नानी की इन 5 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर छापे करोड़ों, जानें पहले स्थान पर कौन?
क्या है खबर?
तेलुगु अभिनेता नानी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'द पैराडाइज' 24 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। माना जा रहा है कि रिलीज के बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर सकती है। ऐसे में 'द पैराडाइज' के सिनेमाघरों में पहुंचने से पहले आइए जानते हैं नानी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में।
#1 & #2
'हिट: द थर्ड केस' और 'दसारा'
'हिट: द थर्ड केस' नानी के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इस फिल्म में नानी ने पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई है। वहीं इस फिल्म ने दुनिया भर में 120.4 करोड़ रुपये की कमाई की है।
श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी फिल्म 'दसारा' में नानी के साथ कीर्ति सुरेश, शीक्षित और शाइन टॉम चाको ने काम किया है। इस एक्शन ड्रामा फिल्म ने दुनिया भर में 118.6 करोड़ रुपये की कमाई की है।
#3 & #4
'ईगा' और 'हाय नन्ना'
एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म 'ईगा' में नानी, सामंथा रुथ प्रभु और सुदीप मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म ने दुनिया भर में 100.3 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
'हाय नन्ना' ने दुनिया भर में 76.8 करोड़ रुपये की कमाई की थी। शौर्युव के निर्देशन में बनी 2023 की इस ड्रामा फिल्म में नानी और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में हैं।
जानकारी
#5 'सारिपोधा सनिवारम'
'सारिपोधा सनिवारम' में नानी के साथ-साथ प्रियंका अरुलमोहन और एस.जे. सूर्या मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म कथित तौर पर 55 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी। वहीं इसने गया था। वहीं इसने कुल 101.4 करोड़ रुपये की कमाई की थी।