'बिग बॉस 20' का महा-रिकॉर्ड, एक हफ्ते में बटोर लिए 2 करोड़ से ज्यादा व्यूज
क्या है खबर?
साल 2026 में 'बिग बॉस 20' OTT और टीवी की दुनिया का नंबर 1 एंटरटेनमेंट शो बन गया है। ओरमैक्स मीडिया के मुताबिक, पिछले हफ्ते इसने 2.1 करोड़ व्यूज हासिल किए हैं, जो ओरमैक्स स्ट्रीमव्यू पर क्रिकेट के अलावा किसी भी अन्य शो के लिए अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। बता दें कि यह आंकड़ा सोमवार से रविवार तक की व्यूअरशिप पर आधारित है, जिसमें कम से कम 30 मिनट की व्यूअरशिप को गिना जाता है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Ormax StreamView: In the week ending Sep 20, Bigg Boss (Hindi) S20 becomes the first non-cricket property to cross the 20 million mark in a single week in 2026.
— Ormax Media (@OrmaxMedia) September 23, 2026
Note: Views represent unique audiences in India who watched the series for more than 30 mins. in the opening week.… pic.twitter.com/WdBgwV4hJK
सफलता
सलमान खान के सेगमेंट ने सबसे ज्यादा बटोरी चर्चा
'बिग बॉस 20' की इस उपलब्धि का एक बड़ा कारण पिछला 'वीकेंड का वार' रहा, जिसके प्रोमो ने दर्शकों को एपिसोड देखने के लिए मजबूर कर दिया।
इसमें होस्ट सलमान खान ने आलोचकों को बॉडी शेमिंग और ट्रोल करने के लिए खूब खरी-खोटी सुनाया था। उन्होंने गुस्से में अपनी शर्ट उतार दी और कहा कि वह जितना चाहें उन्हें ट्रोल कर सकते हैं।
एपिसोड के प्रोमो पर वरुण धवन और रोहित शेट्टी समेत कई सितारों की प्रतिक्रिया भी आई थी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए सलमान खान का वीडियो
Shirtless SALMAN KHAN On Live TV.🔥
— MASS (@Freak4Salman) September 19, 2026
Megastar #SalmanKhan Showing his Six pack abs on #BiggBoss20 . All the haters and idiots who cry about VFX Are in mud. think twice before questioning the OG Bodybuilding Icon of India. pic.twitter.com/3eEbGJSvki