LOADING...
अमेरिका ने ईरान पर कितनी ताकत से किया हमला और किस-किस को बनाया निशाना?
अमेरिका ने ईरान के खिलाफ हमले में कई लक्ष्यों को निशाना बनाया

अमेरिका ने ईरान पर कितनी ताकत से किया हमला और किस-किस को बनाया निशाना?

लेखन गजेंद्र
Mar 02, 2026
11:27 am

क्या है खबर?

अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ हुए 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' के पहले 24 घंटे की पूरी जानकारी दी है। अमेरिका केंद्रीय कमान (CENTCOM) ने बताया कि राष्ट्रपति के कहने पर ऑपरेशन शुरू किया गया था, जो ईरानी सरकार के सिक्योरिटी सिस्टम को खत्म करने के लिए लक्ष्य पर हमला कर रही है। ऑपरेशन में अमेरिकी सेना उन जगहों को प्राथमिकता दे रही है जिनसे तुरंत खतरा है। यह ऑपरेशन 28 फरवरी को तड़के शुरू किया गया था।

ताकत

इस ताकत से अमेरिका ने किया ईरान पर हमला

CENTCOM ने बताया कि ईरान के खिलाफ B-2 स्टील्थ बॉम्बर, लुकास ड्रोन, पैट्रियट इंटरसेप्टर मिसाइल सिस्टम, THAAD एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम, F-18 लड़ाकू जेट, F-16 लड़ाकू जेट, F-22 लड़ाकू जेट, A-10 अटैक जेट, F-35 स्टील्थ फाइटर्स, EA-18जी इलेक्ट्रॉनिक हमला विमान, P-8 समुद्री गश्ती विमान, RC-135 टोही विमान, MQ-9 रीपर्स, M-142 उच्च गतिशीलता आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम, परमाणु ऊर्जा चालित विमान वाहक, निर्देशित मिसाइल विध्वंसक, काउंटर-ड्रोन सिस्टम, C-17 ग्लोबमास्टर कार्गो विमान, C-130 कार्गो विमान इस्तेमाल किया गया था।

लक्ष्य

अमेरिकी सेना ने ईरान में किस-किस को बनाया निशाना

अमेरिकी सेना ने बताया कि हमले में हवाई प्रारंभिक चेतावनी और नियंत्रण विमान, हवाई संचार रिले और कई ऐसी चीजों का इस्तेमाल किया गया है, जो गोपनीय हैं। CENTCOM ने बताया कि ऑपरेशन के पहले 24 घंटे में ईरान के कमान और नियंत्रण केंद्र, IRGC संयुक्त मुख्यालय, IRGC एयरोस्पेस फोर्सेज मुख्यालय, एकीकृत वायु रक्षा प्रणालियां, बैलिस्टिक मिसाइल स्थल, ईरानी नौसेना के जहाज, ईरानी नौसेना की पनडुब्बियां, जहाज-रोधी मिसाइल साइटें और सैन्य संचार क्षमताओं को नष्ट किया गया है।

Advertisement

युद्ध

हमले में मारे गए 3 अमेरिकी सैनिक

अमेरिकी सेना ने यह भी पुष्टि की कि रविवार को सुबह साढ़े 9 बजे ऑपरेशन के दौरान 3 अमेरिकी सैनिक मारे गए हैं और 5 सैनिक घायल हुए हैं। सेना ने बताया कि कई और लोगों को छर्रे लगने से मामूली चोटें आईं हैं।उन्हें जल्द ही ड्यूटी पर वापस लाया जा रहा है। अमेरिका अपने शहीद सैनिकों की पहचान सहित और जानकारी तब तक नहीं सार्वजनिक करेंगे, जब तक कि उनके परिवार वालों को बता नहीं दिया जाता।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

अमेरिका ने B-2 स्टील्थ बॉम्बर का भी इस्तेमाल किया

Advertisement