्य हिस्से में कम से कम 3 जगह पर धमाकों की आवाज सुनी गई है। हालांकि, ईरानी अधिकारियों ने अभी तक आधिकारिक तौर हमले की पुष्टि नहीं की है। अल जजीरा के मुताबिक, तेहरान में धमाके सुने गए हैं और धुआं उठता देखा गया है। ईरानी समाचार एजेंसी फार्स ने बताया कि तेहरान में यूनिवर्सिटी स्ट्रीट और जोम्हौरी इलाके में कई मिसाइलें गिरी हैं।

Advertisement