LOADING...
बंगाल चुनाव परिणाम पर संजय राउत बोले- राहुल से बात न करके ममता ने अपराध किया
बंगाल चुनाव परिणाम को संजय राउत ने मोदी और शाह की जीत बताई

बंगाल चुनाव परिणाम पर संजय राउत बोले- राहुल से बात न करके ममता ने अपराध किया

लेखन गजेंद्र
May 05, 2026
02:53 pm

क्या है खबर?

महाराष्ट्र में शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणाम को वोट की चोरी बताया है। उन्होंने कहा कि बंगाल की जीत लोकतंत्र की नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जीत है, भाजपा को चुनाव आयोग का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख ममता बनर्जी को लेकर कहा कि उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से बात न करने को बहुत बड़ी गलती की है।

बयान

राहुल गांधी दूरदृष्टि वाला नेता हैं- राउत

राउत ने कहा, "राहुल गांधी बार-बार कह रहे थे। ममता दीदी का राहुल की बात न मानना बहुत बड़ा अपराध है। अगर राहुल के साथ ममता दीदी बैठकर चर्चा करतीं तो नतीजा कुछ और होता। राहुल गांधी ने जो-जो कहा वो सच हुआ है। वो दूरदृष्टि वाले नेता हैं, विजन हैं उनके पास। पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु का चुनाव चोरी हुआ है।" राउत ने कहा कि दीया बूझने से पहले फड़फड़ाता है, भाजपा का भी यही होने वाला है।

निशाना

असम में क्यों नहीं दिखी सत्ता विरोधी लहर

राउत ने बंगाल-असम चुनाव पर कहा कि जिस तरह से SIR के तहत लाखों मतदाता के नाम काटे गए हैं, उनको वोटिंग का अधिकार नहीं मिला, तो ये मोदी-शाह की जीत हो सकती है। उन्होंने कहा कि मोदी-शाह को किसी भी तरह से ममता बनर्जी को हराना था, तो उन्होंने पाप से हरा दिया, ऐसा चुनाव पाकिस्तान, रूस, अजरबैजान में ऐसा चुनाव देखा है। राउत ने कहा कि केरल-तमिलनाडु-बंगाल में सत्ता विरोधी लहर है, लेकिन असम में क्यों नहीं दिखी।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

संजय राउत का बयान

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

चुनाव परिणामों पर बोले राउत

Advertisement