LOADING...
ईरान के विशेष बल का मुख्यालय तबाह, अमेरिका ने कहा- सांप का सिर कुचल दिया
अमेरिका ने ईरान के विशेष बल IRGS के मुख्यालय को नष्ट करने का दावा किया (प्रतीकात्मक तस्वीर)

ईरान के विशेष बल का मुख्यालय तबाह, अमेरिका ने कहा- सांप का सिर कुचल दिया

लेखन गजेंद्र
Mar 02, 2026
08:33 am

क्या है खबर?

अमेरिका ने सोमवार को दावा किया किया उसने ईरान के साथ युद्ध में उसके विशेष बल ईरानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के मुख्यालय को पूरी तरह तबाह कर दिया है। अमेरिकी केंद्रीय कमान (CENTCOM) ने सोशल मीडिया पर कहा कि सांप का सिर कुचल दिया गया है और अब ईरान के पास IRGS का कोई मुख्यालय नहीं है। सेना ने बताया कि अभी हमले जारी हैं। सेना ने हमलों का वीडियो भी जारी किया है।

युद्ध

सेना ईरानी खतरे को खत्म कर रही है- अमेरिका

CENTCOM ने लिखा, 'अमेरिकी सेना ईरानी सरकार से आने वाले खतरों को खत्म करने के लिए बड़े कदम उठा रही है। हमले जारी हैं। अब, राष्ट्रपति के कहने पर, अमेरिकी सेना इस खतरे को खत्म कर रही है। IRGC ने पिछले 47 सालों में 1,000 से ज़्यादा अमेरिकियों को मार डाला। कल, बड़े पैमाने पर अमेरिकी हमले ने सांप का सिर काट दिया। अमेरिका के पास दुनिया की सबसे ताकतवर सेना है, और IRGC का अब कोई मुख्यालय नहीं है।

ट्विटर पोस्ट

अमेरिका ने जारी किया वीडियो

Advertisement

हमला

ईरान के सर्वोच्च नेता के अधिकार में आती है IRGC

IRGC को हिंदी में ईरानी क्रांतिकारी गार्ड कहते हैं, जो सबसे ताकतवर और प्रभावशाली सैन्य-राजनीतिक संस्था है। इसे वर्ष 1979 की इस्लामिक क्रांति के तुरंत बाद अयातुल्लाह रूहोल्लाह खुमैनी ने बनाया था। यह ईरान के सर्वोच्च नेता को रिपोर्ट करती है न कि रक्षा मंत्रालय को इसका मकसद देश की सीमाओं की रक्षा के साथ इस्लामिक गणराज्य की विचारधारा, क्रांति की विरासत और शासन की सुरक्षा करना है। अमेरिका ने 2019 में IRGC को आतंकवादी संगठन घोषित किया था।

Advertisement

हमला

अमेरिका ने कहा- हमले जारी हैं

अमेरिकी सेना ने ईरान पर हमले के अलग-अलग वीडियो जारी किए हैं। सेना ने एक्स पर लिखा, 'ईरानी सरकार का बैलिस्टिक मिसाइलों का लापरवाही से इस्तेमाल दशकों से एक खतरनाक खतरा रहा है। अमेरिकी सेना इस खतरे को खत्म कर रही है। हमले जारी हैं।' अमेरिका ने IRGC के संयुक्त मुख्यालय के अलावा, कमान-नियंत्रण केंद्र, IRGC एयरोस्पेस बल मुख्यालय, एकीकृत वायु रक्षा प्रणाली, बैलिस्टिक मिसाइल स्थल, ईरानी जहाज-पनडुब्बियां, जहाज-रोधी मिसाइल प्रतिष्ठान और सैन्य संचार अवसंरचना पर भी हमला किया है।

मौत

अब तक 3 अमेरिकी सैनिकों की मौत की पुष्टि

अमेरिका-इजरायल के हमलों में सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने जवाब दिया है। उसने इजरायल और खाड़ी के कुछ हिस्सों पर मिसाइलें दागीं, जिनमें 3 अमेरिकी सैनिक मारे गए हैं। ये इस संघर्ष में पहली पुष्ट अमेरिकी मौतें हैं। इजरायल ने बताया गया कि मिसाइलों ने कई स्थानों को निशाना बनाया, जिनमें जेरुसलम और बेत शेमेश में एक आराधनालय शामिल है। देश में मरने वालों की कुल संख्या 11 है। अभी 11 लोग लापता हैं।

Advertisement