LOADING...
ईरान में एक चीनी नागरिक की मौत, बीजिंग ने युद्ध रोकने की अपील की
ईरान में एक चीनी नागरिक की हमले में मौत

ईरान में एक चीनी नागरिक की मौत, बीजिंग ने युद्ध रोकने की अपील की

लेखन गजेंद्र
Mar 02, 2026
02:34 pm

क्या है खबर?

ईरान में इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमले में एक चीनी नागरिक की मौत हो गई है। यह पुष्टि बीजिंग स्थित विदेश मंत्रालय ने सोमवार को की है। मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने कहा, "तेहरान में सैन्य संघर्ष के दौरान एक चीनी नागरिक की जान गई है, हम दिवंगत नागरिक के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं और उनके परिवार के प्रति सहानुभूति जताते हैं।" सोमवार को ईरान के पश्चिमी शहर सनंदज में हमलों में 3 जान गई है।

युद्ध

चीन ने ईरान से 3,000 नागरिकों को बाहर निकाला

चीन ने ईरान में छिड़ी जंग के बीच 2 मार्च सोमवार तक अपने 3,000 नागरिकों को तनावग्रस्त देश से सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। उसने अपने अन्य नागरिकों से जल्द से जल्द देश छोड़ने की अपील की है। इस बीच मंत्रालय ने लड़ाई के संभावित प्रसार के बारे में गहरी चिंता व्यक्त की है और सभी पक्षों से सैन्य अभियानों को तुरंत रोकने का आग्रह किया है।

अपील

ईराम पर हमला अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन- चीन

चीन ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की हत्या को ईरान की संप्रभुता और सुरक्षा का गंभीर उल्लंघन बताया है। चीनी प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि ईरान पर हमला संयुक्त राष्ट्र चार्टर के मकसद और सिद्धांतों और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के बेसिक नियमों को रौदना है। चीन ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए सैन्य अभियान को तुरंत रोकने और शांति-स्थिरता बनाए रखने के लिए मिलकर कोशिश करने की अपील की है।

Advertisement