राहुल गांधी: खबरें
केरलम: आलाकमान की पंसद थे केसी वेणुगोपाल, फिर वीडी सतीशन ने कैसे मारी बाजी?
कांग्रेस ने 10 दिन तक चले मंथन के बाद केरलम के नए मुख्यमंत्री के तौर पर वीडी सतीशन के नाम पर मुहर लगा दी है। वे 18 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
वीडी सतीशन होंगे केरलम के नए मुख्यमंत्री, कांग्रेस ने किया ऐलान
विधानसभा चुनावी नतीजे आने के 10 दिन बाद आखिरकार कांग्रेस ने केरलम के मुख्यमंत्री नाम का ऐलान कर दिया है। वीडी सतीशन केरलम के अगले मुख्यमंत्री होंगे। पर्यवेक्षक अजय माकन और मुकुल वासनिक ने इसका ऐलान किया है।
केरलम में मुख्यमंत्री पर घमासान, पोस्टर वॉर शुरू; राहुल गांधी ने की मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात
विधानसभा चुनाव नतीजे आने के 9 दिन बाद भी केरलम में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर कांग्रेस किसी फैसले पर नहीं पहुंच सकी है।
प्रधानमंत्री मोदी की बचत अपील पर राहुल गांधी का निशाना, कहा- उपदेश नहीं नाकामी का सबूत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लोगों से एक साल तक विदेश यात्रा न करने और सोना न खरीदने की अपील की है, जिस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने निशाना साधा है।
इंस्टाग्राम ने ब्लॉक की राहुल गांधी और थलापति विजय की रील, केंद्र सरकार का आया जवाब
तमिलनाडु के चेन्नई में नवनियुक्त मुख्यमंत्री थलापति विजय के शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी के साथ बनाई गई उनकी रील अचानक इंस्टाग्राम से गायब होने पर विवाद शुरू हो गया है।
तमिलनाडु: कांग्रेस और TVK क्यों आ रहे नजदीक? राज्य के सियासी समीकरणों पर क्या होगा असर?
तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के थलापति विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। इस दौरान मंच पर बड़े नेता के तौर पर राहुल गांधी की मौजूदगी ने सबका ध्यान खींचा है। शपथ ग्रहण के बाद विजय ने राहुल के साथ सेल्फी ली और राहुल ने बधाई भी दी।
थलापति विजय होंगे तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री, 120 विधायकों का समर्थन मिला; आज लेंगे शपथ
विधानसभा चुनाव नतीजों के 5 दिन बाद आखिरकार तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर स्थिति साफ हो गई है।
तमिलनाडु: थलापति विजय के सरकार बनाने के दावे पर राज्यपाल को आपत्ति, कल नहीं होगा शपथ-ग्रहण
तमिलनाडु का चुनाव जीतने वाले तमिलगाम वेत्री कड़गम (TVK) के प्रमुख थलापति विजय ने कांग्रेस के समर्थन के बाद बुधवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया।
थलापति विजय से मिलकर कांग्रेस नेताओं ने सौंपा समर्थन-पत्र, लोकसभा और निकाय चुनाव में भी गठबंधन
तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत पाने वाले थलापति विजय से बुधवार को राज्य के कांग्रेस नेताओं ने मुलाकात की और सरकार बनाने के लिए समर्थन का पत्र सौंपा।
राहुल गांधी ने कहा- लोकसभा में भाजपा का हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) और खासकर ममता बनर्जी की अप्रत्याशित हार ने एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 'वोट चोरी' का मुद्दा उठाने का मौका दे दिया है।
ममता बनर्जी बोलीं- हम चुनाव हारे नहीं, हराया गया; इस्तीफा नहीं दूंगी
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी ने मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वे चुनाव हारे नहीं हैं, बल्कि हराया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से भी इनकार कर दिया।
बंगाल चुनाव परिणाम पर संजय राउत बोले- राहुल से बात न करके ममता ने अपराध किया
महाराष्ट्र में शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणाम को वोट की चोरी बताया है।
