LOADING...
ईरान में अमेरिका और इजरायली हमलों के दौरान अब तक 555 लोग मारे गए
ईरान में अमेरिका और इजरायल के हमले में 555 लोग मारे गए (प्रतीकात्मक तस्वीर)

ईरान में अमेरिका और इजरायली हमलों के दौरान अब तक 555 लोग मारे गए

लेखन गजेंद्र
Mar 02, 2026
03:29 pm

क्या है खबर?

ईरान में इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमले के दौरान पिछले 3 दिन में कम से कम 555 लोग मारे गए हैं। यह पुष्टि ईरानी रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने की है। संगठन ने कहा, "संघर्ष तीसरे दिन में प्रवेश कर चुका है और हमारे देश के विभिन्न क्षेत्रों में किए गए जायोनिस्ट-अमेरिकी आतंकवादी हमलों के बाद, अब तक 131 शहर प्रभावित हुए हैं और दुर्भाग्य से, हमारे 555 देशवासी मारे गए हैं।" अब तक यह संख्या 200 के बीच थी।

हमला

परमाणु संयंत्र पर हमले का दावा

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) में ईरान के राजदूत ने दावा किया है कि अमेरिका और इजरायल ने रविवार को ईरानी परमाणु सुविधाओं पर हमला किया। हालांकि, IAEA के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी ने सोमवार को बताया कि ऐसा कोई संकेत नहीं मिलता है कि बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र, तेहरान अनुसंधान रिएक्टर या परमाणु प्रतिष्ठान पर हमला या नुकसान पहुंचाया गया है। ग्रॉसी ने यह जानकारी वियना में IAEA बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के एक विशेष सत्र में दी।

हमला

ईरान में 48 घंटों से इंटरनेट बंद

ईरान में सोमवार पिछले 48 घंटे से अधिक समय से इंटरनेट सेवा बाधित है। यह जानकारी साइबर सुरक्षा निगरानी संस्था नेटब्लॉक्स ने दी। संगठन का कहना है कि इस बार संपर्क पूरी तरह से टूटा नहीं है, और कुछ ऑनलाइन सुविधाएं अभी भी काम कर रही हैं। कुछ जगह इंटरनेट की गति बिल्कुल कम है। इससे पहले जनवरी में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान हफ्तों तक पूरे देश में इंटरनेट पूरी तरह बाधित था।

Advertisement