LOADING...
कुवैत में ईरान के हमले में कई अमेरिकी लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, चालक दल के सदस्य सुरक्षित
कुवैत में ईरान के हमले में कई अमेरिकी लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं

कुवैत में ईरान के हमले में कई अमेरिकी लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, चालक दल के सदस्य सुरक्षित

Mar 02, 2026
01:49 pm

क्या है खबर?

इजरायल और अमेरिका के संयुक्त रूप से ईरान पर हमला करने के बाद पश्चिम एशिया में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। अमेरिका की ओर से अन्य देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डों पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। इस कड़ी में सोमवार को कुवैत में ईरानी हमलों में कई अमेरिकी लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हालांकि, इनमें विमानों के चालक दल के सदस्य सुरक्षित बचा लिए गए हैं। कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है।

बयान

रक्षा मंत्रालय ने क्या जारी किया बयान?

कुवैत के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, "आज सुबह अमेरिका के कई युद्धक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हम पुष्टि करते हैं कि सभी चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।" उन्होंने बयान में आगे कहा, "अधिकारियों ने तुरंत खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया। बचाव दल ने चालक दल सदस्यों को निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। उन सभी की हालत स्थिर है।"

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें वीडियो

Advertisement

हमला

अमेरिकी दूतावास पर भी किया हमला

रिपोर्ट के अनुसार, कुवैत में अमेरिकी दूतावास पर भी हमला किया गया है। सुबह दूतावास के पास आग और धुंआ उठता हुआ दिखाई दिया। उसके बाद दूतावास की वेबसाइट पर बयान जारी किया गया, 'दूतावास न आएं। अपने घर में सबसे निचली मंजिल पर रहें, खिड़कियों से दूर रहें और बाहर न निकलें।' इसके अलावा अमेरिकी नागरिकों से कहा गया है कि वे संभावित हमलों के लिए तैयार रहें और सतर्क रहें और सुरक्षा के उपायों की योजना बनाएं।

Advertisement

हमला

कुवैत में सुबह अमेरिका का F-15 लड़ाकू विमान भी उठा था दुर्घटनाग्रस्त

रिपोर्ट के अनुसार, सुबह अमेरिका के लड़ाकू विमान F-15 पर मिसाइल से घात लगाकर निशाना किया गया था। हालांकि, यह हमला किसने किया यह पता नहीं चल पाया है, लेकिन ईरान ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करते हुए इसे गिराने का दावा किया है। राहत की बात यह रही कि उसके दोनों पायलटों की जान बच गई। उन्होंने हादसे के वक्त पैराशूट की मदद से खुद विमान से अलग कर लिया था। उनका उपचार जारी है।

Advertisement