राहुल ने TMC की हार पर चेताया, कहा- लोकतंत्र खत्म करने के मिशन में भाजपा बढ़ी
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की हार पर खुश हो रहे अपनी पार्टी समेत अन्य लोगों को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चेतावनी दी है।
केरलम की जीत पर राहुल गांधी खुश, ये कहा
केरलम के विधानसभा चुनाव ने कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 का आंकड़ा पार कर लिया है। अकेले कांग्रेस 66 से अधिक सीट जीत रही है।
भाजपा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- 99 हार और गिनती जारी
पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरलम और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना के बीच भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा तंज कसा है।
राहुल गांधी से शादी की खबरों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- महिलाओं के लिए सम्मान नहीं
कंगना रनौत अपनी हाजिरजवाबी को लेकर हमेशा से चर्चाओं में रहती हैं।
कौन होगा केरलम का अगला मुख्यमंत्री? इन नामों की हो रही चर्चा
केरलम विधानसभा चुनाव के नतीजों में राज्य में सरकार बदलने के आसार हैं। अब तक के रुझानों में सत्तारूढ़ LDF बुरी तरह पिछड़ गया है और केवल 42 सीटों पर आगे है। वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व वाला UDF 92 सीटों पर आगे है। भाजपा को 2 सीटों पर बढ़त है।
#NewsBytesExplainer: क्या है ग्रेट निकोबार परियोजना और इसका क्यों हो रहा है विरोध?
अंडमान-निकोबार द्वीप समूह इन दिनों राजनीतिक चर्चाओं का केंद्र बना हुआ है। हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस द्वीप का दौरा किया था, जिसके बाद उन्होंने केंद्र सरकार की ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इसे विकास के नाम पर विनाश और 'प्राकृतिक और आदिवासी विरासत के खिलाफ घोटाला कहा है।
गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर राहुल गांधी का निशाना, बोले- अब पेट्रोल-डीजल पर अगला वार
चुनाव खत्म होते ही कामर्शियल गैस के सिलेंडर के दाम एकदम से 993 रुपये बढ़ने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।
निकोबार में राहुल गांधी की वीडियो में अचानक कैद हुआ दुर्लभ स्तनधारी जीव, क्या है ये?
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 2 दिन से अंडमान और निकोबार के दौरे पर हैं।
अंडमान और निकोबार में राहुल गांधी, ग्रेट-निकोबार परियजोना को आदिवासी विरासत के साथ बड़ा अपराध बताया
कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने ग्रेट निकोबार द्वीप और कैम्पबेल बे के राजीव नगर में स्थानीय निकोबारी समुदाय के नेताओं से मुलाकात की।
दिल्ली: राहुल गांधी के आवास के नजदीक भाजपा का प्रदर्शन, बांसुरी स्वराज समेत 2 सांसद हिरासत में
लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान (131वां संशोधन) विधेयक पारित न होने को लेकर दिल्ली में राहुल गांधी के आवास के बाहर भाजपा नेताओं ने प्रदर्शन किया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिला सांसदों के साथ राहुल गांधी के घर की ओर मार्च किया।
महिला आरक्षण: 131वां संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा में गिरा, सरकार को नहीं मिला दो तिहाई बहुमत
महिला आरक्षण संशोधन और परिसीमन से जुड़ा 131वां संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा में पारित नहीं हो सका। विधेयक के पक्ष में 298 और विरोध में 230 सांसदों ने वोट किया। विधेयक को बहुमत के लिए जरूरी दो तिहाई वोट नहीं मिल सके।
राहुल गांधी ने संसद में 'नंबर-16' पहेली का जिक्र कर सबको चौंकाया, क्या है ये?
