LOADING...
राहुल गांधी ने संसद में 'नंबर-16' पहेली का जिक्र कर सबको चौंकाया, क्या है ये?
राहुल गांधी ने संसद में 16 नंबर का जिक्र करके चर्चा छेड़ी

राहुल गांधी ने संसद में 'नंबर-16' पहेली का जिक्र कर सबको चौंकाया, क्या है ये?

लेखन गजेंद्र
Apr 17, 2026
07:31 pm

क्या है खबर?

संसद में महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों पर चर्चा के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक पहेली का जिक्र किया, जिससे सभी लोग सोच में पड़ गए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 अप्रैल को विधेयक पेश किया है और इसी 16 नंबर में पूरा जवाब छिपा है। राहुल ने पहेली का जवाब नहीं दिया और भाषण खत्म कर दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर अनुमान शुरू हो गए। क्या है पहेली? आइए, जानते हैं।

भाषण

पहले जानिए, राहुल ने अपने भाषण में क्या कहा?

राहुल ने कहा, "कल मैं प्रधानमंत्री का भाषण सुन रहा था। आवाज धीमी, जुड़ाव नहीं और बातचीत करने में सक्षम नहीं थे, क्योंकि विधेयक को पारित करने का प्रयास एक गलती थी। तभी मैंने अपना फोन देखा और तारीख देखी- 16, मैंने सोचा, यही वो संख्या है। पहेली का पूरा जवाब 16 में छिपा है। सब कुछ 16 में ही है। अब अगर किसी को मेरी बात समझ आ रही है, तो कृपया मुझे संदेश भेजें।"

अटकलें

राहुल के भाषण के बाद सोशल मीडिया पर अटकलों का बाजार गर्म

राहुल के भाषण के बाद सोशल मीडिया पर अटकलों का बाजार गर्म हो गया। कुछ लोगों ने इसे तेलुगु देशम पार्टी (TDP) की सांसदों की संख्या से तुलना की, जिनकी संख्या 16 है। TDP भाजपा की सहयोगी है और दक्षिण में विधेयक का विरोध हो रहा है। कुछ लोग इसे अंग्रेजी के 'सिक्सटीन यानी सोलह' और अमेरिका के यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जोड़ रहे हैं। कुछ इसे इजरायल में किए 16 समझौते से जोड़ रहे हैं।

Advertisement

दावा

आखिर ये 16 अंक का मतलब क्या है?

इसका जवाब कुछ-कुछ कांग्रेस के सोशल मीडिया हैंडल पर दिया गया है। कांग्रेस ने एक्स पर लिखा, 'आप सबके लिए एक पहेली, कल प्रधानमंत्री की ऊर्जा काफ़ी कम थी। अचानक, मैंने देखा कि आज 16 अप्रैल है। हे भगवान, यह कितना अजीब है! वह संख्या: सिक्सटीन (सिक्सटीन सुनने में 'एपस्टीन' जैसा ही लगता है, है ना?)' हालांकि, राहुल से संसद परिसर में कुछ पत्रकारों ने सिक्सटीन-एपस्टीन जुड़ाव का सवाल पूछा तो राहुल ने कहा, "मैं पहेली का जवाब थोड़ी दूंगा।"

Advertisement

पहेली

क्या है एपस्टीन से प्रधानमंत्री मोदी के जुड़ाव का मामला?

राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के नाम का 'एपस्टीन फाइल्स' से जुड़े ईमेल में सामने आने के बाद हमला तेज किया है। ईमेल में प्रधानमंत्री मोदी की एपस्टीन से कथित सुझाव मांगने का जिक्र है। इसके अलावा, पुरी के एपस्टीन से हुए ईमेल पत्राचार का जिक्र है। इस मामले को कई बार राहुल ने संसद में उठाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने बोलने की अनुमति नहीं दी थी।

ट्विटर पोस्ट

सोशल मीडिया पर लग रही अटकलें

Advertisement