संसद में महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों पर चर्चा के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक पहेली का जिक्र किया, जिससे सभी लोग सोच में पड़ गए।
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR के आदेश दिए, ब्रिटिश नागरिकता का मामला
उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने शुक्रवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ ब्रिटिश नागरिकता मामले में FIR दर्ज करने का आदेश दिया।
राहुल गांधी बोले- प्रियंका ने 5 मिनट में जो किया, 20 साल में नहीं कर सका
लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े विधेयक पर चर्चा करके समय नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी के भाषण की तारीफ की और एक व्यंग्य किया।
लोकसभा में राहुल गांधी बोले- इन विधेयकों का महिलाओं से कोई लेना-देना नहीं
लोकसभा में महिला आरक्षण लागू करने के लिए सीटों के परिसीमन से जुड़े 3 विधेयकों पर लोकसभा में दूसरे दिन चर्चा जारी है। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि इन तीनों विधेयकों का महिलाओं के कल्याण से कोई लेना-देना नहीं है।
INDIA गठबंधन आरक्षण विधेयक का विरोध करेगा, खड़गे बोले- केंद्र सरकार चालबाजी कर रही
केंद्र सरकार द्वारा गुरुवार को लाए जा रहे महिला आरक्षण संबंधी विधेयक का विपक्षी INDIA गठबंधन समर्थन नहीं करेगा। यह जानकारी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दी।
दूरदर्शन के एंकर की राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, भड़की कांग्रेस
सरकारी समाचार चैनल दूरदर्शन के एंकर अशोक श्रीवास्तव ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर एक शो के दौरान आपत्तिजनक टिप्पणी की है, जिसका विरोध शुरू हो गया है।
संसद में प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी के बीच बातचीत, हाथ जोड़ हाल-चाल पूछा; देखें वीडियो
5 राज्यों में चुनावी घमासान के बीच कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने हैं, लेकिन संसद के गलियारे से बेहद खास तस्वीर सामने आई है। संसद में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अचानक आमने-सामने आ गए।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता मोहसिना किदवई का 94 साल की उम्र में निधन
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और केंद्र में मंत्री रहीं मोहसिना किदवई का बुधवार को 94 साल की आयु में निधन हो गया। उन्होंने सुबह 4 बजे दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली।
कांग्रेस के आरोपों पर हिमंत बिस्वा सरमा का पलटवार, कहा- पाकिस्तानी सांठगांठ का आरोप
असम में विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच कांग्रेस के आरोपों के बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जवाब दिया है।
राहुल गांधी बोले- असम के हिमंत बिस्वा सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री, सत्ता में आते ही जेल भेजेंगे
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज चुनावी राज्य असम के बिश्वनाथ चारियाली में एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर खूब निशाना साधा।
संसद से पारित ट्रांसजेंडर संशोधन विधेयक पर संयुक्त राष्ट्र ने खेद जताया, जानिए क्या कहा
पिछले दिनों संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा से पारित किए गए ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) संशोधन विधेयक को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) ने चिंता जताई है।
राहुल गांधी ने हिमंत बिस्वा को सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री बताया, कहा- सरकार आने पर कार्रवाई करेंगे
असम में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा नेता हिमंत बिस्वा सरमा को सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री बताते हुए चेतावनी दी।
स्मार्ट सिटी के तहत पूरे शहर का नहीं होना था विकास, केंद्र सरकार ने बताया
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार से स्मार्ट सिटी को लेकर सवाल पूछा था, जिसका जवाब मिलने पर उन्होंने इसे फेसबुक पर साझा किया है।
राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- तेल खरीदने के लिए ट्रंप की मंजूरी जरूरी
कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि भारत की विदेश और आर्थिक नीतियां अमेरिका और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा निर्देशित हैं।
पश्चिम एशिया तनाव को लेकर केंद्र की सर्वदलीय बैठक, राहुल गांधी समेत कई सांसदों का किनारा
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से उपजे संकट को देखते हुए केंद्र सरकार ने बुधवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है, जिससे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कई सांसदों ने किनारा कर लिया है।
लोकसभा में ट्रांसजेंडर के अधिकारों से जुड़ा संशोधन विधेयक पारित, जानिए क्यों हो रहा विरोध
लोकसभा में मंगलवार को ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) संशोधन विधेयक विपक्ष की आलोचना के बीच पारित कर दिया गया।
राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने ईद-उल-फितर पर देशवासियों को दी बधाई, जानिए क्या कहा
भारत में शनिवार (21 मार्च) को ईद-उल-फितर का पवित्र त्योहार पूरे उत्साह और खुशी के साथ मनाया जा रहा है।